एक्सप्लोरर

हाथरस केस: सीबीआई ने गैंगरेप की धारा में दर्ज की FIR, जांच के लिए टीम बनाई गई

19 वर्षीय दलित युवती से 14 सितंबर को चार युवकों ने कथित रूप से गैंगरेप किया था. पीड़िता की 29 सितंबर को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी. सीबीआई ने आज इस मामले में एक नई एफआईआर दर्ज की है.

हाथरस: उत्तर प्रदेश के बहुचर्चित हाथरस केस में सीबीआई ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जांच के लिए सीबीआई द्वारा एक टीम भी गठित की गई है. सीबीआई की एफआईआर में आरोपी के तौर पर अभी सिर्फ संदीप का नाम है लेकिन इस केस में गैंगरेप की धारा जोड़ी गई है. बता दें कि 19 वर्षीय दलित युवती से 14 सितंबर को चार युवकों ने कथित रूप से गैंगरेप किया था. पीड़िता की 29 सितंबर को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी.

सीबीआई ने अपने बयान में कहा है कि आज आरोप के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि 14 सितंबर को आरोपी ने उसकी बहन की खेत में गला घोंटकर मारने की कोशिश की. उत्तर प्रदेश सरकार के अनुरोध पर मामला दर्ज किया गया है.

3 अक्टूबर को हुई थी सीबीआई जांच की सिफारिश

पीड़िता के शव का उसके घर के पास 30 सितंबर को अंतिम संस्कार किया गया. उसके परिवार का आरोप है कि स्थानीय पुलिस ने जल्दबाजी में अंतिम संस्कार कराया. हालांकि, स्थानीय पुलिस का दावा है कि परिवार की इच्छा के अनुरूप अंतिम संस्कार किया गया.

इस घटना को लेकर काफी विवाद हुआ. विपक्षी पार्टियों ने योगी सरकार को निशाने पर लिया और देशभर में प्रदर्शन हुए. इसके बाद 3 अक्टूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीबीआई जांच की घोषणा की. हाथरस मामले में एसआईटी की जांच के आधार पर एसपी समेत कई पुलिस अधिकारियों को निलंबित किया गया है.

कल हाईकोर्ट में होगी सुनवाई

कल इलाहाबाद हाईकोर्ट में इस केस पर सबसे बड़ी सुनवाई होने वाली है. कोर्ट ने सरकार और पुलिस के उन तमाम बड़े अफसरों को तलब किया है जिनपर केस में लापरवाही बरतने का आरोप है. साथ ही पीड़ित परिवार को गवाही देने के लिए लखनऊ बुलाया गया है.

सुनवाई के लिए परिवार के पांच लोग और कुछ रिश्तेदार आज लखनऊ रवाना हो रहे हैं. यूपी पुलिस इन्हें अपनी सुरक्षा घेरे में लखनऊ ले जाएगी. डीआईजी लखनऊ शलभ माथुर पीड़िता के गांव जाकर तैयारियों का जायजा ले चुके हैं.

एक अक्टूबर को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इस घटना पर स्वत: संज्ञान लेते हुए प्रमुख सचिव गृह अवनीश अवस्थी, डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार के अलावा हाथरस के डीएम प्रवीण कुमार और एसपी रहे विक्रांत वीर को तलब किया है.

हाथरस केस: कड़ी सुरक्षा में आज लखनऊ जाएगा पीड़ित परिवार, कल हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान रहेगा मौजूद

हाथरस कांड: आरोपियों के वकील एपी सिंह ने लाइव शो में उजागर किया पीड़िता का नाम, हो सकती है कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK में जारी प्रदर्शन और बर्बरता पर मीरवाइज ने जताई चिंता, जानें क्या कहा?
PoK में जारी प्रदर्शन और बर्बरता पर मीरवाइज ने जताई चिंता, जानें क्या कहा?
वंदे मातरम् बिल पास होने पर AIMPLB ने जताई आपत्ति, जानें क्या कहा?
वंदे मातरम् बिल पास होने पर AIMPLB ने जताई आपत्ति, जानें क्या कहा?
कुलगाम में आतंकी हमला, गैर-कश्मीरियों को मारी गोली, 1 की मौत, लश्कर ने ली जिम्मेदारी
कुलगाम में आतंकी हमला, गैर-कश्मीरियों को मारी गोली, 1 की मौत, लश्कर ने ली जिम्मेदारी
खत्म हुआ 32 साल पुराना रिश्ता, SC ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
खत्म हुआ 32 साल पुराना रिश्ता, SC ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
Embed widget