एक्सप्लोरर

हाथरस कांड: परिवार ने उठाईं बेटी की अस्थियां, कहा- जब तक इंसाफ नहीं होगा, विसर्जन नहीं करेंगे

इस दौरान एबीपी न्यूज़ लगातार वहां परिवार के साथ मौजूद रहा. परिवार ने राख के बीच से बेटी की अस्थियां चुनीं. पीड़िता की भाभी के भाई ने कहा कि पुलिसवालों ने उन्हें अस्थियां तक चुनने के लिए बाहर निकलने नहीं दिया.

नई दिल्ली: हाथरस में हैवानियत का शिकार हुई 19 साल की पीड़िता की अस्थियां चुनने के लिए उसका परिवार आज वहां पहुंचा जहां प्रशासन ने आधी रात को पीड़िता का अंतिम संस्कार कर दिया था. पिछले तीन दिनों से प्रशासन ने परिवार को घर से निकलने नहीं दिया था. आज जब यूपी प्रशासन ने पीड़िता के परिवार को बाहर निकलने की इजाज़त दी, तब पीड़िता का परिवार अपनी बेटी की अस्थियां लेने पहुंचा.

इस दौरान एबीपी न्यूज़ लगातार वहां परिवार के साथ मौजूद रहा. परिवार ने राख के बीच से बेटी की अस्थियां चुनीं. पीड़िता की भाभी के भाई ने कहा कि पुलिसवालों ने उन्हें अस्थियां तक चुनने के लिए बाहर निकलने नहीं दिया. पीड़िता की अस्थियां हाथ में लेकर घर लौटते हुए उन्होंने कहा कि चीज़ें तब बदलेंगी जब डीएम को सस्पेंड किया जाएगा और उन्हें दोबारा कोई ऐसा बड़ा पद नहीं दिया जाएगा. हालांकि परिवार का ये भी कहना है कि जब तक उन्हें इंसाफ नहीं मिल जाता है, तब तो वो अस्थि विसर्जन नहीं करेंगे.

डीजीपी और गृह सचिव ने परिवार से की मुलाकात

आज यूपी के डीजीपी एच सी अवस्थी और अपर प्रमुख सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने परिवार से मुलाकात की. मुलाकात के बाद प्रेस कॉनफ्रेंस में अवनीश अवस्थी ने कहा, ''मुख्यमंत्री ने कहा था कि हम परिवार से मुलाकात करें, बेहद दुखद घटना है. परिवार के प्रत्येक सदस्य उनके पिता, भाई, छोटा भाई, भाभी, बहन सभी से मुलाकात की और बात की. हमने आश्वस्त किया है कि जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई करेंगे. मुख्यमंत्री ने एसआईटी का गठन किया है, एसआईटी ने अपना काम शुरू कर दिया है."

परिवार ने कहा- जल्दबाज़ी में क्यों किया अंतिम संस्कार

DGP एच सी अवस्थी और अपर प्रमुख सचिव से पीड़ित परिवार ने सवाल किया है कि हमारी बेटी का जल्दबाजी में अंतिम संस्कार क्यों किया गया. साथ ही डीएम के रवैये की शिकायत भी की. पीड़िता की भाभी ने अधिकारियों से मुलाकात के बाद कहा कि जब तक हमारे सवालों के जवाब नहीं मिलेंगे तब तक कोई मांग मंजूर नहीं है.

पीड़िता के भाई ने कहा कि हमने अधिकारियों के कहा है कि शव की एक तस्वीर ही दिखा देते, जिससे हम घर पर श्रद्धांजलि दे देते. उन्होंने कहा कि वक्त को तो अब पीछे नहीं ले जा सकते, एसआईटी की टीम आएगी और आपसे बात करेंगे.

राहुल और प्रियंका गांधी भी पहुंच रहे हैं हाथरस

भारी हंगामे के बाद यूपी सरकार ने आज कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत पांच नेताओं को हाथरस रेप की पीड़िता के परिवार से मिलने की इजाज़त दे दी है. राहुल पांचों नेताओं के साथ हाथरस के लिए निकल चुके हैं और कुछ ही देर में वो पीड़ित परिवार के घर पहुंचेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 हजार रुपए, फ्री बस सफर... बंगाल सरकार ने किन लोगों को दिया बड़ा तोहफा?
10 हजार रुपए, फ्री बस सफर... बंगाल सरकार ने किन लोगों को दिया बड़ा तोहफा?
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
Embed widget