एक्सप्लोरर

Hathras Case Live Updates: हाथरस केस की सीबीआई जांच होगी, सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिए आदेश

पीड़िता के परिवार ने कहा कि पुलिस को ये बताना चाहिए कि उन्होंने किसको जलाया है. परिवार ने डीएम प्रवीण कुमार पर धमकाने का आरोप लगाया है. परिवार ने यूपी पुलिस पर मारपीट का भी आरोप लगाया है. उन्होंने ये भी कहा कि किसी से बात नहीं करने दी. बाहर नहीं निकलने दिया.

Hathras Case Live Updates new SP taken Charge Media is still not permitted to enter Hathras Case Live Updates: हाथरस केस की सीबीआई जांच होगी, सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिए आदेश

Background

हाथरम गैंगरेप मामले में एबीपी न्यूज ने जिस तरह से डटे रहकर पीड़िता के लिए आवाज बुलंद की थी, उसका असर रात को देखने को मिला और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को आखिरकार मामले में कार्रवाई करनी पड़ी. शुक्रवार रात जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी ) समेत चार अन्य पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया. पीड़िता के परिवार से किसी को भी मिलने नहीं दिया जा रहा है. परिवार का आरोप है कि उनकी इजाजत के बगैर उनकी बेटी का अंतिम संस्कार कर दिया गया. इसके बाद से ही पुलिस पर सवालिया निशान खड़े हो रहे थे.

 

विनीत जायसवाल को सौंपा चार्ज
इस मामले की जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम (एसआईटी) की टीम बनाई गई. इस एसआईटी की ही प्राथमिक जांच रिपोर्ट के आधार पर हाथरस के एसपी विक्रांत वीर सिंह, क्षेत्राधिकारी (CO) राम शब्द, इंस्पेक्टर दिनेश कुमार वर्मा, सब इंस्पेक्टर जगवीर सिंह और हेड मोहर्रिर महेश पाल को निलंबित कर दिया गया. अब हाथरस का एसपी विनीत जायसवाल को बनाया गया है. जायसवाल ने देर रात हाथरस का कार्यभार भी संभाल लिया है. उन्हें शामली से बुलाया गया है.

 

होगा नार्को टेस्ट
इसके साथ ही दोनों पक्षों (पीड़ित और आरोपी) और मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों का नार्को टेस्ट करवाए जाने का निर्देश दिया गया है. निर्देश में कहा गया कि एसपी विक्रांत वीर को लापरवाही और शिथिल पर्यवेक्षण के लिए निलंबित किया गया है.

 

राहुल-प्रियंका आज फिर जा सकते हैं हाथरस
इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी आज एक बार हाथरस पीड़िता के परिवार से मिलने जा सकते हैं. बता दें गुरुवार को भी राहुल और प्रियंका गांधी ने हाथरस जाने की कोशिश की थी, लेकिन उन्हें वहां जाने से रोक दिया गया था. इस दौरान राहुल गांधी के साथ धक्कामुक्की भी हुई और उनके हाथ में चोट आई.

 

चार आरोपी की गिरफ्तारी
इस मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. पीड़िता के परिवार से सीएम योगी आदित्यनाथ ने बात की थी. परिवार के लिए 25 लाख रुपये के मुआवजे का एलान किया गया था. रात में पीड़िता का शव जलाने पर सीएम ने खेद जताया था.

 

डटी रही एबीपी न्यूज़ की टीम
हाथरस में डीएम का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वे कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि मीडिया एक दिन में चला जाएगा हम यहीं रहेंगे, लेकिन एबीपी न्यूज की टीम पीड़िता के इंसाफ के लिए देर रात तक डटी रही. एबीपी न्यूज़ की टीम की मांग है कि हमें पीड़िता के परिवार वालों से मिलने दिया जाए.

 

ये भी पढ़ें


हाथरस मामला: ABP News की मुहिम जारी, एसपी सहित पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड, जानें अब तक क्या-क्या हुआ?

हाथरस मामलाः नए एसपी विनीत जायसवाल ने आधी रात को कार्यभार संभाला, एसपी समेत पांच पुलिस कर्मी हुए थे सस्पेंड

20:42 PM (IST)  •  03 Oct 2020

हाथरस गैंगरेप केस की सीबीआई जांच होगी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसके आदेश दे दिए हैं. आज उत्तर प्रदेश अपर सचिव गृह अवनीश अवस्थी और डीजीपी हितेश चंद्र ने परिवार से मुलाकात की थी. जानकारी के मुताबिक इसी मुलाकात में परिवार ने सीबीआई जांच की मांग की थी. परिवार का कहना था कि हमें उत्तर प्रदेश की पुलिस पर भरोसा नहीं है. बता दें कि परिवार ने जिलाधिकारी पर भी गंभीर आरोप लगाए गए थे. जानकारी के मुताबिक जिलाधिकारी के खिलाफ भी जल्द कार्रवाई हो सकती है.
20:34 PM (IST)  •  03 Oct 2020

अधीर रंजन चौधरी ने कहा, ''राहुल जी ने कहा कि हर तरह की मदद के लिए कांग्रेस पार्टी साथ है. परिवार काफी डरा हुआ है, डीएम ने भी डराने का काम किया है. परिवार डीएम का तबादला चाहता है.''
Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget