एक्सप्लोरर

नौकरी के लिए रूस गया था भारतीय युवक, धोखे से करा लिया सेना में भर्ती, अब आई मौत की खबर

रूस में नौकरी के लिए गए हरियाणा के युवक की मौत हो गई. परिजनों का आरोप है कि युवक को नौकरी का झांसा देकर रूसी सेना में भर्ती कराया गया था. इसके बाद उसे युक्रेन के खिलाफ युद्ध लड़ने के लिए भेज दिया गया.

हरियाणा के 22 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई जिसे ‘‘रूसी सेना ने यूक्रेनी सेना के खिलाफ लड़ने के लिए अग्रिम मोर्चे पर भेजा था.’’ युवक के परिवार ने सोमवार को यह दावा किया.

युवक के भाई अजय मौन ने बताया कि मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास ने रवि मौन की मौत की पुष्टि की है. रवि हरियाणा के कैथल जिले के मटौर गांव के निवासी थे. अजय ने दावा किया कि रवि 13 जनवरी को परिवहन संबंधी नौकरी के लिए रूस गए थे, लेकिन उन्हें सेना में भर्ती कर लिया गया.

अजय ने अपने भाई के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए दूतावास को 21 जुलाई को पत्र लिखा था. उन्होंने कहा, ‘‘दूतावास ने हमें बताया कि उनकी मौत हो गई है.’’ परिवार ने कहा कि दूतावास ने शव की पहचान के लिए उनसे डीएनए परीक्षण रिपोर्ट भेजने के लिए भी कहा.

अजय ने कहा, ‘‘रवि 13 जनवरी को रूस गए थे. एक एजेंट ने उन्हें परिवहन संबंधी नौकरी के लिए रूस भेजा था लेकिन उन्हें रूसी सेना में शामिल कर लिया गया.’’ रूस ने उसकी सेना में शामिल भारतीय नागरिकों को नौकरी से शीघ्र मुक्त करने और उनकी वापसी सुनिश्चित करने की भारत की मांग मानने पर कुछ ही दिन पहले सहमति जताई थी.

अजय मौन ने आरोप लगाया कि रूसी सेना ने उनके भाई से कहा था कि वह यूक्रेनी सेना के खिलाफ लड़ने के लिए अग्रिम मोर्चे पर जाएं या फिर 10 साल जेल की सजा भुगतें. उन्होंने कहा कि रवि को खाई खोदने का प्रशिक्षण दिया गया था और बाद में उन्हें अग्रिम मोर्चे पर भेज दिया गया.

अजय ने कहा, ‘‘हम 12 मार्च तक उनके संपर्क में थे और वह बहुत परेशान थे.’’ अजय मौन के पत्र पर भारतीय दूतावास ने जवाब दिया, ‘‘दूतावास ने संबंधित रूसी प्राधिकारियों से उनकी मृत्यु की पुष्टि करने और उनके पार्थिव शरीर को भेजे जाने का अनुरोध किया है.’’

उसने कहा, ‘‘रूसी पक्ष ने उनकी मौत की पुष्टि की है. हालांकि, शव की पहचान के लिए उन्हें उनके करीबी रिश्तेदारों के डीएनए की जांच करने की आवश्यकता है.’’ अजय मौन ने अपने भाई के शव को वापस लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी अनुरोध किया. उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास उनके शव को वापस लाने के लिए पर्याप्त धन नहीं है.’’

उन्होंने कहा कि परिवार ने एक एकड़ जमीन बेचकर उन्हें रूस भेजने के लिए 11.50 लाख रुपये खर्च किए. रूस ने अपनी सेना में सहायक कर्मियों के रूप में भारतीयों की भर्ती बंद करने और बल में कार्यरत भारतीयों की स्वदेश वापसी सुनिश्चित करने की भारत की मांग मानने पर इस महीने की शुरुआत में सहमति जताई थी. रूसी पक्ष ने सभी भारतीय नागरिकों को रूसी सेना से जल्द सेवामुक्त करने का वादा किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शुभेंदु सरकार के आते ही सौरव गांगुली पर गिरी गाज! ममता बनर्जी के इस फैसले को बदला
शुभेंदु सरकार के आते ही सौरव गांगुली पर गिरी गाज! ममता बनर्जी के इस फैसले को बदला
बेंगलुरू हाउसिंग, फ्री बस पास… डीके शिवकुमार की पहली कैबिनेट बैठक में जानें क्या हुए बड़े फैसले
बेंगलुरू हाउसिंग, फ्री बस पास… डीके शिवकुमार की पहली कैबिनेट बैठक में जानें क्या हुए बड़े फैसले
'एक साल के भीतर नरेंद्र मोदी नहीं होंगे प्रधानमंत्री', राहुल गांधी का बड़ा दावा, कहा- अंदर की जानकारी...
'एक साल के भीतर नरेंद्र मोदी नहीं होंगे प्रधानमंत्री', राहुल गांधी का बड़ा दावा, कहा- अंदर की जानकारी...
दिल्ली होटल में आग के बाद FIR, मालिक गिरफ्तार, LG की इमरजेंसी बैठक, अब होने जा रहा बड़ा एक्शन, 5 बड़ी बातें
दिल्ली होटल में आग के बाद FIR, मालिक गिरफ्तार, LG की इमरजेंसी बैठक, अब होने जा रहा बड़ा एक्शन, 5 बड़ी बातें

वीडियोज

Sansani | Crime News | Malviya Nagar Fire:होटल नहीं, 'गैस चेंबर' में तड़पकर मरे 21 लोग!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News | Janhit: मालवीय नगर का खौफनाक सच!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News: ऑनलाइन बुकिंग चालू, पर सिस्टम 'अंधा'!
Malviya Nagar Fire | Bharat Ki Baat: खिड़कियां सील, बंद इमरजेंसी एग्जिट! रूह कंपा देने वाली दास्तां!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Sandeep Chaudhary:मालवीय नगर अग्निकांड पर सबसे तीखा प्रहार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'एक साल के भीतर नरेंद्र मोदी नहीं होंगे प्रधानमंत्री', राहुल गांधी का बड़ा दावा, कहा- अंदर की जानकारी...
'एक साल के भीतर नरेंद्र मोदी नहीं होंगे प्रधानमंत्री', राहुल गांधी का बड़ा दावा, कहा- अंदर की जानकारी...
Malviya Nagar Fire: पिता के इलाज के लिए आए CA विवेक अग्रवाल समेत गुरुग्राम के 8 लोगों की मौत
दिल्ली होटल अग्निकांड: पिता के इलाज के लिए आए CA विवेक अग्रवाल समेत गुरुग्राम के 8 लोगों की मौत
अफगानिस्तान टेस्ट से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, स्टार खिलाड़ी पर मंडराया बाहर होने का खतरा
अफगानिस्तान टेस्ट से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, स्टार खिलाड़ी पर मंडराया बाहर होने का खतरा
टीचर भर्ती घोटाला में अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, 15 जून को पेश होने का ED ने किया समन
टीचर भर्ती घोटाला में अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, 15 जून को पेश होने का ED ने किया समन
ममता बनर्जी की पार्टी में बड़ी टूट, ऋतब्रत बनर्जी के साथ बागी 58 टीएमसी MLA को स्पीकर की मंजूरी
ममता बनर्जी की पार्टी में बड़ी टूट, ऋतब्रत बनर्जी के साथ बागी 58 टीएमसी MLA को स्पीकर की मंजूरी
Kota Student Suicide: कोटा में पढ़ाई कर रहे UP के छात्र ने किया सुसाइड, अपने कमरेो में फंदे से लटका मिला था शव
कोटा में पढ़ाई कर रहे UP के छात्र ने किया सुसाइड, अपने कमरे में फंदे से लटका मिला था शव
DU Recruitment 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में निकली बंपर भर्ती, 1 लाख रुपये तक मिलेगी सैलरी; 25 जून तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में निकली बंपर भर्ती, 1 लाख रुपये तक मिलेगी सैलरी; 25 जून तक करें आवेदन
Android फोन्स पर प्राइवेसी के लिए मिलते हैं ये धाकड़ फीचर्स, आईफोन वालों को आज भी इनका इंतजार
Android फोन्स पर प्राइवेसी के लिए मिलते हैं ये धाकड़ फीचर्स, आईफोन वालों को आज भी इनका इंतजार
Embed widget