एक्सप्लोरर

दिल्ली पुलिस और किसानों के बीच टकराव के बाद हरियाणा में हाई अलर्ट, तीन जिलों में इंटरनेट बंद

दिल्ली में ट्रैक्टर परेड के दौरान किसानों और दिल्ली पुलिस के बीच हिंसक टकराव देखने को मिला. इस टकराव के बाद हरियाणा में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. इसके साथ ही दिल्ली से सटे हुए हरियाणा के तीन जिलों में इंटरनेट सेवा भी बंद रहेगी.

चंडीगढ़: मंगलवार को दिल्ली में नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे आंदोलनकारियों और पुलिस के बीच हिंसक टकराव देखने को मिला. टकराव के बाद हरियाणा में मंगलवार को हाई अलर्ट जारी कर दिया गया और राज्य के तीन जिलों सोनीपत, झज्जर और पलवल में बुधवार शाम पांच बजे तक मोबाइल इंटरनेट सेवा निलंबित कर दी गई. हरियाणा सरकार ने यह घोषणा की.

राष्ट्रीय राजधानी के घटनाक्रम के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपनी कैबिनेट की एक विशेष बैठक की और सभी किसानों से अपने घर लौटने की अपील की. खट्टर ने कहा कि समय की जरूरत है कि सब मिलकर असामाजिक तत्वों के षड्यंत्रों को परास्त करें.

सीएम खट्टर ने मुख्य सचिव वी वर्धन, गृह सचिव राजीव अरोड़ा और पुलिस महानिदेशक मनोज यादव सहित वरिष्ठ अधिकारियों के साथ यहां शाम में एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की.

हिंसा के मद्देनज़र जारी किया गया हाई अलर्ट

डीजीपी ने कहा कि दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान कई इलाकों में हुई हिंसक घटनाओं के मद्देनजर राज्य में हाई अलर्ट कर दिया गया है. उन्होंने सभी जिला पुलिस प्रमुखों को बेहद सतर्क रहने का निर्देश दिया.

राष्ट्रीय राजधानी में घटना के मद्देनजर दिल्ली के लिए हरियाणा रोडवेज की बस सेवाएं भी प्रभावित हुईं, परिवहन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि वे स्थिति का आकलन कर रहे हैं. गृह सचिव राजीव अरोड़ा ने कहा कि तीन जिलों पलवल, सोनीपत और झज्जर में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को निलंबित करने का आदेश शांति और लोक-व्यवस्था की किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए जारी किया गया है. यह आदेश 27 जनवरी की शाम पांच बजे तक लागू रहेगा.

एक आधिकारिक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने बाद में सभी उपायुक्तों, पुलिस आयुक्तों, पुलिस अधीक्षकों को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि राज्य में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति नहीं बिगड़े.

Farmer Protest: झंडे को लेकर छिड़े विवाद पर दीप सिद्धू की सफाई, बोले- तिरंगा नहीं हटाया गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
भारतीय एजेंट ने पाकिस्तान में घुसकर मारे 30 आतंकी, लश्कर ऑपरेटिव का चौंकाने वाला दावा!
भारतीय एजेंट ने पाकिस्तान में घुसकर मारे 30 आतंकी, लश्कर ऑपरेटिव का चौंकाने वाला दावा!

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
गंभीर-कोहली बहस पर पूर्व अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा बयान- 'जरूरी है, वरना...'
गंभीर-कोहली बहस पर पूर्व अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा बयान- 'जरूरी है, वरना...'
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'भागने का वक्त नहीं मिला', रूस के बीच पर ड्रोन हमला, 3 बच्चों समेत 7 की मौत
'भागने का वक्त नहीं मिला', रूस के बीच पर ड्रोन हमला, 3 बच्चों समेत 7 की मौत
11 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया पानी का बिजनेस, अब हर महीने हो रही ढाई लाख की कमाई
11 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया पानी का बिजनेस, अब हर महीने हो रही ढाई लाख की कमाई
Embed widget