एक्सप्लोरर

हरियाणाः निकाय चुनाव में बीजेपी का परचम लहराया, 5 शहरों में मेयर के चुनाव जीते

यह पहली बार है जब पांच नगर निगमों के मेयरों का चुनाव सीधे-सीधे जनता ने किया. इससे पहले पार्षद मेयर का चुनाव करते थे. इसके अलावा हरियाणा चुनाव आयोग ने इस चुनाव में ‘इनमें से कोई नहीं’ यानी नोटा के विकल्प को एक ‘‘छद्म उम्मीदवार’’ के तौर पर इस्तेमाल करने का भी फैसला किया.

नई दिल्लीः हरियाणा में निकाय चुनाव में बीजेपी ने अपना परचम लहरा दिया है. सत्तारूढ़ बीजेपी ने हरियाणा के पांच शहरों में हुए मेयर पद के चुनाव में जीत दर्ज की है. हिसार, करनाल, पानीपत, रोहतक और यमुनानगर में पार्टी के मेयर पद के उम्मीदवारों ने जोरदार जीत दर्ज की. मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस जीत को राज्य सरकार की नीतियों और उसके विकास के एजेंडे पर लोगों का समर्थन बताया है.

कांग्रेस नहीं थी चुनाव में शामिल विपक्षी कांग्रेस इस चुनाव में शामिल नहीं हुई, हालांकि उसके कुछ नेताओं ने निर्दलीय उम्मीदवारों को समर्थन दिया. मेयर पद के लिये कुछ सीटों पर इंडियन नेशनल लोकदल-बीएसपी ने पार्टी चिह्नों पर मिलकर चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें जबरदस्त हार का मुंह देखना पड़ा. उनके उम्मीदवार निर्दलीयों से भी काफी पीछे रहे.

चुनाव में नोटा को एक ‘‘छद्म उम्मीदवार’’ के तौर पर माना गया यह पहली बार है जब पांच नगर निगमों के मेयरों का चुनाव सीधे-सीधे जनता ने किया. इससे पहले पार्षद मेयर का चुनाव करते थे. इसके अलावा हरियाणा चुनाव आयोग ने इस चुनाव में ‘इनमें से कोई नहीं’ यानी नोटा के विकल्प को एक ‘‘छद्म उम्मीदवार’’ के तौर पर इस्तेमाल करने का भी फैसला किया, जिससे नोटा की तुलना में उम्मीदवारों के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान जरूरी हो गया. अगर नोटा के पक्ष में ज्यादा मत पड़ते तो फिर से चुनाव कराना पड़ता. यह चुनाव मुख्यमंत्री के लिये प्रतिष्ठा की लड़ाई माना जा रहा था, जिन्होंने इस चुनाव के लिये जमकर प्रचार किया.

अगले साल अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनाव के 2019 में लोकसभा चुनावों के साथ कराये जाने की संभावना को लेकर पूछे जाने पर खट्टर ने कहा, ‘अगर केंद्र से ऐसा कोई प्रस्ताव आता है तो हम इसके लिये (विधानसभा चुनाव के लिये) तैयार हैं. लेकिन जहां तक हमारी बात है तो हमने यही कहा है कि चुनाव अपने निर्धारित समय पर होंगे.’

पानीपत पानीपत से अवनीत कौर ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी अंशु कौर पर भारी जीत दर्ज की. अंशु कौर को एक स्थानीय कांग्रेस नेता का समर्थन प्राप्त था. बीजेपी उम्मीदवार को 1,26,321 वोट मिले और वह 74,940 वोटो के अंतर से जीतीं. जीत के तुरंत बाद अवनीत ने कहा कि पानीपत शहर को भीड़भाड़ वाले यातायात से निजात दिलाने की योजना के साथ आना, उनकी सबसे पहली प्राथमिकता में शामिल है.

करनाल खट्टर के गृह विधानसभा क्षेत्र करनाल से रेणु बाला गुप्ता ने संयुक्त विपक्षी चुनौती का सामना किया. उन्होंने आशा वाधवा को हराया जिन्हें इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो), बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) और कांग्रेस का समर्थन प्राप्त था. वह 9348 वोटों के अंतर से जीतीं.

हिसार हिसार से गौतम सरदाना ने रेखा ऐरेन को 28,091 मतों के अंतर से हराया. यहां विपक्षी उम्मीदवार को कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेताओं का समर्थन प्राप्त था.

रोहतक रोहतक में मनमोहन गोयल ने कांग्रेस के समर्थन वाले सीताराम को 14,776 वोटों के अंतर से हराया.

यमुनानगर यमुनानगर में बीजेपी के मदन सिंह ने राकेश कुमार को शिकस्त दी.

सोनीपत, पंचकुला और अंबाला नगर निगमों में चुनाव होने बाकी राज्य में 10 नगर निगम हैं. इससे पहले गुरुग्राम और फरीदाबाद में नगरनिगम चुनाव हुए थे. सीमांकन के कार्य और संबंधित कानूनी विवाद के कारण सोनीपत, पंचकुला और अंबाला नगर निगमों में चुनाव होने बाकी हैं.

चुनाव के नतीजों पर खुशी जताते हुए खट्टर ने कहा, ‘मैं हरियाणा के लोगों को बधाई देना चाहता हूं. हमारे उम्मीदवारों ने पांचों जगह जीत दर्ज की जबकि हमारे अधिकतर पार्षद भी जीते हैं. यह हरियाणा की जनता, हमारे कार्यकर्ताओं की जीत है. यह राज्य सरकार की नीतियों, हमारे विकास के एजेंडा और विभिन्न पहलों पर जनता का समर्थन है, जिसे पिछले चार साल में राज्य को आगे बढ़ाने के लिये उठाया गया. यह जनता की मुहर है. यह हमारी सरकार की उपलब्धियों की जीत है. जनता की सेवा करना हमारी प्राथमिकता है और भविष्य में भी यही प्राथमिकता बनी रहेगी.’

वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाला: मिशेल को 28 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा

MP: कर्ज माफी को लेकर किसानों में भ्रम, 34 लाख किसानों की कर्ज माफी में खर्च होंगे 35 हजार करोड़, सरकार बेच सकती है बॉन्ड

कांग्रेस-AAP गठबंधन पर शीला दीक्षित बोलीं-...तो हमें गठबंधन स्वीकार्य है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

करोड़ों की गड़बड़ी मामले में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री ईवी वेलु से होगी पूछताछ, इस दिन पेश होने का फरमान
करोड़ों की गड़बड़ी मामले में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री ईवी वेलु से होगी पूछताछ, इस दिन पेश होने का फरमान
उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget