एक्सप्लोरर

हरियाणा: शराब घोटाले पर ABP न्यूज़ की खबर का असर, सभी शराब गोदाम की होगी जांच

ABP न्यूज़ की खबर का असर शराब घोटाले मामले पर देखने को मिला है.हरियाणा सरकार ने सभी शराब गोदामों की जांच के आदेश दिए हैं.

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने कोरोना लॉकडाउन के दौरान पूरे प्रदेश में अवैध शराब गोदामों की जांच के आदेश दिए हैं. इसके अलावा प्रदेशभर मे कई ठेकेदार और पुलिस अधिकारियों पर एफआईआर भी दर्ज की गयी है. हरियाणा के शराब कारोबार में ये भूकंप एबीपी न्यूज़ की मुहिम के बाद आया है. एबीपी न्यूज़ ने 25 अप्रैल को पहली बार हरियाणा में ठेके खोलने के सरकारी फैसले पर खबर दिखाई थी.

खबर का पीछा करते हुए एबीपी न्यूज़ रिपोर्टर जगविंदर पटियाल हरियाणा में सोनीपत के एक सीलबंद गोदाम तक पहुंचे. जिसकी दीवार पर बने एक छेद ने पूरे प्रदेश में शराब के बड़े घोटाले की पोल खोल दी. सोनीपत के इसी गोदाम से करोड़ों रुपये की शराब गायब की गई. आबकारी विभाग ने जो अवैध शराब पकड़ी थी उसे इस गोदाम में रखकर 2019 में सील कर दिया गया था.

ABP न्यूज पर खबर दिखाए जाने के बाद हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला को अपना मुंह खोलना पड़ा. हरियाणा पुलिस ने आनन फानन में जांच शुरू की और प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सफाई देनी पड़ी. पुलिस को मानना पड़ा कि उनके कुछ साथियों और शराब के ठेकेदारों की मदद से 5500 शराब की पेटियां इस सीलबंद गोदाम से गायब की गई. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अपने ही महकमे के दो SHO समेत कई पुलिसकर्मियों पर FIR करनी पड़ी.

खबर के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को पूरे प्रदेश में अवैध शराब गोदामों की जांच के आदेश देने पड़े. महज दो दिनों में एक छोटे से छेद ने पूरे प्रदेश में शराब के इस घोटाले की पोल खोल दी.

हरियाणा के होम मिनिस्टर अनिल विज़ ने कहा कि लॉकडाउन में शराब चोरी हुई और उसकी स्मगलिंग हुई. हरियाणा के सभी शराब गोदाम की जांच होगी. सोनीपत के गोदाम से शराब चोरी होने में भूमिका केवल दो थानेदारों की नहीं बड़े लोग भी शामिल हैं. एक दागी ठेकेदार के गोदाम में रखी गई थी पुलिस और आबकारी विभाग की शराब. एक हफ्ते से गोदाम में बोतलों की गिनती चल रही है.

उन्होंने बताया कि पानीपत और फ़तेहाबाद के गोदामों से भी लाखों बोतल शराब गायब है. समालखा थाने में भी सीलबंद गोदाम से शराब चोरी होने का केस दर्ज किया गया है. अनिल विज़ ने कहा हरियाणा और दिल्ली के बॉर्डर तब तक नहीं खोले जाएंगे जब तक हरियाणा को तसल्ली नहीं होती कि दिल्ली के लोग कोरोना नहीं ला रहे, भले 17 मई के बाद भी क्यों ना हो.

ये भी पढ़ें-

तमिलनाडु में आज से महंगी मिलेगी शराब, विशेष टाइम-टेबल के अनुसार होगी बिक्री

'मलंग' टीम के साथ वीडियो कॉल पर मस्ती करती दिखीं दिशा पाटनी, खुद शेयर की ये मजेदार तस्वीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘जॉब नहीं मिलेगा तो सिंहासन हिलेगा’, BJP की शिकस्त के बीच राहुल का ट्वीट
‘जॉब नहीं मिलेगा तो सिंहासन हिलेगा’, BJP की शिकस्त के बीच राहुल का ट्वीट
डिजिटल हो रही भारत की सांस्कृतिक विरासत! सरकार ने संसद में क्यों कहा?
डिजिटल हो रही भारत की सांस्कृतिक विरासत! सरकार ने संसद में क्यों कहा?
तेलंगाना में वन विभाग के जुल्म पर आदिवासियों का गुस्सा, किया प्रदर्शन
तेलंगाना में वन विभाग के जुल्म पर आदिवासियों का गुस्सा, किया प्रदर्शन
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget