एक्सप्लोरर

इंटरपोल ने हरियाणा के योगेश कादयान के खिलाफ जारी किया रेड कार्नर नोटिस, महज 19 साल का है गैंगस्टर

Gangster Yogesh Kadyan हर‍ियाणा के झज्‍जर के रहने वाले गैंगस्‍टर योगेश कादयान के ख‍िलाफ हत्या की कोशिश और अपराधिक साजिश रचने जैसे मामले दर्ज हैं.

Yogesh Kadyan Interpol Red Corner Notice: राष्‍ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) गैंगस्टर-टेरर नेटवर्क को तोड़ने के ल‍िए लगातार काम कर रही है. ताजा मामला हरियाणा के गैंगस्टर योगेश कादयान का है. इंटरपोल ने महज 19 साल के गैंगस्टर के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है.

जानकारी के मुताब‍िक गैंगस्‍टर योगेश कादयान हरियाणा के झज्जर का रहने वाला है. सूत्रों के मुताबिक योगेश ने भारत से फरार होकर अमेरिका में पनाह ली हुई है. उस पर हत्या की कोशिश, अपराधिक साजिश रचना, आर्म्स एक्ट आद‍ि की धाराओं में मामले दर्ज हैं. छोटी सी उम्र में योगेश अत्याधुनिक हथियार चलाने में माहिर माना जाता है.

कई गैंगस्‍टर फर्जी पासपोर्ट पर भारत से फरार हुए  

इस बीच देखा जाए तो गैंगस्‍टरों के साथ-साथ टेरर मॉड्यूल पर नकेल कसने के ल‍िए NIA लगातार कार्रवाई कर रही है. इस ताबड़तोड़ एक्शन के बाद कई गैंगस्टर या तो अंडरग्राउंड हो गए हैं या फिर योगेश कादयान की तरह फर्जी पासपोर्ट पर भारत से फरार हो चुके है. 

क्‍या होता है रेड कॉर्नर नोट‍िस? 

इंटरपोल की ओर से जारी होने वाले रेड कॉर्नर नोटिस को रेड नोटिस भी कहा जाता है. कोई अपराधी पुलिस और जांच एजेंसियों से बचकर क‍िसी दूसरे देश में भाग जाता है तो रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर ऐसे अपराधियों के बारे में दुनियाभर की पुलिस को सचेत करने के ल‍िए यह नोट‍िस जारी होता है. अहम बात यह है क‍ि केवल सदस्य देश ही इंटरपोल को किसी वांटेड अपराधी के खिलाफ रेड नोटिस जारी करने को कह सकते हैं. 

पंजाब के कुख्यात बंबीहा गैंग से भी संबंध रखता है गैंगस्‍टर योगेश

योगेश कादियान झज्जर के बेरी गांव का रहने वाला है और छोटी से उम्र में शार्प शूटर बन गया है. गैंगस्‍टर योगेश पंजाब के कुख्यात बंबीहा गैंग से भी संबंध रखता है. इंटरपोल की वेबसाइट पर योगेश की पहचान शेयर करते हुए बताया गया है कि उसकी लंबाई 1.72 मीटर है और वजन करीब 70 किलो है. इसके साथ ही उसके बालों और आंखों का रंग भी काला है. इसके साथ ही उसके बाएं हाथ पर एक तिल भी है. कादियान दिल्ली के दाऊद के नाम से मशहूर नीरज बवाना के करीबी गैंगस्टर हिमांशु भाऊ का करीबी है.

यह भी पढ़ें: Delhi News: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर NIA का शिकंजा, इस मामले में दाखिल की चार्जशीट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
कारगिल विजय दिवस: PM मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने शूरवीरों के पराक्रम को किया याद, राजनाथ सिंह ने क्या बताया
कारगिल विजय दिवस: PM मोदी ने शूरवीरों के पराक्रम को किया याद, राजनाथ सिंह ने क्या बताया
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या अब CJP राजनीति में लेगी एंट्री? पढ़ें पार्टी ने क्या दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या अब CJP राजनीति में लेगी एंट्री? पढ़ें पार्टी ने क्या दिया जवाब
'ना कोई जीता, ना कोई हारा...' अन्ना हजारे का धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'ना कोई जीता, ना कोई हारा...' अन्ना हजारे का धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर रिएक्शन, जानें क्या कहा?

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
Embed widget