एक्सप्लोरर

'मैं BJP के लिए वो गधा था जो...', हरियाणा चुनाव के बीच ये क्या बोल गए रॉकी मित्तल

रॉकी मित्तल ने कहा, बीजेपी ने उनकी पीठ पर छुरा घोंपा है. उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाकर जेल भेजा गया. रॉकी मित्तल ने कहा कि वे बीजेपी के लिए गधे के समान थे.

हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच बीजेपी से इस्तीफा दे चुके मशहूर हरियाणवी सिंगर रॉकी मित्तल उर्फ जय भगवान मित्तल ने कई बड़े दावे किए हैं. उन्होंने कहा, वे बीजेपी के लिए ऐसे गधे थे जो काम तो पार्टी का करता था, लेकिन जब भूख लगती थी तो घर पर जाकर खाना खाता था. 

रॉकी मित्तल ने कहा, पहले देश को मोदी जी की जरूरत थी, तब मैंने उनके लिए काम किया. जब यूपी को योगी की जरूरत थी, तब उनके लिए काम किया. जब हरियाणा में बीजेपी की जरूरत थी, तब उनके लिए काम किए. अब हरियाणा को कांग्रेस की जरूरत है तो मैं कांग्रेस के लिए काम कर रहा हूं. 

बीजेपी ने मेरे पीठ पर छुरा घोंपा 

पंचायत आजतक में बातचीत के दौरान रॉकी मित्तल ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने उनके पीठ पर छुरा घोंपा. 14 साल तक मैं बीजेपी के लिए काम करता था, चार साल पहले मुझे झूठे मुकदमे में जेल में डाल दिया गया. मेरे ऊपर दिल्ली में झूठे केस लिखवाए गए. मनोहर लाल खट्टर कहते थे कि मोदी भक्त मत बनो, मेरे भक्त बनो. मैंने भ्रष्टाचार के मुद्दे उठाए इसलिए मेरे ऊपर केस दर्ज कराए गए. 

रॉकी मित्तल ने सुनाया गाना

उन्होंने कहा, मैंने कांग्रेस के खिलाफ 200 गीत गाए. जब मैंने राहुल के लिए गीत गाया तो पूरी दुनिया गीत सुन रही है. इस दौरान उन्होंने गाना भी गाया, मुझे माफ करना, राहुल मेरे भाई. नफरत फैलाई हमने...तुमने मिटाई... हमें माफ करना राहुल मेरे भाई. 

रॉकी मित्तल ने पिछले दिनों बीजेपी से इस्तीफा दे दिया था. इस दौरान उन्होंने पार्टी पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. रॉकी मित्तल ने बीजेपी पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, बीजेपी ने उन्हें जेल भेजा. उनके साथ गलत व्यवहार किया गया. इसलिए उन्होंने बीजेपी छोड़ने का फैसला किया है. हालांकि, वे अभी कांग्रेस में शामिल नहीं हुए हैं. उनका कहना है कि जब तक राहुल गांधी उन्हें माफ नहीं करेंगे वे कांग्रेस में शामिल नहीं होंगे, तब तक वे कांग्रेस का काम करते रहेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, तो भड़की महुआ मोइत्रा; जानें अभिषेक बनर्जी को लेकर क्या बोले बागी विधायक
मदन मित्रा ने छोड़ा ममता का साथ तो भड़की महुआ मोइत्रा; जानें अभिषेक को लेकर क्या बोले बागी विधायक
PM मोदी करेंगे हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब का दौरा, 26 हजार 770 करोड़ के विकास परियोजनाओं की सौगात
PM मोदी करेंगे हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब का दौरा, 26 हजार 770 करोड़ के विकास परियोजनाओं की सौगात
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
ममता के करीबी मदन मित्रा ने बदला पाला तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'उनके जाने से...'
ममता के करीबी मदन मित्रा ने बदला पाला तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'उनके जाने से...'

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में मिसाइल अटैक से भारतीयों की मौत पर बिफरा भारत, अब सरकार उठाने जा रही ये बड़ा कदम
होर्मुज में मिसाइल अटैक से भारतीयों की मौत पर बिफरा भारत, अब सरकार उठाने जा रही ये बड़ा कदम
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
हरियाणा-दिल्ली और कर्नाटक समेत इन राज्यों में बढ़ी SIR की तारीख, जानिए कब जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट?
हरियाणा-दिल्ली और कर्नाटक समेत इन राज्यों में बढ़ी SIR की तारीख, कब जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट?
इंसानों की तरह बास्केटबॉल खेलती दिखी डॉल्फिन, हवा में उछलकर किया परफेक्ट शॉट, देखें वीडियो
इंसानों की तरह बास्केटबॉल खेलती दिखी डॉल्फिन, हवा में उछलकर किया परफेक्ट शॉट, देखें वीडियो
Embed widget