एक्सप्लोरर

Election Results: हरियाणा के नए किंगमेकर दुष्यंत चौटाला के सामने है ये बड़ी चुनौती

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019: दिसंबर 2018 में इनेलो से निकाले जाने के बाद दुष्यंत चौटाला ने जननायक जनता पार्टी बनाई.

नई दिल्ली: हरियाणा में बीजेपी-कांग्रेस के बीच रोमांचक टक्कर के बाद सत्ता की कुर्सी तक पहुंचनेव वाले दरवाजे पर ताला लटक गया है. दरअसल हरियाणा में बहुमत के करीबी ना तो बीजेपी है और ना ही कांग्रेस. इसलिए दोनों ही पार्टियों को अब सत्ता की कुर्सी तक पहुंचने वाले ताले की चाबी ढूंढनी है. इस ताले की चाबी सही मायने में किसी शख्स के पास है तो वो जेजेपी के दुष्यंत चौटाला है. आपको जानकर हैरानी होगी कि दुष्यंत चौटाला की पार्टी का चुनाव चिन्ह भी चाबी ही है.

Haryana Election Result: बीजेपी के लिए हरियाणा में 'मनोहर' नहीं हालात, दुष्यंत बिगाड़ेंगे या कांडा बचाएंगे

हरियाणा के सबसे बड़े सियासी घराने से बगावत के बाद पार्टी बनाकर सियासी समर में उतरे दुष्यंत चौटाला ने सभी को हैरान कर दिया है. हरियाणा के चुनाव परिणाम की शाम पांच बजे तक तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है. बीजेपी के खाते में 40, कांग्रेस के 31, जेजेपी के खाते में 10 और 9 सीटें निर्दलियों की झोली में जाती नजर आ रही हैं. आंकड़ों पर नजर डालने पर साफ हो जाता है कि किंगमेकर के तौर पर उभरे दुष्यंत चौचाला हरियाणा की नई सरकार के लिए बेहद अहम हो जाते हैं.

हरियाणा में किस समीकरण से बन सकती है कांग्रेस की सरकार?

दुष्यंत चौटाला ने अपने प्रदर्शन से अपनी और पार्टी की अहमियत तो साबित कर दी लेकिन अब उनके सामने एक बड़ी चुनौती खड़ी है. यह चुनौती है अपने विधायकों को टूट से बचाने की. किसी भी पार्टी को बहुमत ना मिलते देख विधायक में टूट की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता. इससे पहले भी कई राज्यों में इस तरह के उदाहरण देखने को मिले जब सबसे बड़ी पार्टी सरकार नहीं बना पाई लेकिन दूसरे नंबर की पार्टी ने अपने प्रबंधन से सरकार बना ली.

Election Results: हरियाणा के नए किंगमेकर दुष्यंत चौटाला के सामने है ये बड़ी चुनौती

जिस स्थिति में इस वक्त हरियाणा की राजनीति पहुंच गई है उसमें सभी पार्टियां अपनी सरकार बनाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा देंगी. आपको बता दें कि हरियाणा में इसे लेकर सियासी कवायद शुरू भी हो चुकी है. कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा और उनके पिता भूपेंद्र हुड्डा ने आरोप लगाए हैं कि बीजेपी हेलीकॉप्टर भेज रही है और निर्दलियों को धमकाकर रोकने में जुटी है. फिलहाल सत्ता की चाबी जेजेपी और निर्दलीय विधायकों के हाथ में है. निर्दलीय विधायक अगर बीजेपी के साथ जाते हैं तो बीजेपी सरकार बना सकती है लेकिन इन विधायकों ने कांग्रेस का हाथ थामा तो फिर कांग्रेस को जेजेपी की जरूरत पड़ेगी और सत्ता का सस्पेंस अभी लंबा चलेने की उम्मीद है.

हरियाणा में सत्ता का खेल शुरू, जेजेपी ने कांग्रेस के साथ जाने के संकेत दिये

ट्रैक्टर से संसद पहुंचने वाले दुष्यंत चौटाला को जानिए हरियाणा के सबसे बड़े राजनीतिक घराने में बगावत के बाद एक साल से कम समय में ही अपनी नई पार्टी जननायक जनता पार्टी से दुष्यंत ने हरियाणा में जो दस्तक दी है उसकी गूंज हरियाणा समेत पूरी देश में सुनाई दे रही है. दुष्यंत चौटाला देश के पूर्व डिप्टी पीएम देवीलाल के परपोते हैं. दुष्यंत के दादा ओम प्रकाश चौटाला भी हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे. ओम प्रकाश चौटाला के दो बेटे अभय चौटाला और अजय चौटाला हैं. दुष्यंत चौटाला अजय चौटाला के बड़े बेटे हैं उनके छोटे भाई का नाम दिग्विजय चौटाला है.

Election Results: हरियाणा के नए किंगमेकर दुष्यंत चौटाला के सामने है ये बड़ी चुनौती

दुष्यंत ने स्कूली शिक्षा हिमाचल प्रदेश से पूरी की और इसके बाद अमेरिका के कैलिफोर्निया से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई की. उन्होंने नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से वकालत में मास्टर्स की डिग्री भी ली है. 2014 लोकसभा चुनाव में सिर्फ 26 साल की उम्र में हिसार सीट से लोकसभा पहुंचे दुष्यंत चौटाला सबसे कम उम्र के सांसद बनकर रिकॉर्ड कायम किया.

Explained: दुष्यंत चौटाला का कमाल, एक साल से भी कम समय में हरियाणा की नई 'किंग मेकर' बनी जेजेपी

सांसद बनने के बाद दुष्यंत चौटाला ट्रैक्टर से संसद पहुंच गए. किसान बहुल हरियाणा के लोगों ने दुष्यंत चौटाला का यह अंदाज काफी पसंद किया. विधानसभा चुनाव के लिए 21 अक्टूबर को भी दुष्यंत ट्रैक्टर लेकर वोट डालने पहुंचे. फर्राटेदार अंग्रेजी और हिंदी बोलने वाले दुष्यंत लोगों से हरियाणवी अंदाज में ही बात करते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: धर्मेंद्र प्रधान को क्यों नहीं गंवा सकती मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन
धर्मेंद्र प्रधान को क्यों बचा रही मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन
CJP Protest LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
Explained: धर्मेंद्र प्रधान को क्यों नहीं गंवा सकती मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन
धर्मेंद्र प्रधान को क्यों बचा रही मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
Embed widget