एक्सप्लोरर

Haryana: मुख्यमंत्री बदलने की कयासबाजी पर बोले खट्टर, 'ट्विटर-फेसबुक पर नहीं लिए जाते सीएम के लेकर फैसले'

Manohar Lal Khattar: सीएम खट्टर ने विपक्ष पर बदलाव की अफवाह फैलाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है तो इस तरह की बातें कर रहा है.

Haryana News: राजनीतिक गलियारों में इन दिनों हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को उनके पद से हटाने संबंधी अटकलें चल रही है. अब मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने खुद प्रतिक्रिया दी है. सीएम खट्टर ने कहा है कि कुछ लोगों को हर रात सीएम बदलकर सोने की आदत है. उन्होंने कहा, "व्यक्तियों के अनुसार, कुछ भी नहीं बदलेगा. हम टीम हैं और हम फेसबुक, ट्विटर पर फैसला नहीं करते हैं."

मुख्यमंत्री ने ये बातें करनाल में कहीं. करनाल में वह एक कार्यक्रम में शामिल होने पंहुचे थे. नेतृत्व में बदलाव को लेकर उन्होंने कहा, "बीजेपी में हम लोग पद के लिए काम नहीं करते हैं. बीजेपी का सीएम जो भी होगा वह लोगों के लिए काम करेगा." बदलाव की बातें करने वालों पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "जब वे अपने काम से थक जाएं तो मेरे पास आएं. उन्हें कोई दूसरा काम बता दिया जाएगा."

'सोशल मीडिया पर नहीं लिए जाते फैसले'

मुख्यमंत्री ने कहा, "हमारा उद्देश्य आपके लिए काम करना है. कौन मुख्यमंत्री आ रहा है, कौन जा रहा, कौन मुख्यमंत्री बनेगा, इसके बारे में बीजेपी में लोग नहीं सोचते." उन्होंने कहा, "बीजेपी से आने वाला कोई भी सीएम या पीएम लोगों के हित में काम करेगा, यह हमारी विचारधारा का हिस्सा है, यह हमारी उपलब्धियों का हिस्सा है, यह हमारे घोषणापत्र का हिस्सा है और हम सामूहिक निर्णय लेते हैं." मुख्यमंत्री ने कहा, "सोशल मीडिया पर जो चल रहा, उससे इस तरह के फैसले नहीं लिए जाते." 

सीएम ने विपक्ष पर साधा निशाना

बदलाव की अटकलें लगाने वाले के लिए सीएम खट्टर ने कहा, "ऐसे लोग भी हैं जिन्हें ऐसी चीजों से खुशी मिलती है. उन लोगों से मैं कहना चाहता हूं कि जब आप ऐसा करते-करते थक जाएं तो आप मेरे पास आएं, मैं आपको कुछ काम बताता हूं." सीएम खट्टर ने विपक्ष पर इस तरह की बातें करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, "जब विपक्ष को उनकी (खट्टर) सरकार की जनहितैषी नीतियों में कोई खामी नजर नहीं आती है, तो वे सरकार को निशाना बनाने के लिए इस तरह के मामले उठाते हैं."

सीएम खट्टर को मिला सांसद का साथ

वहीं, सिरसा से बीजेपी सांसद सुनीता दुग्गल ने भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को बदलने की अटकलों पर जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बदलने की बात सिर्फ कोरी अफवाह है. उन्होंने कहा, "सूबे के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में प्रदेश में लगातार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं. मुख्यमंत्री की लोकप्रियता से डरकर विरोधी इस तरह की अफवाहें फैला रहे हैं. इन अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है."

ये भी पढ़ें- Gujarat Government Formation Live: गुजरात में आज 18वें मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे भूपेंद्र पटेल, पीएम मोदी भी कार्यक्रम में होंगे शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gen-Z गुरमेहर कौर लड़ेंगी प्रदर्शकारियों की जंग, जानें कौन हैं, कांग्रेस ने खेला दांव
Gen-Z गुरमेहर कौर लड़ेंगी प्रदर्शकारियों की जंग, जानें कौन हैं, कांग्रेस ने खेला दांव
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
हैदराबाद पुलिस ने एबिड्स में ड्रग्स खरीदने आए आरोपी को पकड़ा, 3 पुलिसकर्मी घायल
हैदराबाद पुलिस ने एबिड्स में ड्रग्स खरीदने आए आरोपी को पकड़ा, 3 पुलिसकर्मी घायल

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget