एक्सप्लोरर

हरियाणा में मतभेद सुलझे, कल सुबह 11 बजे होगा मंत्रिमंडल का विस्तार

हरियाणा में बीजेपी की ओर से 5 कैबिनेट और 4 राज्यमंत्री शपथ ले सकते हैं. जबकि जेजेपी को एक कैबिनेट और एक राज्यमंत्री पद मिलेगा. दो निर्दलीय विधायकों को भी मंत्री बनाया जा सकता है.

नई दिल्ली: हरियाणा में मंत्रियों को लेकर मतभेद सुलझ गया है और अब कल सुबह 11 बजे हरियाणा मंत्रिमंडल का विस्तार होगा. हरियाणा में 27 अक्टूबर को खट्टर और दुष्यंत चौटाला की सरकार बनी. सोमवार से विधानसभा का सत्र भी शुरू हो गया. लेकिन सरकार बनने के 17 दिन बाद भी हरियाणा का मंत्रिमंडल नहीं बन पाया. कई दिनों से हरियाणा कैबिनेट को लेकर मंथन चल रहा था, जिस पर अब मुहर लग गई है.

जिसके बाद कल सुबह 11 बजे हरियाणा कैबिनेट का गठन होगा. बताया जा रहा है कि हरियाणा में बीजेपी की ओर से 5 कैबिनेट और 4 राज्यमंत्री शपथ ले सकते हैं. जबकि जेजेपी को एक कैबिनेट और एक राज्यमंत्री पद मिलेगा. दो निर्दलीय विधायकों को भी मंत्री बनाया जा सकता है.

हरियाणा के संभावित मंत्रियों की सूची

बीजेपी कोटे के मंत्री 1- अनिल विज- अम्बाला कैंट से विधायक हैं, पिछली सरकार में मंत्री रहे हैं, पंजाबी समुदाय से आते हैं.

2- कंवर पाल गुज्जर- जगादरी से विधायक हैं, पिछली विधानसभा में स्पीकर रहे हैं, गुज्जर समाज से आते हैं.

3- अभय सिंह यादव- नांगल चौधरी से दूसरी बार विधायक बने हैं, रिटायर्ड IAS ऑफिसर हैं, पहली बार मंत्री बनेंगे.

4- दीपक मंगला- पलवल से विधायक, वैश्य समाज से आते हैं, कांग्रेस के भूपिंदर सिंह हुड्डा के करीबी और पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल को हराकर विधायक बने हैं.

5- महिपाल ढाँढा- पानीपत ग्रामीण से लगातार दूसरी बार विधायक, युवा चेहरा हैं, जाट समुदाय से आते हैं, पहली बार मंत्री बनेंगे.

6- सीमा त्रिखा- फरीदाबाद की बड़खल सीट से लगातार दूसरी बार विधायक बनी हैं, पंजाबी हैं, डिप्टी स्पीकर बन सकती हैं.

जेजेपी कोटे के मंत्री 7- रामकुमार गौतम- ब्राह्मण समुदाय से आते हैं, जेजेपी के टिकट पर नारनौंद से बीजेपी के कद्दावर नेता और मंत्री कैप्टन अभिमन्यु को हराकर दूसरी बार विधायक बने हैं. रामकुमार गौतम 2005 में बीजेपी की टिकट पर नारनौंद से विधायक बने थे.

8- ईश्वर सिंह गुहला- चीका से जेजेपी विधायक या अनूप धानक उकलाना सीट से जेजेपी विधायक जो पिछले चुनाव में इनेलो से MLA बने थे. में से कोई एक मंत्री बनेगा, दोनों ही SC समुदाय से आते हैं.

संभावित निर्दलीय विधायक 9- रणजीत सिंह चौटाला- ओमप्रकाश चौटाला के भाई और रानिया से निर्दलीय विधायक हैं, अपने पिता देवी लाल की सरकार में मंत्री रहने के बाद पहली बार मंत्रिमंडल में शामिल होंगे.

10- बलराज कुंडू- बीजेपी से बागी होकर महम विधानसभा से निर्दलीय विधायक बने हैं. महम में कांग्रेस के कद्दावर नेता और भूपिंदर सिंह हुड्डा के बेहद करीबी आनंद सिंह डांगी को हराकर पहली बार महम में जीत हासिल की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget