एक्सप्लोरर

दिल्लीः हरियाणा चुनाव से पहले पिता महावीर फोगाट के साथ बेटी बबीता फोगाट बीजेपी में शामिल

महावीर फोगाट ने कहा कि हरियाणा की मनोहर लाख खट्टर की अगुवाई वाली बीजेपी सरकार की यह कहते हुए तारीफ की कि उसने निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से युवाओं को नौकरियां दीं.

चंडीगढ़: पहलवान महावीर फोगाट और पदक विजेता उनकी बेटी बबीता फोगाट सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गए. दंगल फिल्म इन्हीं दोनों की कहानी पर बनी है. जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) की खेलकूद इकाई के प्रमुख महावीर फोगाट पार्टी को छोड़कर बीजेपी में शामिल होंगे. इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) में विभाजन के बाद हिसार के सासंद दुष्यंत चौटाला ने पिछले साल जननायक जनता पार्टी बनायी थी. महावीर फोगाट और बबीता फोगाट हरियाणा विधानसभा चुनाव से दो महीने पहले बीजेपी से जुड़ रहे हैं.

दोनों खेल एवं युवा मामलों के मंत्री किरण रिजिजू और हरियाणा प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सुभाष बडाला की उपस्थिति में शामिल हुए. बबीता फोगाट एवं महावीर फोगाट का पार्टी में स्वागत करते हुए रिजिजू ने कहा कि बबीता ने कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीते और देश का नाम रौशन किया है. रिजिजू ने कहा कि उनके पिता भी अनुकरणीय हैं जिन्होंने अपनी पुत्रियों को कोचिंग दी और उन्हें विश्व स्तरीय खिलाड़ी बनाया.

बीजेपी में शामिल होने की वजह के बारे में पूछे जाने पर महावीर फोगाट ने कहा, ‘‘हम नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियों और कार्यक्रम से प्रभावित हैं.’’ उन्होंने अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को खत्म करने के मोदी सरकार के फैसले को ‘सही फैसला’ बताया.

द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित महावीर फोगाट ने कहा, ‘‘केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रहित में अनुच्छेद 370 का हटाना और लिये गये कई अन्य निर्णयों ने मुझे और मुझ जैसे लाखों देशवासियों को प्रभावित किया. हम सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक कार्यक्रम में बीजेपी में शामिल होंगे.’’

उन्होंने हरियाणा की मनोहर लाख खट्टर की अगुवाई वाली बीजेपी सरकार की यह कहते हुए तारीफ की कि उसने निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से युवाओं को नौकरियां दीं.

अनुच्छेद 370 के निरसन पर बबीता फोगाट ने ट्वीट किया था, ‘‘यह दिन सदैव याद रखा जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को सलाम. जयहिंद.’’

हालांकि उन्होंने ‘कश्मीर से दुल्हन’ संबंधी बयान देकर विवाद पैदा करने वाले खट्टर का बचाव भी किया था और मीडिया से उनके बयान को तोड़मरोड़ कर पेश न करने की अपील की थी.

हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा- भूमि कानून में नहीं मिलेगी कोई ढील

J&K को लेकर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने सरकार पर लगाए बड़े आरोप, पूछा ये सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

J&K Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला, पुलिस के जवान पर दागीं 5 गोलियां, TRF ने ली अटैक की जिम्मेदारी
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला, पुलिस के जवान पर दागीं 5 गोलियां, TRF ने ली अटैक की जिम्मेदारी
शिवसेना यूबीटी के 6 सांसदों के शिवसेना शिंदे में विलय पर तत्काल रोक से सुप्रीम कोर्ट ने मना किया, मांगा जवाब
शिवसेना यूबीटी के 6 सांसदों के शिवसेना शिंदे में विलय पर तत्काल रोक से सुप्रीम कोर्ट ने मना किया, मांगा जवाब
CJP Protest LIVE: 'आप भूख हड़ताल खत्म करें, जब तक हमारी मांगें...', अभिजीत दीपके की सोनम वांगचुक से अपील
LIVE: 'आप भूख हड़ताल खत्म करें, जब तक हमारी मांगें...', अभिजीत दीपके की सोनम वांगचुक से अपील
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget