एक्सप्लोरर

हरियाणा विधानसभा चुनाव: आपके मन में उठने वाले हर उस सवाल का जवाब, जो आप जानना चाहते हैं

कांग्रेस और इनेलो का ऐसा ग्राफ गिरा कि चौथे या पांचवें नंबर की लड़ाई लड़ने वाली पार्टी ने बहुमत के साथ सरकार बनाई. 47 विधायक जीतने वाली बीजेपी 2014 से पहले कभी दहाई के आंकड़े को छू नहीं पाई थी.

नई दिल्ली: इस महीने मौसम ने करवट ली और गर्मी से राहत मिलने लगी. हल्की बारिश ने मौसम का हाल खुशनुमा बना दिया है. उधर हरियाणा में इस मौसम में चुनावी पारा चढ़ता जा रहा है. हरियाणा में सियासी चर्चाओं, आरोप-प्रत्यारोप, वादों का मौसम चल रहा है. 1 नवंबर 1966 को अलग राज्य बने हरियाणा की राजनीति पहले 40 साल तो देवीलाल, भजनलाल और बंसीलाल के इर्द-गिर्द घूमती रही. वक्त ने करवट ली और करीब 15 साल से इन तीनों नेताओं के परिवार सूबे की सत्ता से बाहर हैं. आज आलम ये है कि ये तीनों परिवार राज्य में अपने अस्तित्व को बचाए रखने की लड़ाई लड़ रहे हैं.

कांग्रेस और इनेलो का ऐसा ग्राफ गिरा कि चौथे या पांचवें नंबर की लड़ाई लड़ने वाली पार्टी ने बहुमत के साथ सरकार बनाई. 47 विधायक जीतने वाली बीजेपी 2014 से पहले कभी दहाई के आंकड़े को छू नहीं पाई थी. चलिए 2019 के सियासी महासंग्राम में सत्ता के शिखर पर जनता किसे बैठाएगी , यह तो 24 अक्टूबर को पता चलेगा, लेकिन हरियाणा को आंकड़ों से समझने की कोशिश कीजिए.

2014 का परिणाम

· बीजेपी – सभी 90 सीटों पर प्रत्याशी उतारे – 47 (33.20%)

· कांग्रेस - सभी 90 सीटों पर प्रत्याशी उतारे – 15 (20.58%)

· आईएनएलडी – 88 सीटों पर चुनाव लड़े - 19 (24.11%)

· शिरोमणि अकाली दल – INLD से गठबंधन 2 सीट पर चुनाव लड़े – 1 (0.62%)

· हरियाणा जनहित कांग्रेस – 65 सीट पर चुनाव लड़ी – 2 (3.57%)

· बीएसपी – 87 सीट पर चुनाव लड़ी – 1 (4.37%)

· निर्दलीय – 5

गठबंधन - 2014

· बीजेपी- अकेली लड़ी

· कांग्रेस – अकेले लड़ी

· आईएनएलडी - शिरोमणि अकाली दल से गठबंधन

इस बार चुनाव में उतरने वाली बड़ी पार्टियां

· बीजेपी

· कांग्रेस

· जननायक जनता पार्टी

· आईएनएलडी

· आप

· लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी

· बीएसपी

सबसे बड़ी जीत

· 84,095 वोट – गुरुग्राम से बीजेपी के उमेश अग्रवाल ने INLD के गोपीचंद गहलोत को हराया

सबसे छोटी जीत

· 3 वोट - राई से कांग्रेस के जय तीरथ ने आईएनएलडी के इंद्रजीत को हराया

2014 के विधानसभा में पहली बार क्या- क्या हुआ

· हरियाणा में पहली बार बीजेपी का सीएम बना

· पहली बार 13 महिलाएं विधायक चुनी गई

· 9 साल बाद हरियाणा में पूर्ण बहुमत की सरकार बनी

वोटिंग प्रतिशत

· 2005 - 71.96%

· 2009 - 72.29%

· 2014 - 76.13%

लोकसभा चुनाव के आधार पर किसे कितनी सीटों पर बढ़त

· बीजेपी – 79 सीटों पर बढ़त

· कांग्रेस – 10 सीटों पर बढ़त

· जननायक जनता पार्टी - 1 सीट पर बढ़त

इधर-उधर

· रामकुमार कश्यप – आईएनएलडी के राज्यसभा सांसद बीजेपी में शामिल

· अशोक अरोड़ा – INLD से कांग्रेस में शामिल, INLD के 15 साल तक प्रदेश अध्यक्ष रहे

· जय प्रकाश - कलायत से निर्दलीय विधायक, कांग्रेस में शामिल, तीन बार सांसद भी रहें

· रणबीर गंगवा - हिसार की नलवा सीट से विधायक, इनेलो से बीजेपी में शामिल

· जाकिर हुसैन - नूंह से विधायक, INLD से बीजेपी में शामिल

क्या कहता है एबीपी न्यूज-सी वोटर ओपिनियन पोल हरियाणा की कुल 90 सीटों में से बीजेपी 78 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है. वहीं कांग्रेस के खाते में 8 सीटें जा सकती हैं. जेजेपी एक सीट पर जीत हासिल कर सकती हैं और अन्य के खाते में 3 सीटें जा सकती हैं.

हरियाणा में सबसे बड़ा मुद्दा क्या है ? रोजगार- 28% पानी -14% सड़क-6% महंगाई-5% इस ओपिनियन पोल में हरियाणा के 3793 की राय ली गई है. ओपिनियन पोल 1 सितंबर से 10 सितंबर के बीच किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘असम चुनाव से पहले हिमंत सरमा पर झूठे आरोप…’, राहुल पर जानें क्या बोले रिजिजू
‘असम चुनाव से पहले हिमंत सरमा पर झूठे आरोप…’, राहुल पर जानें क्या बोले रिजिजू
नेपाल बाढ़ तबाही पर बोला विदेश मंत्रालय, 'भारतीयों को बचाने के लिए लगातार हो रही बातचीत'
नेपाल बाढ़ तबाही पर बोला विदेश मंत्रालय, 'भारतीयों को बचाने के लिए लगातार हो रही बातचीत'
राहुल गांधी के दावों की पड़ताल के लिए बनाई 'झूठ की गूंज' वेबसाइट, लॉन्च हुई
राहुल गांधी के दावों की पड़ताल के लिए बनाई 'झूठ की गूंज' वेबसाइट, लॉन्च हुई
कपिल सिब्बल की प्रेस कॉन्फ्रेंस, SIR समेत कई मुद्दों पर सरकार से पूछे सवाल
कपिल सिब्बल की प्रेस कॉन्फ्रेंस, SIR समेत कई मुद्दों पर सरकार से पूछे सवाल

वीडियोज

भाई की थाली में नकली पनीर की साजिश!
नेपाल में जल-प्रलय, भारत में रेड अलर्ट!
नेपाल में तबाही के बाद भारत पर मंडराया खतरा! कई जिलों में हाई अलर्ट
महिलाओं को तोहफा...सब वोट बैंक का चक्कर है?
महिलाओं को तोहफा या चुनावी दांव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल में प्रलयंकर बाढ़! 157 शव बरामद, 403 नेपाली-भारतीय समेत विदेशी टूरिस्ट लापता
नेपाल में प्रलयंकर बाढ़! 157 शव बरामद, 403 नेपाली-भारतीय समेत विदेशी टूरिस्ट लापता
महंगा पड़ेगा मुंबई में सफर! 1 सितंबर से बढ़ेगा ऑटो-टैक्सी का किराया
महंगा पड़ेगा मुंबई में सफर! 1 सितंबर से बढ़ेगा ऑटो-टैक्सी का किराया
क्रिकेट में वापसी पर आई अनाया बांगर की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
क्रिकेट में वापसी पर आई अनाया बांगर की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
आ गया 'टॉक्सिक' का फर्स्ट रिव्यू, हर सीन में कमाल लगे यश, कियारा संग जमी केमिस्ट्री
'टॉक्सिक' की जान हैं यश, हर सीन में लगे कमाल, आ गया फर्स्ट रिव्यू
नेपाल बाढ़ में 105 भारतीय लापता, देखें तबाही की तस्वीरें
नेपाल बाढ़ में 105 भारतीय लापता, देखें तबाही की तस्वीरें
‘हर संभव सहायता’, बाढ़ से तबाही पर PM मोदी का नेपाल के प्रधानमंत्री को फोन
‘हर संभव सहायता’, बाढ़ से तबाही पर PM मोदी का नेपाल के प्रधानमंत्री को फोन
नेपाल बाढ़ का भूकंप और चीन कनेक्शन, भारत ने भेजी मदद | बड़ी बातें
नेपाल बाढ़ का भूकंप और चीन कनेक्शन, भारत ने भेजी मदद | बड़ी बातें
'वे गंभीर रुप से घायल हैं, लेकिन मौत..., ट्रंप का मुज्तबा खामनेई को लेकर बड़ा दावा
'वे गंभीर रुप से घायल हैं, लेकिन मौत..., ट्रंप का मुज्तबा खामनेई को लेकर बड़ा दावा
Embed widget