एक्सप्लोरर

हरियाणा विधानसभा चुनाव: जेजेपी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, इनेलो में विलय की संभावना खत्म

जेजेपी के पहली लिस्ट जारी करने के साथ साफ हो गया है कि अब पार्टी का इनेलो में विलय नहीं होगा और वह अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी.

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए जननायक जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में पूर्व मंत्री समेत 7 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है. पूर्व मंत्री हर्ष कुमार हथीन से चुनाव लड़ेंगे, जबकि पूर्व विधायक राम कुमार गौतम को नारनौंद से टिकट दिया गया है. 2014 में उकलाना से विधायक बनने वाले अनुप धानक उसी सीट पर जेजेपी के उम्मीदवार होंगे.

हर्ष कुमार ने 1996 में बंसी लाल की हरियाणा विकास पार्टी के टिकट पर अपना पहला चुनाव जीता था. पहली बार विधायक बनने के बाद ही बंसीलाल की सरकार में हर्ष कुमार को मंत्री बनाया गया था. 2005 के विधानसभा चुनाव में हर्ष कुमार निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर हथीन से जीत दर्ज कर चुके हैं.

वहीं गौतम ने 2005 में नारनौंद से बीजेपी के टिकट पर जीत दर्ज की थी. 2009 और 2014 में गौतम को नारनौंद से हार का सामना करना पड़ा. अनुप 2014 में इंडियन नेशनल लोकदल के टिकट पर उकलाना से एमएलए चुने गए, पर पिछले साल उन्होंने जेजेपी का दामन थाम लिया.

इनके अलावा महेंद्रगढ से राव रमेश को टिकट दिया गया है, जबकि देवेंद्र कादयान पानीपत ग्रामीण सीट से हाथ आजमाएंगे. जेजेपी ने कमलेश सैनी को नारनौल से उम्मीदवार बनया है. बावल विधानसभा सीट पर श्याम सुंदर जेजेपी के कैंडिडेट होंगे. ये दोनों कैंडिडेट इनेलो के टिकट पर 2014 का विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं.

इनेलो में विलय की संभावना खत्म

पहली लिस्ट जारी करने के साथ ही दुष्यंत चौटाला ने साफ कर दिया है कि जेजेपी और इनेलो का विलय नहीं होगा. पिछले कुछ महीनों में खाप पंचायतों ने दोनों पार्टियों को एक करने के लिए मुहिम शुरू की थी. लेकिन जेजेपी अलग रास्ते पर चलेगी. दुष्यंत ने कहा है कि चौटाला परिवार एक है, पर पार्टी अकेले ही चुनाव लड़ेगी.

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने स्क्रीनिंग कमेटी का एलान किया, मधुसूदन मिस्त्री चेयरमैन बने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु में पूर्ण गौहत्या बैन पर सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का फैसला, मद्रास HC के आदेश पर लगाई रोक
तमिलनाडु में पूर्ण गौहत्या बैन पर सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का फैसला, मद्रास HC के आदेश पर लगाई रोक
संभल, मथुरा और ज्ञानवापी पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मध्यस्थता से करें समाधान, हिंदू-मुस्लिम पक्षकार बोले- सुनवाई जरूरी
संभल, मथुरा और ज्ञानवापी पर SC ने कहा- मध्यस्थता से करें समाधान, हिंदू-मुस्लिम पक्षकार बोले- सुनवाई जरूरी
Explained: कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजर जाएगा मानसून?
कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजरेगा मानसून?
4 महीने पहले की थी लव मैरिज, नई-नवेली दुल्हन ने की खुदकुशी, सुसाइट नोट में लिखा- मां मुझसे गलती हो गई
4 महीने पहले की थी लव मैरिज, नई-नवेली दुल्हन ने की खुदकुशी, सुसाइट नोट में लिखा- मां मुझसे गलती हो गई

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bangkok Pub Fire: बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
Explained: कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजर जाएगा मानसून?
कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजरेगा मानसून?
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
AIIMS Delhi में MBBS के लिए कितने नंबर चाहिए? जानें जनरल से SC/ST तक का स्कोर
AIIMS Delhi में MBBS के लिए कितने नंबर चाहिए? जानें जनरल से SC/ST तक का स्कोर
स्क्रीन देखते-देखते थक जाती हैं आंखें? फोन में तुरंत बदलें ये सेटिंग्स
स्क्रीन देखते-देखते थक जाती हैं आंखें? फोन में तुरंत बदलें ये सेटिंग्स
Embed widget