एक्सप्लोरर

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने की बैठक, डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया से निपटने के लिए दिए अहम निर्देश

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की इस बैठक में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव, एम्स, आरएमएल, सफदरजंग, लेडी हार्डिंग अस्पताल के मेडिकल सुप्रिटेंडेंट और तीनों दिल्ली नगर निगम के मेयर और अधिकारी शामिल हुए. इस बैठक में दिल्ली और आस पास के अस्पतालों और नगर निगम को अहम निर्देश दिए गए हैं.

नई दिल्ली: चमकी बुखार के दौरान अपनी तैयारियों को लेकर विपक्ष के निशाने पर आई केंद्र सरकार ने अब सबक सीख लिया है. आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने अपने मंत्रालय और दिल्ली के अस्पतालों की बैठक की. इस बैठक में दिल्ली और आसपास के अस्पताल डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया और स्वाइन फ्लू जैसी बीमारी से निपटने के लिए कितने तैयार हैं इसको लेकर चर्चा हुई.

इस बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव, एम्स, आरएमएल, सफदरजंग, लेडी हार्डिंग अस्पताल के मेडिकल सुप्रिटेंडेंट और तीनों दिल्ली नगर निगम के महापौर और अधिकारी, एनडीएमसी और दिल्ली कैंट के अधिकारी शामिल हुए.

अस्पतालों की दिए गए ये निर्देश

आनेवाले मौसम को देख कर तैयारी रखें.

अस्पतालों में डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों के लिए जरूरी दवाई को स्टॉक उपलब्ध रखें.

टेस्ट के लिए सारी तैयारी रखें.

डेंगू और चिकनगुनिया के लिए वार्ड बनाया जाए.

प्लेटलेट्स की उपलब्धता सुनिश्चित करें.

नगर निगमों को दिया गया ये निर्देश

डेंगू और चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए जरूरी जरूरी कदम उठाएं.

जागरुकता अभियान चलाया जाए.

ब्रीडिंग चेकिंग तेज करें.

डॉ हर्षवर्धन ने बैठक के बाद कहा कि उन्होंने दिल्ली और आसपास के इलाके में इस मौसम में डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारी के लिए तैयारियों का जायजा लिया. वहीं सभी अस्पतालों को साफ तौर पर निर्देश दिया गया है कि वो इसको लेकर सभी तैयारी समय रहते पूरा करें. इसके अलावा इसकी रोकथाम के लिए पहले से प्रचार प्रसार पर ध्यान दें. वहीं दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि पिछले साल डेंगू को बहुत हद तक रोकने में हम कामयाब हुए थे. इस साल भी इसके लिए पहले से ही तैयारी कर ली है.

इस साल अब तक 91 डेंगू के मामले सामने आ चुके जिसमें 22 डेंगू के मामले दिल्ली के हैं. बाकी मामले दिल्ली से बाहर के हैं. पिछले साल दिल्ली में डेंगू के 6364 मामले सामने आए थे. वहीं मलेरिया के 92 मामले सामने आए हैं जिसमें 44 मामले दिल्ली के हैं. पिछले साल मलेरिया के कुल 894 मामले सामने आए थे. इसी तरह इस साल चिकनगुनिया के 26 मामलों की पुष्टि हुई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'
'UPA सरकार ने BJP को प्रदर्शन के लिए जंतर मंतर दिया था, अब...', अधीर रंजन चौधरी का चौंकाने वाला बयान
'UPA सरकार ने BJP को प्रदर्शन के लिए जंतर मंतर दिया था, अब...', अधीर रंजन चौधरी का चौंकाने वाला बयान
Abhijeet Dipke Detained Live: 'संपर्क नहीं हो पा रहा, वकीलों से भी बात नहीं करने दे रहे', दीपके की हिरासत पर भड़की CJP
Live: 'संपर्क नहीं हो पा रहा, वकीलों से भी बात नहीं करने दे रहे', दीपके की हिरासत पर भड़की CJP

वीडियोज

विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget