एक्सप्लोरर

दिल्ली दंगे: चार्जशीट में सामाजिक कार्यकर्ता हर्ष मंदर का भी नाम, भड़काऊ भाषण का आरोप

हर्ष मंदर पर आरोप है कि उन्होंने पिछले साल 16 दिसंबर को जामिया मिल्लिया इसलामिया के छात्रों के सामने भड़काऊ भाषण दिया था. हर्ष मंदर आईएएस ऑफिसर थे, लेकिन साल 2002 गुजरात दंगों से आहत होकर उन्होंने नौकरी छोड़ दी थी.

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में हुई हिंसा की चार्जशीट में पूर्व आईएएस और सामाजिक कार्यकर्ता हर्ष मंदर का नाम भी जोड़ा गया है. हर्ष मंदर पर नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों को उकसाने और न्यायपालिका के बारे में अवमानना भरी बातें कहने का आरोप है. हर्ष मंदर पर आरोप है कि उस दौरान आंदोलन के दौरान उन्होंने भड़काऊ भाषण दिए थे और दिल्ली हिंसा की साजिश रची थी.

हर्ष मंदर पर क्या आरोप लगे हैं?

हर्ष मंदर पर आरोप है कि उन्होंने पिछले साल 16 दिसंबर को जामिया मिल्लिया इसलामिया के छात्रों के सामने भड़काऊ भाषण दिया था. इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई में दिल्ली पुलिस की तरफ से सॉलीसीटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट को बताया था कि मंदर ने लोगों से कहा कि संसद और सुप्रीम कोर्ट से उम्मीद करना बेकार है. उन्हें इंसाफ पाने के लिए सड़क पर उतरना होगा. इसके बाद चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली बेंच ने हर्ष मंदर से जवाब दाखिल करने को कहा था.

आरोपों पर हर्ष मंदर का क्या कहना है?

वहीं, हर्ष मंदर के वकील दुष्यंत दवे ने दावा किया था कि जिस भाषण के आधार पर यह कार्यवाही शुरू की गई है, उसे कोर्ट के सामने गलत तरीके से पेश किया गया है. उस भाषण में न्यायपालिका के लिए कोई अवमानना भरी बात नहीं कही गई थी. दवे ने कहा था, “मंदर ने सत्ताधारी पार्टी के नेताओं के खिलाफ शिकायत की, इसलिए सरकार उन्हें ही निशाने पर ले रही है.''

हर्ष मंदर ने अपने भाषण में क्या कहा था?

16 दिसंबर की शाम जामिया के बाहर जमा भीड़ के सामने मंदर ने क्या कहा था? "ये जंग, जो इसने शुरू की है, ये जंग हमारे देश के लिए, हमारे संविधान के लिए और प्यार के लिए है. सरकार ने भारत के लोगों के खिलाफ जंग शुरू कर दी है और यह सबसे बड़ी विडंबना है कि सत्तारूढ़ दल उन लोगों से प्रेरित है, जिन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में कोई भूमिका नहीं निभाई. सरकार अब उन लोगों से बदला ले रही है, जो संविधान में निहित मूल्यों के लिए खड़े हैं और एंटी नेशनल होने का तमगा झेल रहे हैं. यह लड़ाई संसद में नहीं जीती जाएगी. और न ही इसे सुप्रीम कोर्ट में जीता जाएगा. यह मामला न ही संसद और न ही सुप्रीम कोर्ट में हल किया जाएगा, बल्कि ये गलियों में होगा."

हर्ष मंदर कौन हैं?

हर्ष मंदर आईएएस ऑफिसर थे, लेकिन साल 2002 गुजरात दंगों से आहत होकर उन्होंने नौकरी छोड़ दी थी और बाद में वह सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर काम करने लगे. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल के दौरान वे राष्ट्रीय सलाहकार परिषद के सदस्य रह चुके हैं, जिसकी अध्यक्षा सोनिया गांधी थीं.

यह भी पढ़ें-

पीएम मोदी के ‘कोई भी भारत की सीमा में नहीं घुसा’ वाले बयान पर PMO की सफाई, कहा- विवाद पैदा करना दुर्भाग्यपूर्ण

LG के फैसले पर केजरीवाल ने जताया विरोध, पूछा- देश के लिए अलग, दिल्ली के लिए अलग नियम क्यों?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DRDO Defence System: सैनिकों के कंधे पर मौत का सामान! भारत ने बना लिया 'हिट-टू-किल' ब्रह्मास्त्र...अब पाकिस्तान की खैर नहीं
सैनिकों के कंधे पर मौत का सामान! भारत ने बना लिया 'हिट-टू-किल' ब्रह्मास्त्र...अब पाकिस्तान की खैर नहीं
ईरान में फंसे भारतीयों को निकालने में जिस 'दोस्त' ने की मदद, पीएम मोदी के पास अब आया उसका फोन, जानें क्या हुई बात
ईरान में फंसे भारतीयों को निकालने में जिस 'दोस्त' ने की मदद, पीएम मोदी के पास अब आया उसका फोन, जानें क्या हुई बात
Bengaluru Triple Murder Case: प्रेमी के लिए बेटी बनी कातिल! माता-पिता और बहन को मौत के घाट उतारकर फरार, पुडुचेरी से गिरफ्तारी
प्रेमी के लिए बेटी बनी कातिल! माता-पिता और बहन को मौत के घाट उतारकर फरार, पुडुचेरी से गिरफ्तारी
Telangana Politics: काम करो या पद छोड़ो!
काम करो या पद छोड़ो!" SIR पर रेवंत रेड्डी का सख्त फरमान, 10 दिन में नेताओं की होगी परीक्षा

वीडियोज

Ram Mandir Donation Scam | Investigation | Ayodhya: SIT की Report में क्या है?
Ram Mandir Donation Theft | Janhit: राम मंदिर चंदा 'चंपत' करने वाले चंपत राय हैं?
Bilauti Mahapanchayat | Bharat Tiwari Encounter: एनकाउंटर फर्जी या असली? | Bihar | Samrat Chaudhary
Ram Mandir Donation Theft | Akhilesh Yadav | Sandeep Chaudhary: राम नाम की लूट, किसने दी छूट?
Ram Mandir Donation Scam |Abp Report:1 श्रद्धालु, सिर्फ 15 रुपये दान? गले नहीं उतरी ट्रस्ट की कहानी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
DRDO Defence System: सैनिकों के कंधे पर मौत का सामान! भारत ने बना लिया 'हिट-टू-किल' ब्रह्मास्त्र...अब पाकिस्तान की खैर नहीं
सैनिकों के कंधे पर मौत का सामान! भारत ने बना लिया 'हिट-टू-किल' ब्रह्मास्त्र...अब पाकिस्तान की खैर नहीं
महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन में टूट के आसार? MVA की बैठक से शरद पवार और जयंत पाटील रहे दूर
महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन में टूट के आसार? MVA की बैठक से शरद पवार और जयंत पाटील रहे दूर
Russia On Nuclear Weapon: 'परमाणु हथियार ही दुनिया को...', रूस ने तीसरे विश्व युद्ध को लेकर ये क्या कहा? ट्रंप की बढ़ेगी टेंशन
'परमाणु हथियार ही दुनिया को...', रूस ने तीसरे विश्व युद्ध को लेकर ये क्या कहा? ट्रंप की बढ़ेगी टेंशन
क्या पाकिस्तान को T20 वर्ल्ड कप 2028 में सीधे नहीं मिलेगा मौका? समझिए ICC के नियम
क्या पाकिस्तान को T20 वर्ल्ड कप 2028 में सीधे नहीं मिलेगा मौका? समझिए ICC के नियम
Maa Inti Bangaram BO Day 6: 'मा इंति बंगारम' का कमाल, 6 दिन में कर डाली बजट से ज्यादा कमाई, बना दिया ये सॉलिड रिकॉर्ड, जानें- कलेक्शन
'मा इंति बंगारम' का कमाल, 6 दिन में कर डाली बजट से ज्यादा कमाई, जानें- कलेक्शन
दिल्ली में मिलने लगे मानसून की दस्तक के संकेत, आज गरज-चमक के साथ बारिश के आसार
दिल्ली में मिलने लगे मानसून की दस्तक के संकेत, आज गरज-चमक के साथ बारिश के आसार
जहां कभी था हजारों का बसेरा, आज दूर-दूर तक सन्नाटा है पसरा; आखिर कैसे वीरान हुए ये खूबसूरत शहर?
जहां कभी था हजारों का बसेरा, आज दूर-दूर तक सन्नाटा है पसरा; आखिर कैसे वीरान हुए ये खूबसूरत शहर?
Soundbar या Soundbase... दोनों में क्या अंतर और कैसे करते हैं काम, टीवी के लिए कौन बेस्ट?
Soundbar या Soundbase... दोनों में क्या अंतर और कैसे करते हैं काम, टीवी के लिए कौन बेस्ट?
Embed widget