एक्सप्लोरर

गुजरात की राजनीति में बड़ा भूचाल, हार्दिक पटेल की सीडी वायरल

हार्दिक पटेल ने सीडी के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया है. हार्दिक ने कहा है कि बदनाम करने के लिए बीजेपी ने ये सीडी की गंदी राजनीति की है.

गांधीनगर: गुजरात में चुनाव की सरगर्मी के बीच बड़ा भूचाल आया है. गुजरात के नौजवान नेता हार्दिक पटेल की सीडी वायरल हुई है, जिसमें कथित तौर पर हार्दिक पटेल एक कमरे में एक महिला के साथ दिख रहे हैं. हार्दिक ने सीडी जारी होने के बाद कहा है कि ये बीजेपी की गंदी राजनीति है. बीजेपी की बदनाम करने की कोशिश- हार्दिक हार्दिक पटेल ने सीडी के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया है. हार्दिक ने कहा है कि बदनाम करने के लिए बीजेपी ने ये सीडी की गंदी राजनीति की है. उन्होंने कहा, ‘’ये जो वीडियो मैंने देखा है, इन लोगों ने यू ट्यूब वगैरह पर वायरल किया है. जहां तक मैंने पहले भी कहा था इन लोगों का प्योर मास्टर प्लान गंदी राजनीति, बैड राजनीति की ओर चलता जा रहा है. हार्दिक ने आगे कहा, ‘’संयज जोशी की सेक्स सीडी बनाना आप भी समझ सकते हैं कि जिस टाइम संजय जोशी कद्दावर नेता बन रहे थे, तभी ये सीडी बनाने का प्रयास इन लोगों ने किया था. 2017 में भी कुछ अच्छा माहौल हो रहा है तो इन लोगों ने सीडी बनाने का प्रयास किया है.’’ छाती ठोक कर बीजेपी के सामने लड़ेंगे- हार्दिक हार्दिक ने कहा है, ‘’ये सब चलता रहेगा. लड़ाई जारी रहेगी. मजबूती से जारी रहेगी. जिसको जो करना है कर ले. जिसको जो उखाड़ना है उखाड़ ले. छाती ठोक कर बीजेपी के सामने लड़ेंगे.’’ आपको बता दें कि हार्दिक पटेल का ये सीडी कांड तब आया है, जब हार्दिक पटेल अपनी टीम के साथ ये फैसला करने के लिए बैठने वाले हैं कि कांग्रेस के साथ चुनाव में क्या संबंध रखने हैं. अश्विन साकड़सरिया ने जारी की है सीडी बता दें कि ये वीडियो अश्विन साकड़सरिया ने जारी की है. सीडी जारी करने के बाद उन्होंने कहा, '' मुझे बैंकॉक में वीडियो बनाने की जानकारी मिली थी. मेरे पास सिर्फ हार्दिक की ही नहीं बल्कि उनके कई साथियों की सीडी है. मेरी हार्दिक से विनती है कि वह सीडी के बारे में सफाई दें.'' गुजरात की राजनीति में बड़ा भूचाल, हार्दिक पटेल की सीडी वायरल कांग्रेस समर्थक तहसीन पूनावाला ने क्या कहा? इस मामले पर कांग्रेस समर्थक नेता तहसीन पूनावाला ने कहा है कि जो सीडी में दिख रहा है वह जरुरी नहीं है कि वो व्यक्ति हार्दिक पटेल ही है. और अगर मान भी लिया जाए कि वह हार्दिक है तो इसमें कोई बड़ी बात नहीं है. उन्होंने कहा है कि हार्दिक सिंगल हैं, उनकी अभी शादी नहीं हुई है. यह उनका निजी मामला है. हार्दिक अपने बैडरुम में किसके साथ रहते हैं? क्या करते हैं? यह सब निजी बातें हैं. उन्होंने कहा है कि वीडियो में दिख रही महिला उनकी बहन, भाभी या गर्लफ्रैंड भी तो हो सकती है. कौन हैं हार्दिक पटेल? हार्दिक पटेल गुजरात में पटीदार आंदोलन के बड़े युवा नेता हैं. पटीदार समुदाय ओबीसी श्रेणी के तहत सरकारी नौकरी और शिक्षा में आरक्षण चाहते हैं. हार्दिक पटेल का जन्म 20 जुलाई 1993 में चन्दन नगरी गुजरात में हुआ था. हार्दिक साल 2011 में सरदार पटेल समूह से जुड़े थे. इसके बाद हार्दिक ने साल 2015 में पाटीदार अनामत आंदोलन समिति का निर्माण किया था, जिसका लक्ष्य अन्य पिछड़ा वर्ग में शामिल होना था. बीजेपी से क्यों नाराज हैं पाटीदार? गुजरात में पटेलों की आबादी करीब 15% है. राज्य की करीब 80 सीटों पर पटेल समुदाय का प्रभाव है. पटेल बीजेपी के मुख्य वोट बैंक माने जाते रहे हैं. बीजेपी के 182 में से 44 विधायक पटेल जाति से आते हैं, लेकिन वर्तमान समय में पाटीदार बीजेपी से नाराज चल रहे हैं. गुजरात में कड़वा, लेउवा और आंजना तीन तरह के पटेल हैं. आंजना पटेल ओबीसी में आते हैं. जबकि कड़वा और लेउवा पटेल ओबीसी आरक्षण की मांग कर रहे हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget