एक्सप्लोरर

कांग्रेस का 'हाथ' थाम सकते हैं हार्दिक पटेल, जामनगर से लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना- सूत्र

बता दें कि इससे पहले खुद हार्दिक पटेल ने एलान किया था कि वह आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे. हालांकि, हार्दिक ने यह नहीं बताया था कि वह किसी राजनीतिक दल में शामिल होंगे या निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगे.

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव से पहले बड़ी सियासी खबर आ रही है. पाटीदार अनामत आंदोलन समिति के नेता हार्दिक पटेल कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं. कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक के बाद हार्दिक कांग्रेस ज्वाइन कर सकते हैं. कहा जा रहा है कि गुजरात की जामनगर सीट से वे लोकसभा का चुनाव लड़ सकते हैं. फिलहाल इस सीट पर बीजेपी का कब्जा है. पूनमबेन मादाम यहां से सांसद हैं. गुजरात में लोकसभा की कुल 26 सीटे हैं.

बता दें कि इससे पहले खुद हार्दिक पटेल ने एलान किया था कि वह आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे. हालांकि, हार्दिक ने यह नहीं बताया था कि वह किसी राजनीतिक दल में शामिल होंगे या निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगे. कांग्रेस में शामिल होने के बारे में पूछे जाने पर हार्दिक पटेल ने कहा कि वह इस बारे में बाद में फैसला करेंगे. कहा तो यह भी जा रहा था कि हार्दिक पटेल वाराणसी से पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनावी मैदान में उतर सकते हैं.

कांग्रेस के साथ हार्दिक पटेल की करीबी गुजरात विधानसभा चुनाव में देखने को मिली. साल 2017 में हुए गुजरात विधानसभा चुनाव में हार्दिक पटेल ने कांग्रेस का समर्थन किया था. हार्दिक पटेल का साथ मिलने से कांग्रेस ने राज्य के चुनाव में बीजेपी को कड़ी टक्कर दी थी. कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा की 182 सीटों में से 77 सीटों पर जीत दर्ज की थी, हालांकि वह सरकार बनाने में कामयाब नहीं हो पाई.

25 साल के हार्दिक, पटेल समुदाय से आते हैं. पटेल समुदाय को गुजरात का सबसे संपन्न और मजबूत वर्ग माना जाता है. गुजरात की कुल जनसंख्या में लगभग 15 फ़ीसदी आबादी पटेलों की है. हार्दिक गुजरात की राजनीति में अपनी ताकत दिखा चुके हैं.

1993 में जन्मे हार्दिक पटेल ग्रेजुएट हैं और उनके पिता बीजेपी के कार्यकर्ता रहे हैं. हार्दिक ने जब पाटीदार आरक्षण की हुंकार भरी तो उनकी एक आवाज पर लाखों लोग सड़कों पर उतर आए. पाटीदार समुदाय के लोगों ने आरक्षण की मांग करते हुए पूरे राज्य में आंदोलन चलाया था. इसके नेता हार्दिक पटेल को हिरासत में लेने के बाद हिंसा भड़क उठी थी. इसमें कुछ लोगों की मौत भी हो गई थी. इस आंदोलन में बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ और आगज़नी की घटनाएं हुई थीं.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरल में बारिश से बुरे हालात, CPI सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPI सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
पेपर लीक पर सख्त कानून और नशा मुक्त भारत पर जोर, पीयूष गोयल ने विपक्ष को घेरा
पेपर लीक पर सख्त कानून और नशा मुक्त भारत पर जोर, पीयूष गोयल ने विपक्ष को घेरा

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget