एक्सप्लोरर

हार्दिक पटेल को बड़ी राहत, विसनगर कोर्ट से 5000 के बॉन्ड पर मिली जमानत

कोर्ट से जमानत मिलने के बाद हार्दिक पटेल ने ट्वीट किया, ''शाम कार्यक्रम की निरंतरता है. हमारा वारंट रद्द कर दिया गया है. सत्यमेव जयते.''

नई दिल्ली: गुजरात के बड़े पाटीदार नेता हार्दिक पटेल को मेहसाणा की बिसनगर कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने 5000 हज़ार के निजी बॉन्ड पर उन्हें जमानत दे दी. हार्दिक पटेल पर साल 2015 के पाटीदारों के आरक्षण आंदोलन के दौरान बीजेपी विधायक ऋषिकेश पटेल के कार्यालय में तोड़फोड़ का केस चल रहा है.

हार्दिक पटेल के अलावा 6 और लोगों के खिलाफ वारंट जारी हुआ था. दो बार कोर्ट से समन के बावजूद हाजिर नहीं होने पर गैर जमानती वारंट जारी हुआ था. सभी आरोपियों को इस मामले में पहले जमानत मिल गई थी.

कोर्ट से जमानत मिलने के बाद हार्दिक पटेल ने ट्वीट किया, ''शाम कार्यक्रम की निरंतरता है. हमारा वारंट रद्द कर दिया गया है. सत्यमेव जयते.'' हार्दिक पटेल ने यह ट्वीट गुजराती में किया. इससे पहले हार्दिक पटेल ने व्यस्त कार्यक्रम का हवाला देते हुए व्यक्तिगत पेशी से छूट देने की मांग वाली याचिका कोर्ट में दायर की थी जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था.

यह बीजेपी की साजिश- अल्पेश ठाकोर हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए ओबीसी नेता अल्पेश ठाकोर ने इसे बीजेपी की साजिश बताया है. उन्होंने ट्वीट किया, ”बीजेपी चुनाव में ‘साम-दाम-दंड-भेद’ समेत सारे हथकंडे आजमाएगी. कांग्रेस गुजरात की जनता के भरोसे और समर्थन के साथ चुनाव लड़ेगी और जीतेगी.” अल्पेश ठाकोर का ये ट्वीट इसलिए ज्यादा अहम है क्योंकि हार्दिक पटेल के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें हैं.

गुजरात में कब है चुनाव ? चुनाव आयोग ने गुजरात चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है. मुख्य चुनाव आयुक्त एके जोती ने बताया कि गुजरात में दो चरणों में चुनाव होगा. पहले चरण में 19 जिलों की 89 सीट पर वोटिंग होगी. 14 नवंबर मंगलवार को नोटिफिकेशन जारी होगा. 21 नवंबर मंगलवार को नामांकन का आखिरी दिन है. 22 नवंबर को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी और 24 नवंबर नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख है. 9 दिसंबर को पहले चरण के लिए वोटिंग होगी.

दूसरे चरण में बाकी बचे 11 जिलों की 93 सीटों के लिए 14 दिसंबर को वोटिंग होगी. दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को नोटिफेकेशन जारी होगा. नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 27 नवंबर है. दूसरे चरण के नामांकन पत्रों की स्ट्रूटनी की तारीख 28 नवंबर है. नामांकन पत्र वापिस लेने की आखिरी तारीख 30 नवंबर है. 18 दिसबंर को हिमाचल चुनाव के साथ गुजरात चुनाव के भी नतीजे आएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’
CJP Protest Live Updates: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
LIVE: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, कहा - 'कल पूरा भारत...'
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, कहा - 'कल पूरा भारत...'

वीडियोज

सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?
नेताओं का मंदिर-दर्शन, भक्ति या वोट वाली शक्ति?
Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 11 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 11 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
Embed widget