एक्सप्लोरर

हार्दिक पटेल का हमला, कहा- मनमोहन सिंह को चूड़ियां भेजने वाली स्मृति दीदी मोदी जी को क्या भेजेंगी?

उन्नाव गैंगरेप मामले में योगी सरकार की लिपापोती, सियासी खींचतान और कई दिनों के नाटकीय घटनाक्रम के बाद सीबीआई की टीम ने आरोपी बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर को सुबह साढ़े चार बजे गिरफ्तार कर लिया.

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के उन्नाव और जम्मू कश्मीर के कठुआ में बलात्कार के मामले को लेकर विपक्ष मोदी सरकार पर हमलावर है. राहुल गांधी ने कल दिल्ली में पार्टी कार्यालय से इंडिया गेट तक कैंडल मार्च निकाला. अब गुजरात में पाटीदार समाज के नेता हार्दिक पटेल ने केंद्र सरकार में मंत्री स्मृति ईरानी पर सीधा हमला बोला है.

हार्दिक पटेल ने ट्विटर पर लिखा, ''यूपी के उन्नाव और जम्मू-कश्मीर के कठुआ की बलात्कारी घटना के बाद भाजपा सरकार की महिला मंत्री स्मृति ईरानी क्यूँ चुप हैं ? दिल्ली की निर्भया को न्याय दिलाने के लिए उस वक़्त के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी को चूड़ियां भेजने वाली स्मृति दीदी आज के प्रधानमंत्री मोदी जी को क्या भेजेगी.''

हार्दिक पटेल का हमला, कहा- मनमोहन सिंह को चूड़ियां भेजने वाली स्मृति दीदी मोदी जी को क्या भेजेंगी?

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर हमला करते हुए लिखा, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के अपने खोखले विजन पर जोर देते नहीं थकते वहीं उन्हीं की पार्टी के शासन वाले राज्यों में गैंगरेप की दो घटनाओं ने ना सिर्फ देशवासियों को शर्मसार किया है बल्कि महिला सुरक्षा के दावों की असलियत भी सामने ला दी है.''

हार्दिक पटेल यहीं नहीं रुके उन्होंने हमला करते हुए आगे लिखा, ''भाजपा सरकार में कोई बेटी पर बलात्कार होता है तो क्या वो बेटी नहीं हैं. कांग्रेस की सरकार में बलात्कार की घटना हो तो पूरा देश हिंसा की आग में झोंक देते थे भाजपा वाले !! जागो भारत जागो. सिर्फ़ कैंडल मार्च से कुछ नहीं होगा पूरे देश को अपनी जिम्मेदारी समझकर रोड पर आना होगा.''

उन्नाव रेप कांड का आरोपी विधायक सुबह 4.30 बजे गिरफ्तार उन्नाव गैंगरेप मामले में योगी सरकार की लिपापोती, सियासी खींचतान और कई दिनों के नाटकीय घटनाक्रम के बाद सीबीआई की टीम ने आरोपी बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर को सुबह साढ़े चार बजे गिरफ्तार कर लिया.

कुलदीप सेंगर को बेहद नाटकीय घटनाक्रम के बाद लखनऊ में उनके इंदिरा नगर इलाके के घर से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी के बाद भी दबंग विधायक की अकड़ देखने को मिली. मीडिया के सामने उसने कहा कि वो खुद सीबीआई के अधिकारियों से मिलने आया है. दूसरी ओर कठुआ गैंगरेप के मुद्दे पर बीजेपी नेतृत्व खामोश है. इस मामले में कुछ वकीलों ने चीफ जस्टिस से मांग की कि वो बार काउंसिल ऑफ इंडिया को जम्मू और कठुआ बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों पर कार्रवाई का निर्देश दें. इसके जवाब में मुख्य न्यायधीश ने कहा कि पहले औपचारिक याचिका दायर कीजिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget