एक्सप्लोरर

Independence Day 2023: न इंटरनेट पर बैन, न कोई रोक... घाटी में जमकर मनाया जाएगा आजादी का जश्न

Independence Day In Kashmir: इस बार पांच साल बाद जम्मू-कश्मीर में मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह बख्शी स्टेडियम में मनाया जाएगा. इसके लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं.

Independence Day In Kashmir: कश्मीर में इंटरनेट पर बैन होना आम बात हो चुकी थी. 15 अगस्त और 26 जनवरी जैसे राष्ट्रीय जश्न के मौके हों तो घाटी में सबसे पहले इंटरनेट पर रोक लगा दी जाती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है. इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर घाटी में इंटरनेट सेवा चालू रहेगी. केंद्र शासित प्रदेश में ये लगातार दूसरा साल है जब 15 अगस्त को इंटरनेट सेवा पर कोई रोक नहीं रहेगी.

इस साल 15 अगस्त पर कश्मीर में न किसी तरह के प्रतिबंध लगाए गए हैं और न ही इंटरनेट सेवा रोकी गई है. हालांकि, किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रमुख स्थलों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा कवर दिया जाएगा. कश्मीर के डिविजनल कमिश्नर विजय कुमार बिधूड़ी ने इस बारे में जानकारी दी है.

लोगों से शामिल होने की अपील

बिधूड़ी ने श्रीनगर में पत्रकारों को बताया, स्वतंत्रता दिवस पर कश्मीर के किसी भी हिस्से में कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा. इंटरनेट पर भी रोक नहीं रहेगी. भारी मात्रा में लोगों के परेड में शामिल होने की उम्मीद है. 

पीटीआई के मुताबिक, इस बार जम्मू कश्मीर के मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन नए स्वरूप में आ चुके बख्शी स्टेडियम में किया जाएगा. रविवार को यहां फुल ड्रेस रिहर्सल हुआ. डिविजनल कमिश्नर बिधूड़ी ने बताया कि "यहां समारोह का आयोजन किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लोग इसमें हिस्सा लेने पहुंच सकें. इसके लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं. कोई बंदिश नहीं है, स्टेडियम में आने के लिए किसी पास की जरूरत नहीं है."

5 साल बाद बख्शी स्टेडियम में होगा मुख्य समारोह

बख्शी स्टेडियम में कई दशकों तक जम्मू कश्मीर का मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया जाता रहा है लेकिन इसे 2018 में स्टेडियम को सुंदरीकरण के लिए बंद किया गया था. पिछले पांच साल से स्वतंत्रता दिवस परेड सोनवर में शेर-ए-कश्मीर क्रिक्रेट स्टेडियम में होती रही है.  

आम तौर पर स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री करते हैं लेकिन निर्वाचित सरकार की अनुपस्थिति में पूर्ववर्ती (जम्मू कश्मीर) राज्य में राज्यपाल इस मौके की शोभा बढ़ाते थे. साल 2019 में अनुच्छेद 370 को निरस्त किए जाने और जम्मू कश्मीर के पुनर्गठन के बाद से केंद्र की तरफ से नियुक्त उपराज्यपाल ही इन कार्यक्रमों के मुख्य अतिथि होते हैं.

यह भी पढ़ें

आतंकी जावेद मट्टू के भाई ने कश्मीर में लहराया तिरंगा, कहा- हम हिंदुस्तानी थे, हैं और रहेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कमरे में पति की लाश, खून से लथपथ पड़ा बेटा और फोन चला रही थी डॉक्टर पत्नी, कर्नाटक में मर्डर से सनसनी
कमरे में पति की लाश, खून से लथपथ पड़ा बेटा और फोन चला रही थी डॉक्टर पत्नी, कर्नाटक में मर्डर से सनसनी
Supreme Court: बीमार-बुजुर्ग कैदियों की समय से पहले रिहाई पर SC का बड़ा आदेश, 3 महीने में बनाएं स्पष्ट नीति, पोर्टल पर भी हो ट्रैकिंग की सुविधा
बीमार-बुजुर्ग कैदियों की समय से पहले रिहाई पर SC का बड़ा आदेश, 3 महीने में बनाएं स्पष्ट नीति, पोर्टल पर भी हो ट्रैकिंग की सुविधा
Hyderabad School: हैदराबाद कलमा होमवर्क मामले पर स्कूल सख्त, परिवार ने शिकायत ली वापस, टीचर बर्खास्त
हैदराबाद कलमा होमवर्क मामले पर स्कूल सख्त, परिवार ने शिकायत ली वापस, टीचर बर्खास्त
India Monsoon 2026: मानसून क्यों पड़ा कमजोर? देश में 51% कम बारिश ने बढ़ाई चिंता, जानिए एल नीनो का कितना पड़ रहा असर
मानसून क्यों पड़ा कमजोर? देश में 51% कम बारिश ने बढ़ाई चिंता, जानिए एल नीनो का कितना पड़ रहा असर

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ईरान में कीमोथेरेपी करवा रहे थे कैंसर पीड़ित बच्चे, तभी अस्पताल के पास अमेरिका ने कर दिया हमला, देखें वीडियो
ईरान में कीमोथेरेपी करवा रहे थे कैंसर पीड़ित बच्चे, तभी अस्पताल के पास अमेरिका ने कर दिया हमला, देखें वीडियो
Embed widget