एक्सप्लोरर

'नई बात नहीं, लेकिन...', पाकिस्तान में आतंकी हाफिज सईद के करीबियों के चुनाव लड़ने पर बोला भारत, प्रत्यर्पित किए जाने पर भी बयान

Mumbai Blast Mastermind: मुंबई में हुए 26/11 हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद पाकिस्तान में है और उसके रिश्तेदार आम चुनाव लड़ने जा रहे हैं.

India On Hafiz Saeed: पाकिस्तान में आम चुनाव होने वाले हैं और मुंबई हमले के मास्टरमाइंड आतंकी हाफिज सईद के रिश्तेदार इस चुनाव में हाथ आजमा रहे हैं. इसको लेकर भारत की तरफ से प्रतिक्रिया आई है. साथ ही विदेश मंत्रालय ने आतंकी हाफिज सईद को भारत प्रत्यर्पित किए जाने को लेकर पाकिस्तान को अनुरोध किए जाने की पुष्टि की. इससे पहले सूत्रों ने इसकी जानकारी दी थी.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने शुक्रवार (29 दिसंबर) को हाफिज सईद के करीबियों के चुनाव लड़ने पर कहा, “हमने कुछ रिपोर्ट्स देखीं हैं. हालांकि हम किसी देश के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी नहीं करते हैं. इस तरह के संगठनों का राजनीति में आना नई बात नहीं है और ये उनकी राजनीति का हिस्सा बन चुका है.''

उन्होंने आगे कहा, ''इस तरह के डेवलेपमेंट से हमारी सुरक्षा पर प्रभाव पड़ता है और इस तरह के डेवलेपमेंट को मॉनिटर करना जारी रखेंगे जिनसे हमारी सुरक्षा पर प्रभाव पड़ता हो.”

प्रत्यर्पण पर क्या बोले अरिंदम बागची?

हाफिज सईद के प्रत्यर्पण के मामले पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, “वो भारत में कई मामलों में वांछित हैं. वो संयुक्त राष्ट्र की आतंकवादियों की सूची में भी शामिल है. इस संबंध में हमने दस्तावेजों के साथ पाकिस्तान को एक विशेष मामले में मुकदमे का सामना करने के लिए भारत में प्रत्यर्पित करने का अनुरोध किया है.”

उन्होंने आगे कहा, "हम उन गतिविधियों के मुद्दे को उजागर कर रहे हैं, जिनके लिए वह वांछित था. यह एक हालिया अनुरोध है."

क्या है पूरा मामला?

दरअसल बीते दिन गुरुवार (28 दिसंबर) को पाकिस्तान की मीडिया ने दावा किया था कि भारत ने पाकिस्तान से हाफिज सईद के प्रत्यर्पण की मांग उठाई है. इस पर आज शुक्रवार को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने प्रतिक्रिया दी.

इस्लामाबाद पोस्ट की एक रिपोर्ट में राजनयिक सूत्रों के हवाले से लिखा गया था, “पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय को भारत सरकार की ओर से आधिकारिक अनुरोध मिला है, जिसमें हाफिज सईद के प्रत्यर्पण के लिए कानूनी प्रक्रिया शुरू करने के लिए कहा गया है.”

ये भी पढ़ें: Pakistan on Hafiz Saeed: भारत ने मांगा हाफिज सईद तो बौखलाया आतंकियों का पनाहगार पाकिस्‍तान, कश्मीर पर उगला जहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
Rohit Sharma: 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Delhi Weather Today: बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
दिल्ली-NCR में बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
Embed widget