एक्सप्लोरर

पाक में हाफिज सईद ने नजरबंदी को HC में चुनौती दी, भारत की भी मामले पर नजर

नई दिल्ली/लाहौर : जमात-उद दावा के सरगना हाफिज सईद और चार अन्य ने अपनी नजरबंदी को आज लाहौर हाईकोर्ट में चुनौती दी है. लाहौर हाईकोर्ट के न्यायाधीश सरदार मुहम्मद शमीम खान इनकी याचिकाओं पर कल सुनवायी करेंगे. इधर भारत के रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा कि यह देखना होगा कि आतंकवाद के मास्टरमाइंड हाफिज सईद की नजरबंदी का असल कारण क्या है.

30 जनवरी को लाहौर में घर में नजरबंद कर दिया था

गौरतलब है कि हाफिज सईद, मलिक जफर इकबाल, अब्दुर रहमान आबिद, काजी काशिफ हुसैन और अब्दुल्ला उबैद ने वरिष्ठ वकील ए के डोगर के जरिये अपनी नजरबंदी को चुनौती दी. सरकार ने सईद और जमात-उद दावा और फलाह-ए इंसानियत के चार अन्य नेताओं को देश के आतंकवाद रोधी कानून के तहत 30 जनवरी को लाहौर में घर में नजरबंद कर दिया था.

यह भी पढ़ें : वरुण गांधी के 'बागी' बोल, 'कर्ज पर किसानों ने आत्महत्या की, माल्या पैसे लेकर भागा'

यह भी पढ़ें : यूपी चुनाव: रायबरेली में लालू यादव ने पीएम मोदी और अमित शाह को कहे अपशब्द

क्या वास्तव में पाकिस्तान की तरफ से ‘दिखायी गयी बुद्धिमानी’ है

इस बीच पर्रिकर ने सवाल उठाया है कि सईद की नजरबंदी का कारण क्या वास्तव में पाकिस्तान की तरफ से ‘दिखायी गयी बुद्धिमानी’ है या इसका कारण केवल यह है कि स्थिति अब उसके ‘प्रतिकूल होने लगी है.’ पर्रिकर ने साथ ही अच्छे एवं बुरे आतंकवाद की अवधारणा को खारिज करते हुए जोर दिया.

इससे पहले पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने दिया था बयान

उन्होंने कहा कि ‘मैं कह सकता हूं कि जब आप नागफनी उगाएंगे तो कांटे हर किसी को चुभेंगे.’ इससे पहले पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा था कि सईद को नजरबंद करना देश के ‘व्यापक हित’ में है क्योंकि वह देश के सामने ‘गंभीर खतरा’ बन सकता है. पर्रिकर ने कहा कि कोई भी देश जो आतंकवाद का समर्थन करता है, उसकी खुद की सुरक्षा पर भी इसका असर जरूर होगा.

यह भी पढ़ें : अपराध से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

हाफिज सईद भारत के खिलाफ लगातार जहर उगलता रहता है

उन्होंने कहा, ‘मैं उम्मीद करता हूं कि जो भी कहा गया है, वे इसे समझेंगे. अगर यह उनकी समझ का हिस्सा है तो जो हो रहा है, वह अच्छी बात है.’ गौरतलब है कि हाफिज सईद भारत के खिलाफ लगातार जहर उगलता रहता है. साथ ही मुंबई में हुए 26/11 हमले का मास्टमाइंड भी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में अब तक 19 की मौत, CM शुभेंदु ने दिए जांच के आदेश
कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में अब तक 19 की मौत, CM शुभेंदु ने दिए जांच के आदेश
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Delhi Protest Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget