एक्सप्लोरर

कर्नाटकः कुमारस्वामी ने कहा सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी, कांग्रेस से कोई मतभेद नहीं

कर्नाटक के मुख्यमंत्री ए.चडी कुमारस्वामी ने कार्यालय में 100 दिन पूरे होने के अवसर पर आज कहा कि जेडीएस-कांग्रेस गठबंधन सरकार ने अपना काम सुचारू ढंग से शुरू कर दिया है और बिना किसी बाधा के यह अपना कार्यकाल पूरा करेगी.

नई दिल्ली: कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच. डी कुमारस्वामी ने सरकार के 100 दिन पूरे होने के मौके  पर कहा कि जेडीएस- कांग्रेस गठबंधन सरकार ने अपना काम सुचारू ढंग से शुरू कर दिया है और बिना किसी बाधा के यह अपना कार्यकाल पूरा करेगी. कुमारस्वामी ने कहा कि गठबंधन सरकार ‘सुरक्षित’ है और सत्तारूढ़ सहयोगियों के बीच कोई मतभेद नहीं है. साथ ही उन्होंने अपनी सरकार की स्थिरता के संबंध में लगातार सवाल उठा कर लोगों के बीच भ्रम पैदा करने के लिए बीजेपी की तीखी आलोचना की. दरअसल कुछ दिनों पहले कुमारस्वामी 'गठबंधन का दंश झेल रहा हूं' बोलकर मीडिया के सामने रोने लगे थे. इस बात को ले कर भी विपक्ष को कुमारस्वामी की निंदा करने का मौका मिल गया. मुख्यमंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘कोई यह कैसे कह सकता है कि सरकार काम नहीं कर रही है जब कि खुद केन्द्र ने बाढ़ प्रभावित कोडागू (कर्नाटक) में किए गए राहत कार्यों के लिए राज्य की प्रशंसा की है.यहां तक कि भारत के राष्ट्रपति भी राहत कार्यों में सक्रिय कदम उठाने के लिए राज्य की सराहना कर चुके हैं.’’ उन्होंने बीजेपी की आलोचना करते हुए कहा कि विपक्षी दल काल्पनिक दुनिया में रह रहा है. साथ हीं उन्होंने कहा, ‘‘चूंकि भूमि अधिसूचना रद्द होना और राज्य में अपराध नहीं हो रहे हैं इसलिए येदियुरप्पा को लगता है कि हमारी सरकार काम नहीं कर रही है लेकिन इसके सिवाय बीजेपी नेता और क्या बात कर सकते हैं. बीजेपी नेता एक काल्पनिक दुनिया में जी रहे हैं.’’ वह बीजेपी के राज्य इकाई के अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा के उस बयान का जवाब दे रहे थे जिसमें उन्होंने कहा था गठबंधन सरकार ने अभी पूरी तरह काम करना शुरू नहीं किया है. इस दौरान कांग्रेस नेता एवं उप मुख्यमंत्री जी परमेश्वर भी मौजूद थे और उन्होंने गठबंधन सहयोगियों के बीच किसी खास मतभेद की बात को खारिज कर दिया.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
Embed widget