एक्सप्लोरर

Gyanvapi Mosque: क्या ज्ञानवापी परिसर के वजूखाने और सील एरिया का सर्वे करेगी ASI? सुप्रीम कोर्ट में कल होगी सुनवाई

Gyanvapi Mosque News: वाराणसी स्थित ज्ञानवापी मस्जिद परिसर मामले में सोमवार (5 फरवरी) का दिन काफी अहम रहने वाला है. सुप्रीम कोर्ट में इस मामले में सुनवाई होगी.

Varanasi Gyanvapi Mosque: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद परिसर विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सोमवार (5 फरवरी) को सुनवाई होने वाली है. देश की शीर्ष अदालत में वजूखाने के सर्वे की मांग वाली अर्जी दायर की गई है, जिस पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई की जाएगी. वाराणसी जिला अदालत की तरफ से पहले ही ज्ञानवापी परिसर के तहखाने में पूजा-अर्चना की इजाजत दे दी गई है. मुस्लिम पक्ष ने इस पर आपत्ति जताई थी. 

हिंदू पक्ष की तरफ से अर्जी में वजूखाना और आसपास के सील एरिया में एएसआई से वैज्ञानिक सर्वे करवाने की गुहार लगाई गई है. अदालत 10 तहखानों की भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण यानी एएसआई से सर्वेक्षण करवाने की मांग पर भी सुनवाई करने वाला है. ज्ञानवापी में मौजूद जिन खंभों का एएसआई ने अपनी रिपोर्ट में जिक्र किया है, वो पुराने हैं. इन खंभों पर प्लास्टर भी किया गया है. उनका सर्वे करने की भी मांग की गई है, जिस पर सुनवाई होगी.

3 पहलुओं पर विचार करेगा सुप्रीम कोर्ट

वहीं, ज्ञानवापी परिसर मामला सोमवार को चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली 3 जजों की बेंच के सामने आइटम 35 के तौर पर लगा है. उस दिन विचार के लिए 3 पहलू होंगे.

  • मछलियों के मरने से गंदे हुए वजूखाने के टैंक की सफाई की जो अनुमति सुप्रीम कोर्ट ने दी थी, उस पर अमल हो गया या नहीं.
  • हिंदू पक्ष के मुकदमे के सुनवाई योग्य न होने को लेकर अंजुमन इंतजामिया कमिटी की याचिका.
  • वजूखाने की सील खोल कर उसके भी सर्वे की मांग. शिवलिंग जैसी रचना को नुकसान पहुंचाए बिना उसकी वैज्ञानिक जांच की मांग.

यह कोर्ट पर है कि वह किस क्रम में बातों को सुनेगा. अगर कोर्ट वजूखाने के सर्वे की मांग को सुनना चाहेगा तो इस पर इंतजामिया कमिटी को नोटिस जारी कर जवाब देने को कह सकता है.

तहखाना देखने के लिए लग रही लाइन

जिला अदालत के आदेश के बाद तहखाने में पूजा-अर्चना हो रही है, जिसे देखने के लिए लंबी लाइनें भी लग रही हैं. काशी विश्वनाथ मंदिर के अधिकारी स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर दर्शन का प्रबंध कर रहे हैं. श्रद्धालुओं में तहखाने में पूजा करने के लिए उत्साह देखने को मिल रहा है. वर्तमान में झांकी दर्शन की व्यवस्था की गई है. श्रद्धालु परिसर की सीमा पर लगाए गए बैरिकेड्स के पास से एक झरोखे (खिड़की) से तहखाने को देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: ज्ञानवापी परिसर में पूजा-अर्चना शुरू, 31 साल बाद की जा रही है भगवान की आराधना

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस ने ममता बनर्जी को दी खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस की ममता को खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
लग्जरी कार छोड़ बैलगाड़ी पर दुल्हनिया लेने पहुंचा दूल्हा, बिना DJ और बिना दहेज के पेश की मिसाल
लग्जरी कार छोड़ बैलगाड़ी पर दुल्हनिया लेने पहुंचा दूल्हा, बिना DJ और बिना दहेज के पेश की मिसाल
इस प्रीमियम 7-सीटर को खरीदने का अच्छा मौका, Kia दे रही 2 लाख रुपये का डिस्काउंट
इस प्रीमियम 7-सीटर को खरीदने का अच्छा मौका, Kia दे रही 2 लाख रुपये का डिस्काउंट
Embed widget