एक्सप्लोरर

प्रद्युम्न के पिता का आरोप- ‘पिंटो परिवार की हो सकती है साजिश’, आरोपी छात्र को 3 दिन की CBI कस्टडी

11वीं के छात्र की गिरफ्तारी के बाद सीबीआई के सामने अभी कई सवाल खड़े हैं, जिन्हे सीबीआई को अदालत में साबित करना होगा.

गुरुग्राम:  गुरुग्राम के रेयान इंटरनेशनल स्कूल के छात्र प्रद्युम्न की हत्या का केस बहुत उलझ गया है. आज प्रद्युम्न के पिता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस की जांच पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा है कि इस मर्डर केस में पिंटो परिवार की भी साजिश हो सकती है. बता दें कि सीबीआई ने इस केस में रियान स्कूल के ही 11वीं के छात्र को गिरफ्तार किया है. प्रद्युम्न परिवार के वकील सुशील टेकरीवाल ने कहा है कि हम आरोपी छात्र के लिए ज्यादा से ज्यादा सजा की मांग करते हैं. उसके साथ एक बालिग की तरह सलूक किया जाना चाहिए और उसे फांसी होनी चाहिए. वकील ने यह भी कहा है कि सीबीआई ने अभी पिंटो परिवार को क्लीन चिट नहीं दी है. जुविनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश हुआ आरोपी आज सीबीआई ने आरोपी छात्र को जुविनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने सीबीआई ने पेश किया था. बोर्ड ने आरोपी छात्र को तीन दिन के लिए सीबीआई की कस्टडी में दे दिया है, सीबीआई ने बोर्ड से छह दिन की रिमांड मांगी थी. बता दें कि अब तक की जांच में हरियाणा पुलिस ये कह रही थी कि कंडक्टर अशोक ने प्रद्युम्न की हत्या की, लेकिन इसी केस की जांच करने वाली सीबीआई ने नया खुलासा ये कि किया कि हत्या स्कूल के ही 11वीं के छात्र ने की है. कंडक्टर ने प्रद्युम्न को नहीं मारा! सीबीआई ने दावा किया है कि स्कूल की परीक्षा और पेरेंट्स टीचर मीटिंग यानी पीटीएम को टलवाने के लिए छात्र ने हत्या की वारदात की. सीबीआई की जांच में प्रद्युम्न के साथ यौन दुर्व्यवहार का दावा भी गलत साबित हुआ है. सीबीआई जांच ने हरियाणा पुलिस की जांच और थ्यौरी पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. 11वीं के छात्र ने की प्रद्युम्न की हत्या? सीबीआई ने कहा कि 11वीं के छात्र की गिरफ्तारी वैज्ञानिक तथ्यों और फोरेंसिक जांच के आधार पर की गई है. सीबीआई ने अपनी जांच में सीसीटीवी फुटेज, कॉल रिकार्ड्स और स्कूल के बाकी छात्रों से भी पूछताछ की थी. पुलिस ने इस मामले में इसी स्कूल बस के कंडक्टर अशोक को गिरफ्तार किया था, जिसने हिरासत में अपना गुनाह भी कबूल किया था. मेरे बेटे को फंसाया जा रहा है- पिता बताया जा रहा है आरोपी छात्र ने ही सबसे पहले स्कूल के वॉशरूम में एक बच्चे के खून से लथपथ बच्चे के पड़े होने की जानकारी दी थी. 22 सितंबर को केस को हाथ लेने के बाद सीबीआई ने कई बार इस छात्र से पूछताछ की और कल रात गिरफ्तार कर लिया. आरोपी छात्र के पिता का कहना है कि उनके बेटे को फंसाया जा रहा है. आरोपी छात्र के पिता ने कहा है, ‘’सीबीआई ने हमारे बेटे को फंसाया है. उस दिन बेटे ने परीक्षा दी थी और उसकी शर्ट पर खून का एक भी दाग किसी को नहीं दिखा.’’ सीबीआई का दावा है कि 11वीं का छात्र पढ़ाई में कमजोर था. साथ ही वो मानसिक तौर पर भी कमजोर था. 11वीं के छात्र की गिरफ्तारी के बाद सीबीआई के सामने अभी कई सवाल खड़े हैं, जिन्हे सीबीआई को अदालत में साबित करना होगा. पहला सवाल- अगर आरोपी ने परीक्षा के डर से हत्या की तो फिर उसी दिन हत्या के बाद परीक्षा क्यों दी? दूसरा सवाल- आरोपी छात्र दिमागी रूप से कमजोर था. सीबीआई आखिर किस आधार पर ये दावा कर रही है? तीसरा सवाल- क्या आठ सितंबर के आसपास स्कूल में पैरेंट-टीचर मीटिंग तय थी? चौथा सवाल- क्या वॉशरूम के कमोड में जो चाकू मिला, वो आरोपी छात्र ही लाया था? सीबीआई ने कहा है कि उसने पूरी जांच पड़ताल के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरुषि हत्याकांड के बाद वो किसी भी तरह की किरकिरी में नहीं फंसना चाहेगी. गुरुग्राम के रायन स्कूल में 8 सितंबर को प्रद्युम्न की हत्या हुई थी. हरियाणा पुलिस ने उसी रात स्कूल के बस कंडक्टर अशोक को गिरफ्तार कर लिया था. 22 सितंबर को ये केस सीबीआई को सौंपा गया था. सीबीआई की कार्रवाई के बाद हरियाणा पुलिस पर बड़े सवाल उठ रहे हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

 'महिलाओं के साथ खड़े हों' अभियान की शुरुआत, CM रेवंत रेड्डी ने युवाओं से की ये अपील
 'महिलाओं के साथ खड़े हों' अभियान की शुरुआत, CM रेवंत रेड्डी ने युवाओं से की ये अपील
तेलंगाना में CM रेवंत रेड्डी के सामने 130 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, शीर्ष नेताओं से भी मुख्यधारा में आने की अपील
तेलंगाना में CM के सामने 130 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, शीर्ष नेताओं से भी मुख्यधारा में आने की अपील
 'अपराधियों और ड्रग्स के लिए कोई जगह...', जोरहाट से कांग्रेस उम्मीदवार गौरव गोगोई ने भरी चुनावी हुंकार
 'अपराधियों और ड्रग्स के लिए कोई जगह...', जोरहाट से कांग्रेस उम्मीदवार गौरव गोगोई ने भरी हुंकार
पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आए 163 लोगों को मिली भारत की नागरिकता, गृहमंत्री का बड़ा फैसला
पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आए 163 लोगों को मिली भारत की नागरिकता, गृहमंत्री का बड़ा फैसला

वीडियोज

Iran Israel War: महायुद्ध का 8वां दिन..घुटने पर आए Donald Trump? | Breaking | ABP News
Sansani: Middle East में बढ़ता तनाव | Crime News | Iran- Israerl
Chitra Tripathi: मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा! ट्रंप का क्या है नया खेल ? | Iran Israel War | Trump
Iran Israel War News: तेहरान की ताबड़तोड़ स्ट्राइक जारी, अमेरिका का बारूद..ईरान पर भारी | War| Trump
Sandeep Chaudhary: वरिष्ठ पत्रकारों ने खोला राज, क्या अमेरिका ट्रंप के नीचे दब गया? | LPG Price Hike

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वेनेजुएला और ईरान के बाद अब अमेरिका के निशाने पर कौन सा देश? ट्रंप ने दिया क्लीयर जवाब
वेनेजुएला और ईरान के बाद अब अमेरिका के निशाने पर कौन सा देश? ट्रंप ने दिया क्लीयर जवाब
केशव प्रसाद मौर्य की हेलीकॉप्टर खराबी पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान- 'अब उन्हें नया वाला...'
केशव प्रसाद मौर्य की हेलीकॉप्टर खराबी पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान- 'अब उन्हें नया वाला...'
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'धुरंधर 2' के बाद 'हीर रांझा' में नजर आएंगी सारा अर्जुन? मुकेश छाबड़ा ने बताई सच्चाई
'धुरंधर 2' के बाद 'हीर रांझा' में नजर आएंगी सारा अर्जुन? मुकेश छाबड़ा ने बताई सच्चाई
दिग्गज ने ICC पर लगाए पक्षपात के आरोप, बुरी तरह भड़का दिग्गज, जानें पूरा मामला
दिग्गज ने ICC पर लगाए पक्षपात के आरोप, बुरी तरह भड़का दिग्गज, जानें पूरा मामला
US Israel Iran War Live: खाड़ी देशों पर हमले के लिए राष्ट्रपति ने मांगी माफी, कुछ ही घंटों बाद ईरान ने फिर दी धमकी, ट्रंप का हैरान करने वाला दावा
Live: खाड़ी देशों पर हमले के लिए राष्ट्रपति ने मांगी माफी, कुछ ही घंटों बाद ईरान ने फिर दी धमकी
क्या आप भी अपने एक्स को टेक्स्ट करने की सोच रहे हैं? जानिए एक्सपर्ट्स इसे क्यों बताते हैं आपकी सबसे बड़ी गलती
क्या आप भी अपने एक्स को टेक्स्ट करने की सोच रहे हैं? जानिए एक्सपर्ट्स इसे क्यों बताते हैं आपकी सबसे बड़ी गलती
यूपीएससी 2025: 301वीं रैंक को लेकर खत्म हुआ कन्फ्यूजन, गाजीपुर की आकांक्षा सिंह के नाम हुई पुष्टि
यूपीएससी 2025: 301वीं रैंक को लेकर खत्म हुआ कन्फ्यूजन, गाजीपुर की आकांक्षा सिंह के नाम हुई पुष्टि
Embed widget