एक्सप्लोरर

प्रद्युम्न मर्डर केस: आरोपी कंडक्टर के दावों पर लग रहे हैं सवालिया निशान!

एक बात और है जो पुलिस थ्योरी पर सवाल उठाती है. हत्या का आरोपी अशोक जहां चाकू को पुराना बता रहा था. वहीं पुलिस ने नया चाकू मीडिया के सामने रखा था. आखिर नए-पुराने चाकू का चक्कर क्या है.

गुरुग्राम: प्रद्युम्न मर्डर केस में अब भी ऐसे कई सवाल हैं, जिनका जवाब मिलना बाकी है. दरअसल हत्या के आरोपी कंडक्टर ने जो दावे किए हैं. धीरे-धीरे उन पर सवालिया निशान लग रहा है.  आठ सितंबर को रायन इंटरनेशनल स्कूल में सात साल के प्रद्युम्न की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी गई थी. इस घिनौनी वारदात ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था. घटना के बाद गिरफ्तार किए गए बस कंडक्टर से जब एबीपी न्यूज़ ने सवाल किया कि आपके पास चाकू कहां से आया? क्या आप अपने साथ चाकू लेकर चलते हैं. उसने कहा, ''नहीं जी बस में बहुत दिनों से बहुत पुराना चाकू पड़ा था. चाकू को धोने के लिए मैं बाथरुम में आया था. सोचा था चाकू को लेकर घर चला जाउंगा. वहां काम आ जाएगा.'' ABP न्यूज़ पर चश्मदीद का खुलासा, प्रद्युम्न की हत्या के बाद शव के पास खड़ा था आरोपी कंडक्टर मासूम प्रद्युम्न की हत्या के आरोपी बस कंडक्टर का ये बयान हत्या के कुछ घंटों बाद का ही है. जिसमें कंडक्टर कह रहा है कि बस में कई दिनों से पड़े चाकू से ही उसने प्रद्युम्न का गला रेता था. लेकिन जिस बस का आरोपी अशोक कंडक्टर है. उसी बस के ड्राइवर ने कहा है कि बस में चाकू नहीं रखा था. यहां एक बात और है जो पुलिस थ्योरी पर सवाल उठाती है. हत्या का आरोपी अशोक जहां चाकू को पुराना बता रहा था. वहीं पुलिस ने नया चाकू मीडिया के सामने रखा था. आखिर नए-पुराने चाकू का चक्कर क्या है ? तमाम सवालों के बीच प्रद्युम्न को जल्द इंसाफ के लिए गुरुग्राम में हर रोज कैंडल मार्च निकाला जा रहा है. सैंकड़ों लोग इस कैंडल मार्च में शामिल होते हैं. प्रद्युम्न के पिता वरुण ठाकुर ने लोगों से अपील की है कि इंसाफ के लिए आवाज उठाए, लेकिन हिंसा न हो. प्रद्युम्न मामले की जांच कर रही पुलिस ने दावा किया है कि स्कूल मैनेजमेंट ने सबूतों से छेड़छाड़ की थी. पुलिस स्कूल मैनेजमेंट के टॉप लेवर के अधिकारी और मालिकों पर भी कार्रवाई कर सकती है. हालांकि हरियाणा डीजीपी ने कहा है कि परिवार अगर चाहे तो जांच सीबीआई को सौंप दी जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget