एक्सप्लोरर

प्रद्युम्न केस: पुलिस कमिश्नर बोले, ‘मुझे क्या पता कि CBI ने क्या अनर्थ कर दिया’

सीबीआई का दावा है कि 11वीं में पढ़ने वाले उस छात्र ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है और आरोपी छात्र की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है.

गुरुग्राम: गुरुग्राम के प्रद्युम्न हत्याकांड में देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी सीबीआई और हरियाणा पुलिस आमने सामने आ गए हैं. सीबीआई ने जहां कल गुरुग्राम पुलिस की थ्योरी को खारिज कर दिया था, वहीं आज गुरुग्राम पुलिस ने सीबीआई की नई थ्योरी पर सवाल उठाए हैं.

सीबीआई की थ्योरी को पुलिस कमिश्नर ने बताया अनर्थ

प्रद्युम्न हत्याकांड में सीबीआई की तहकीकात और कत्ल की नई थ्योरी को गुरुग्राम के पुलिस कमिश्नर संदीप खिरवार ने अनर्थ बताया है. उन्होंने कहा है, ‘’मुझे क्या पता कि सीबीआई ने क्या अनर्थ कर दिया है.’’

गुरुग्राम के पुलिस कमिश्नर ने सफाई देते हुए कहा, ‘’उनकी टीम ने प्रद्युम्न हत्याकांड की शुरुआती तहकीकात की थी. उन्हें तफ्तीश के लिए ज्यादा वक्त नहीं मिला. यहां तक कि इस हत्याकांड से जूड़े सबूतों की फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट भी नहीं आई थी कि उससे पहले ये केस सीबीआई के हवाले कर दिया गया था.’’

  • ऐसे में जब पुलिस की तहकीकात ही पूरी नहीं हुई थी तो बस कंडक्टर अशोक को गिरफ्तार क्यों किया गया था?
  • फोरेंसिक जांच पूरी होने से पहले ही पुलिस ने प्रद्युम्न की हत्या में इस्तेमाल चाकू और उसके खून से सने कपड़ों को सबसे पुख्ता सबूत क्यों करार दिया था?
सीबीआई बनाम हरियाणा पुलिस

गुरुग्राम पुलिस ने जहां मासूम प्रद्युम्न की हत्या के बाद रायन इंटरनेशनल स्कूल की बस के कंडक्टर अशोक को गिरफ्तार किया था, वहीं सीबीआई ने इस मामले में रायन इंटरनेशनल स्कूल के ही एक सीनियर स्टूडेंट को गिरफ्तार करके कत्ल की नई कहानी पेश कर दी है.

सीबीआई का दावा है कि 11वीं में पढ़ने वाले उस छात्र ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है और आरोपी छात्र की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है.

पुलिस ने बस कंडेक्टर को कातिल करार दिया था

गुरुग्राम के रायन इंटरनेशनल स्कूल में आठ सितंबर को छात्र प्रद्युम्न की हत्या हुई थी. इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने के लिए गुरुग्राम पुलिस ने एक एसआईटी का गठन किया था. एसआईटी के हेड रहे डीसीपी अशोक बख्शी ने भी बस कंडक्टर अशोक को ही कातिल करार दिया था.

जानकारों की राय में अगर बस कंडक्टर अशोक का इकबालिया बयान झूठा था तो ये साफ-साफ इशारा करता है कि गुरुग्राम पुलिस ने एक बेगुनाह को फंसाने के लिए गैर-कानूनी तौर-तरीके अपनाए थे.

सीबीआई के दावों पर सवाल

सीबीआई ने अपनी कहानी में दावा किया है कि आरोपी छात्र पढ़ाई में काफी कमजोर था, इसीलिए वो परीक्षा और पीटीएम से बचना चाहता था. लेकिन उस बच्चे को ट्यूशन पढ़ा चुकी टीचर का कहना है कि वो पढ़ाई में कमजोर नहीं, बल्कि औसत दर्जे का स्टूडेंट था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget