एक्सप्लोरर

कर्ज के नाम पर करोड़ों का खेल! 6,261 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग की परतें खुलीं, ED का कसा शिकंजा

ED गुरुग्राम जोनल टीम ने गुरुवार (10 जुलाई, 2025) को Amtek Auto ग्रुप से जुड़ी कंपनियों और उनके प्रमोटर्स की करीब 588.57 करोड़ की मूवेबल और इम्मूवेबल प्रॉपर्टीज को अस्थायी रूप से अटैच किया है.

Amtek Auto ग्रुप ऑफ कंपनी बैंक फ्रॉड केस, ED ने 588.57 करोड़ की प्रॉपर्टी अटैच की. अब तक इस मामले में कुल अटैचमेंट की वैल्यू 6261.37 करोड़ हो चुकी है. ED ने बैंक फ्रॉड मामले में एक और बड़ी कार्रवाई की है. गुरुवार (10 जुलाई, 2025) को ED गुरुग्राम जोनल टीम ने Amtek Auto ग्रुप से जुड़ी कंपनियों और उनके प्रमोटर्स की करीब 588.57 करोड़ की मूवेबल और इम्मूवेबल प्रॉपर्टीज को अस्थायी रूप से अटैच किया है.

ये कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत की गई है. ये केस M/s Amtek Auto Limited, M/s ARG Limited, M/s ACIL Limited, M/s Metalyst Forging Limited, M/s Castex Technologies Limited और इनके प्रमोटर अरविंद धाम से जुड़ा है. ये वो प्रॉपर्टी है जिनको ED ने अटैच किया है.

1. यमुनानगर के हुंदे वाला, रतौली और कांसापुर गांव में 28 एकड़ जमीन
2. पंचकूला के कोट और खंगेसरा गांव में 67.5 एकड़ जमीन
3. दिल्ली/NCR में कई अन्य प्रॉपर्टीज
4. 8.70 करोड़ के फिक्स्ड डिपॉजिट्स
5. 14.6 करोड़ की शेयर वैल्यू

पंकज दयाल के नाम से कंपनी

साथ ही Realtech Construction नाम की एक कंपनी से जुड़े कुछ ट्रांजैक्शन्स भी जांच के घेरे में हैं. ये कंपनी पंकज दयाल की बताई जा रही है और इसके जरिए कुछ थर्ड पार्टी असेट्स जैसे Pitti Engineering Ltd के शेयर और अन्य demat balances को भी अटैच किया गया है.

इससे पहले ED ने, 5 सितंबर 2024 को 5115.31 करोड़ और 26 मार्च 2025 को 557.49 करोड़ की प्रॉपर्टीज अटैच की थी. ED के मुताबिक, अब तक इस मामले में कुल अटैचमेंट की वैल्यू 6261.37 करोड़ हो चुकी है. ये पूरा मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रही एक PIL के आधार पर सामने आया था. कोर्ट ने 27 फरवरी 2024 को ED को जांच के निर्देश दिए थे.

इन दो बैंकों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज

इसके बाद IDBI Bank और Bank of Maharashtra की शिकायत पर CBI ने एफआईआर दर्ज की. बाद में 29 अप्रैल 2025 को CBI ने अरविंद धाम और एमटेक ऑटो के अन्य पूर्व डायरेक्टर्स के खिलाफ एक और FIR दर्ज की. जिसे ED की जांच में शामिल किया.

इस मामले में ED पहले ही 40 से ज्यादा जगहों पर रेड कर चुकी है और अरविंद धाम को गिरफ्तार कर चुकी है. 6 सितंबर 2024 को एक चार्जशीट भी दाखिल की जा चुकी है. ED की जांच अभी भी जारी है और उसने कहा कि अभी कई खुलासे होने बाकी हैं. 

ये भी पढ़ें:- 7 किलो सोना, 62 किलो चांदी, 1 करोड़ से ज्यादा कैश... फर्जी कॉल सेंटर पर ED की छापेमारी में क्या-क्या मिला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget