एक्सप्लोरर

पंजाब में IED ब्लास्ट में BSF जवान गंभीर रूप से घायल, आसपास के इलाकों में अलर्ट जारी

पंजाब स्थित बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गुरदासपुर क्षेत्र में सीमा पार से ड्रोन हमले पहले भी हुए हैं लेकिन आईईडी का मामला निश्चित रूप से नया है.

Punjab IED Blast: पंजाब में भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा बाड़ के पास बुधवार (9 अप्रैल, 2025)  को हुए ‘इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) विस्फोट में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया. इस जगह पर किसी की हत्या या किसी को घायल किए जाने के मकसद से इस तरह के खतरनाक विस्फोटकों के इस्तेमाल का यह पहला मामला है.

ये घटना गुरदासपुर जिले के दोरंगला गांव के पास 8-9 अप्रैल की मध्य रात्रि को हुई. बीएसएफ ने पंजाब में इस सीमा के 553 किलोमीटर के क्षेत्र में अलर्ट जारी किया है और विस्फोट वाले क्षेत्र के आसपास खेती पर रोक लगा दी है. बीएसएफ के सूत्रों ने बताया कि तकनीकी और फोरेंसिक जांच पूरी होने के बाद बीएसएफ इस मामले को उठाएगा और सीमा पार पाकिस्तान रेंजर्स को कड़ा विरोध पत्र जारी करेगा.

बीएसएफ का एक जवान हुआ घायल
अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ का एक दल रात के समय सीमा सुरक्षा बाड़ के निकट गश्त कर रहा था और उसने भारतीय क्षेत्र में छिपाए गए तारों के साथ कई आईईडी पाए. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यहां लगभग दो आईआईडी मिले. बयान में कहा गया है कि इलाके की घेराबंदी, छानबीन और तलाशी के दौरान कुछ आईईडी के विस्फोटक उपकरण दुर्घटनावश फट गए जिसके कारण बीएसएफ के एक जवान के पैर में गंभीर चोट लग गई.

सूत्रों ने बताया कि कांस्टेबल रैंक के जवान के पैर में चोटें आईं और विस्फोट के कारण उसके एक पैर का अंगूठा उड़ गया. बीएसएफ ने कहा कि जोखिमों के बावजूद जवानों ने अपना अभियान जारी रखा और सफलतापूर्वक क्षेत्र को सुरक्षित किया. अन्य बचे आईईडी को निष्क्रिय कर दिया गया.

बीएसएफ ने जारी किया अलर्ट
पंजाब स्थित बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गुरदासपुर क्षेत्र में सीमा पार से ड्रोन हमले पहले भी हुए हैं, जिनमें पाकिस्तान से अवैध रूप से मादक पदार्थ लाए गए हैं लेकिन आईईडी का मामला निश्चित रूप से नया है. उन्होंने बताया कि जालंधर स्थित बीएसएफ के पंजाब फ्रंटियर मुख्यालय के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और सुरक्षा समीक्षा कर रहे हैं. साथ ही अलर्ट भी जारी कर दिया गया है.

'इससे पहले आईईडी का कभी इस्तेमाल नहीं हुआ'
अधिकारी ने कहा, ‘यह पहली बार है कि इस क्षेत्र में या पंजाब सीमा पर कहीं भी या अंतरराष्ट्रीय सीमा के पूरे 2,289 किलोमीटर क्षेत्र में आईईडी हमला हुआ है'. बीएसएफ के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि 1965 और 1971 के युद्धों के दौरान और 2001 में संसद पर हमले के बाद जब भारत ने अपने सुरक्षा बलों को पाकिस्तान की सीमा पर भेजा था, तब ‘ऑपरेशन पराक्रम’ के दौरान भारत और पाकिस्तान दोनों सेनाओं ने बारूदी सुरंगें बिछाई थीं. इन बारूदी सुरंगों को चिह्नित करके निष्क्रिय कर दिया गया था लेकिन आईईडी का कभी इस्तेमाल नहीं किया गया.

ये भी पढ़ें:

वक्फ कानून के खिलाफ बंगाल में आज फिर बवाल, जाम हटाने गई पुलिस पर हमला; 5 उपद्रवी हिरासत में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट INS महेंद्रगिरि, भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में शामिल होने के लिए तैयार
स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट INS महेंद्रगिरि, भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में शामिल होने के लिए तैयार
बीजेपी में जाते ही सुष्मिता देव के बदले सुर, TMC पर हमला कर बोलीं -'विकास और फंड का मैसेज नहीं जनता को रास'
BJP में जाते ही सुष्मिता देव के बदले सुर, TMC पर हमला कर बोलीं -'विकास मैसेज नहीं जनता को आया रास'
'ये दे देना CJI को', सुप्रीम कोर्ट में वकील की अभद्रता, जजों के सामने दी गाली, Video वायरल
'ये दे देना CJI को', सुप्रीम कोर्ट में वकील की अभद्रता, जजों के सामने दी गाली, Video वायरल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
Embed widget