एक्सप्लोरर

गुजरात से अयोध्या जा रही स्पेशल आस्था ट्रेन पर हुआ पथराव, रामलला के दर्शन करने निकले हैं भक्त

Astha Special Train:: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद भक्तों को अयोध्या लाने के लिए भारतीय रेलवे आस्था स्पेशल ट्रेनें चला रहा है.

Astha Special Train: गुजरात के सूरत से यूपी के अयोध्या जा रही आस्था स्पेशल ट्रेन पर महाराष्ट्र के नंदुरबार में पथराव हुआ है. पुलिस ने बताया कि रविवार (11 फरवरी) की रात करीब 11 बजे ये हमला हुआ है. इस अटैक में कोई घायल नहीं हुआ है. 

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक नंदुरबार के डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस संजय महाजन ने कहा, ''आस्था स्पेशल ट्रेन पर 10 बजकर 45 मिनट पर पथराव हुआ था. इसके तुरंत बाद यात्रियों ने खिड़की बंद कर दी, लेकिन कुछ पत्थर कोच में आ गए.'' उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही जांच नंदुरबार रेलवे स्टेशन पुलिस ने शुरू कर दी है. 

कितने यात्री सवार थे?
केंद्रीय मंत्री दर्शना जरदोश ने रविवार को ही आस्था स्पेशल ट्रेन (09053)  को हरी झंडी दिखाई थी. वहीं इंडियन एक्सप्रेस ने सूत्रों के हवाले से बताया कि ट्रेन के 22 डिब्बों में 1,344 यात्री सवार थे. दरअसल, राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद देश के विभिन्न हिस्सों से भक्तों को अयोध्या लाने के लिए भारतीय रेलवे आस्था विशेष ट्रेनें (Astha Special Train) चला रहा है.

दर्शना जरदोश ने क्या कहा?
बीजेपी नेता दर्शना जरदोश (Darshana Jardosh) ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए कहा, ''हमें मामले के बारे में पता लगा. पुलिस जांच कर रही है और दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा.'' ट्रेन पर सवार 1 हजार 344 यात्रियों में से ज्यादातर राम भगवान के भक्त हैं. रेल रविवार की रात आठ बजे सूरत (Surat) से रवाना हुई थी. 

बता दें कि पीएम मोदी ने 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से संबंधित अनुष्ठान किए थे. इस  दौरान अयोध्या में बने राम मंदिर के गर्भगृह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत भी मौजूद थे.

ये भी पढ़ें- 'देश को मौलाना अमीर अली और पुजारी रामचरण दास की जरूरत', असदुद्दीन ओवैसी का पीएम मोदी पर निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद पुलिस ने एबिड्स में ड्रग्स खरीदने आए आरोपी को पकड़ा, 3 पुलिसकर्मी घायल
हैदराबाद पुलिस ने एबिड्स में ड्रग्स खरीदने आए आरोपी को पकड़ा, 3 पुलिसकर्मी घायल
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget