एक्सप्लोरर

गुजरात चुनाव: दूसरे और अंतिम चरण के लिए थमा चुनाव प्रचार, 93 सीटों पर 14 दिसंबर को होगी वोटिंग

दूसरे चरण के चुनाव के लिए आज शाम पांच बजे प्रचार खत्म हो गया. 14 दिसंबर को उत्तरी और मध्य गुजरात के 14 जिलों के 93 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव होगा.

अहमदाबाद: गुजरात विधानसभा के दूसरे और अंतिम चरण के चुनाव के लिए मंगलवार को प्रचार खत्म हो गया. प्रचार के दौरान सत्तारूढ़ बीजेपी और विपक्षी कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने एक दूसरे पर जमकर शब्दों के बाण चलाए. दोनों दलों के शीर्ष नेताओं ने उन चुनाव क्षेत्रों का दौरा किया जहां 14 दिसंबर को चुनाव होने वाले हैं और कई रैलियों को संबोधित किया जहां उन्होंने मतदाताओं को लुभाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्तारूढ़ दल के प्रचार का नेतृत्व संभाला है जबकि कांग्रेस की ओर से उसके निर्वाचित अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रचार अभियान की कमान संभाली.

दूसरे चरण के चुनाव के लिए आज शाम पांच बजे प्रचार खत्म हो गया. 14 दिसंबर को उत्तरी और मध्य गुजरात के 14 जिलों के 93 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव होगा. गत नौ दिसंबर को पहले चरण का चुनाव हुआ था जिसमें 182 सदस्यीय प्रदेश विधानसभा की 89 सीटें दांव पर थीं. दूसरे चरण में कुल 851 उम्मीदवार दौड़ में हैं जहां 2.22 करोड़ लोगों के पास मताधिकार है.

गुजरात चुनाव को मोदी के लिए उनके गृहराज्य में प्रतिष्ठा की लड़ाई के तौर पर देखा जा रहा है. जबकि नयी ऊर्जा से लबरेज नजर आ रही कांग्रेस ने पिछले 22 सालों से सत्ता में बनी बीजेपी को हटाने के लिए पटीदारों, अन्य पिछड़ा वर्ग और दलित नेताओं के साथ एक व्यापक सामाजिक गठबंधन का निर्माण किया है. प्रभावशाली पाटीदार समुदाय राज्य की आबादी का करीब 12 प्रतिशत हिस्सा है और चुनाव में अहम भूमिका निभा सकता है.

प्रचार के समाप्ति के करीब पहुंचने के साथ ‘‘विकास’’ पर बहस पीछे हो गयी. जाति और धार्मिक मुद्दे आगे हो गए. अंतिम दौर के प्रचार में पाकिस्तान का भी जिक्र हुआ. पीएम मोदी ने पालनपुर में एक रैली के दौरान यह कहते हुए राजनीतिक हंगामे को जन्म दिया कि निलंबित कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के दिल्ली स्थित घर पर कुछ पाकिस्तानी गणमान्य लोग, पूर्व उपराष्ट्रपति और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बैठक की थी.

प्रधानमंत्री ने कहा कि बैठक के एक दिन बाद ही अय्यर ने उन्हें ‘नीच’ कहा था. प्रचार के दौरान पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने राम मंदिर जैसे मुद्दों पर कांग्रेस को घेरा, चुनाव में पाकिस्तानी हस्तक्षेप का आरोप लगाया.

दूसरी तरफ राहुल गांधी  ने ‘‘गुजरात के भविष्य’’ और राज्य के लोगों से जुड़े अहम मुद्दों की बात ना करने के लिए पीएम मोदी और बीजेपी पर हमला किया. उन्होंने मोदी पर जनता को नजरअंदाज करने का और कुछ उद्योगपतियों के लिए काम करने का आरोप लगाया. 2012 के गुजरात चुनाव में भाजपा ने 115 सीटें जीती थीं जबकि कांग्रेस को 61 सीटें मिली थीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget