एक्सप्लोरर

'मिशन 150' के लिए बीजेपी ने बनाया है ये 'मास्टर प्लान'

पिछले 15 साल में पहली बार बीजेपी नरेद्र मोदी के बिना गुजरात विधानसभा चुनाव लड़ रही है.

 

नई दिल्ली: गुजरात में चुनाव की तैयारियों और मिशन 150 के लक्ष्य को हासिल करने के लिए बीजेपी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है. ऐसे में पार्टी नवंबर के चौथे सप्ताह से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 25 से 30 रैलियां आयोजित कराने और शहरी क्षेत्र में रोड शो करने की योजना बनाई है. गुजरात प्रदेश बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हमारे शीर्ष नेता है और प्रदेश में मुख्यमंत्री के तौर पर काम करने के बाद अब वे देश के प्रधानमंत्री हैं, प्रदेश ही नहीं देश और दुनिया में उनके नेतृत्व की सराहना हो रही है.निश्चित तौर पर लोग उनके नेतृत्व में विकास कार्यो को ध्यान में रखेंगे .

बीजेपी नेता ने बताया कि राज्य में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अनेक रैलियां कराने की योजना बनाई गई हैं. पार्टी को उम्मीद है कि पीएम मोदी की रैलियों और रोडशो के जरिए लोगों को भावनात्मक रूप से पार्टी से बांधे रखा जा सकेगा. बीजेपी ने 182 सदस्यीय राज्य विधानसभा के लिए चुनाव प्रचार के संदर्भ में छह-सात सीटों पर पीएम मोदी की एक रैली आयोजित करने की योजना बनाई है और इसे अगले एक-दो दिनों में अंतिम रूप दे दिया जायेगा. इस तरह से राज्य में मोदी की 25 से 30 रैलियां आयोजित की जा सकती हैं.

प्रदेश पार्टी के नेताओं का कहना है कि आम तौर पर नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद चुनाव प्रचार में गति आती है. गुजरात चुनाव में प्रथम चरण के चुनाव के लिये नामांकन पत्र भरने की अंतिम तिथि 21 नवंबर और दूसरे चरण के चुनाव के संदर्भ में नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 27 नवंबर है. ऐसे में नवंबर के चौथे सप्ताह से पीएम मोदी राज्य में चुनाव प्रचार को गति प्रदान कर सकते हैं.

बीजेपी इसके साथ ही ‘‘गुजरात गौरव महासंपर्क अभियान’’ के तहत घर-घर दस्तक दे रही है. हाल ही में कुछ दिनों के अंतर्गत बीजेपी ने अपने आधे दर्जन से ज्यादा केंद्रीय मंत्रियों को उतार था. इनमें रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे पी नड्डा, मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी , खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान, कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला और केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री मनसुख मंडाविया शामिल हैं.

इसके अलावा बीजेपी ने ‘‘ मोदी छे ने गुजरात सेफ छे " यानि मोदी हैं, तो गुजरात सुरक्षित है और " मैं हूं विकास, मैं हूं गुजरात " के नारे के साथ गुजरात में प्रचार अभियान सोशल मीडिया पर शुरू किया हुआ है.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पिछले करीब आठ महीने में 10 बार गुजरात का दौरा कर चुके हैं. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह लगातार गुजरात अभियान पर नजर रखे हुए हैं. अमित शाह ने 4 से 9 नवंबर तक राज्य का दौरा किया था और अपने 6 दिवसीय प्रवास के दौरान प्रदेश के विभिन्न इलाकों का दौरा करने के साथ ही जिला प्रभारियों और दूसरे नेताओं के साथ चर्चा की. बीजेपी अध्यक्ष ने घर घर जाकर लोगों से सम्पर्क करने के अभियान में भी हिस्सा लिया. बीजेपी ने इसके साथ ही पन्ना प्रमुखों को भी लोगों से सम्पर्क करने और पार्टी के कार्यक्रम के बारे जानकारी देने और विपक्ष के दुष्प्रचार के बारे में जागरूक करने का दायित्व सौंपा है. इस पन्ना प्रमुखों को मतदाता सूची के पन्ने के आधार पर तैयार किया गया है. राज्य में 50 मतदाताओं पर एक पन्ना प्रमुख बनाया गया है. पिछले 15 साल में पहली बार बीजेपी नरेद्र मोदी के बिना गुजरात विधानसभा चुनाव लड़ रही है. पीएम मोदी साल 2014 से देश के प्रधानमंत्री हैं.

बीजेपी को कांग्रेस और पाटीदार आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल के अलावा ओबीसी वर्ग के नेता के रूप में उभरे अल्पेश ठाकुर और उना में दलितों की पिटायी के मुद्दे पर उभरे नेता जिग्नेश मेवाणी की तिकड़ी का सामना करना पड़ रहा है. बीजेपी के एक नेता ने हालांकि कहा कि ये तीनों अपने मकसद में उतने ही अलग अलग हैं जितने जमीन आसमान.यह गठजोड़ एक चीज पर टिका हुआ है, वह है बीजेपी के प्रति नफरत और विरोध.इसलिये यह कामयाब नहीं हो सकता है.उन्होंने कहा कि कांग्रेस केंद्र और राज्यों में सत्ता खोने के बाद हताश हो चुकी है और उसके नेता हताशा में आरोप लगा रहे हैं.उनके पास कहने को कुछ नहीं बचा है.

गौरतलब है कि गुजरात में 182 विधानसभा सीटों के लिए 9 और 14 दिसंबर को दो चरणों में चुनाव होंगे.वोटों की गिनती 18 दिसंबर को होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?
‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बागी गुट में शामिल हुआ ये करीबी दिग्गज नेता, मिली बड़ी जिम्मेदारी
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बागी गुट में शामिल हुआ ये करीबी दिग्गज नेता, मिली बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget