एक्सप्लोरर

गुजरात के पांच शहरों में 100 मीटर से ज्यादा ऊंची इमारत बनाने का रास्ता साफ, सीएम रूपाणी का कदम

गुजरात (Gujrat) के 5 महानगरों अहमदाबाद, वडोदरा, राजकोट, सूरत और गांधीनगर में गगनचुंबी इमारतें बनाई जाएंगी. नए कानून को अंतिम रूप दिए जाने के बाद राज्य में  अब 70 मंजिल तक की इमारतें बनाई जा सकेंगी. मुख्यमंत्री विजय रूपाणी (CM Vijay Rupani) ने अहमदाबाद, वडोदरा, राजकोट, सूरत और गांधीनगर में ऊंची इमारतों के निर्माण (Construction of tall buildings) की अनुमति दे दी है.

गुजरात के पांच बड़े शहरों में गगनचुंबी इमारतों का रास्ता साफ हो गया है. राज्य सरकार ने कंप्रीहेंसिव जनरल डेवलपमेंट कंट्रोल रेगुलेशन 2017  Comprehensive General Development Control Regulation, 2017 (CGDCR), कानून को अपनी हरी झंडी दे दी है. इस कानून के तहत गुजरात के पांच बड़े शहर अहमदाबाद, गांधीनगर, सूरत, राजकोट और वडोदरा में गगनचुंबी इमारतें बनाई जाएंगी. इन पांच शहरों मं ऊंची इमारत बनाने के लिए सरकार ने 18 अगस्त 2020 को आम लोगों से आपत्ति या सलाह मांगी थी. इसकी मियाद पूरी हो चुकी है. अब जैसे ही इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी करने संबंधी आदेश पारित करने के लिए सरकार ने मंजूरी दे दी. मंजूरी के बाद पांच शहरों के नगर निगम और अर्बन डेवलपमेंट के अधिकारी ऊंची इमारतों के निर्माण के लिए मंजूरी दे सकते हैं.

सौ मीटर से ज्यादा ऊंचाई 
अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक सीजीडीसीआर को अंतिम रूप दिए जाने के बाद इन पांचों शहरों में 100 मीटर या इससे ऊंची इमारतें बनाई जा सकती है. वर्तमान में इन शहरों में 70 मीटर से ज्यादा ऊंचाई की बिल्डिंग नहीं बनाई जा सकती. जनरल डवलपमेंट कंट्रोल रेग्युलेशन (जीडीसीआर)-ए और गुजरात टाउन प्लानिंग एंड अर्बन डवलपमेंट एक्ट-1976 के अनुसार अभी तक राज्य के महानगरों में 22-23 मंजिला इमारतों की ही परमिशन थी. अब राज्य सरकार द्वारा इसमें संशोधन कर इमारतों की ऊंचाई बढ़ाने का फैसला किया गया है. इसके अलावा ऊंची इमारतों के निर्माण के लिए एक स्पेशल टेक्नीकल कमेटी की रचना की जाएगी. टाउन प्लानिंग एंड अर्बन डवलपमेंट एक्ट-1976 के अनुसार 100 से 150 मीटर ऊंची इमारतों के लिए प्लॉट का साइज 2500 वर्ग मीटर और 150 मीटर से ऊंची बिल्डिंगों के लिए प्लॉट का साइज 3500 वर्गमीटर होना जरूरी है.

कई अन्य परियोजनाओं को भी मंजूरी
इसके अलावा राज्य सरकार ने शहरों में विकास कार्य के लिए तीन फाइनल टीपी और दो ड्राफ्ट टीपी स्कीमों को मंजूरी दी है. इनमें भावनगर शहर में टीपी स्कीम (चित्रा) और शामलाजी मंदिर परिसर के पास विकास के लिए जरूरी बदलाव वाली ड्राफ्ट टीपी स्कीम शामिल है. इसके अलावा अहमदाबाद की फाइनल टीपी नंबर 51 (पूर्व खोखरा-महेमदाबाद) औऱ मेमनगर नंबर-1 (सेकेंड वेरिड) तथा गांधीनगर की फाइनल टीपी स्कीम नंबर 9/बी  (वासणा-हडमतिया-सरगासण-वावोल) को भी मंजूरी दी है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget