एक्सप्लोरर

2019 चुनाव पर क्या असर हो सकता है गुजरात-हिमाचल नतीजों का?

अगले साल बीजेपी शासित तीन राज्यों राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक सहित उत्तर पूर्व के चार राज्यों में भी चुनाव होने हैं

नई दिल्ली: गुजरात और हिमाचल चुनाव के नतीजे आने तो 18 दिसंबर को हैं लेकिन वो नतीजे कैसे हो सकते हैं इसकी एक झलक एबीपी न्यूज़-सीएसडीएस के एग्जिट पोल में साफ नज़र आ रही है. दोनों ही राज्यों में बीजेपी सरकार बनाती हुई नज़र आ रही है. विपक्ष जिस मोदी लहर के कमज़ोर होने का दावा करता आ रहा है वो फिलहाल एग्जिट पोल के मुताबिक सही साबित होता नहीं दिख रहा है. गुजरात चुनाव संबंधित पूरी खबर यहां पढ़ें

गुजरात-हिमाचल में जीत का 2019 चुनाव पर क्या असर हो सकता है ?

- 2019 लोकसभा चुनाव में बीजेपी और ज्यादा मजबूत होकर उभरेगी - बीजेपी जीएसटी और नोटबंदी जैसे फैसलों के बाद मिली जीत से विपक्ष पर वार करेगी - अमित शाह और नरेंद्र मोदी की जोड़ी के नेतृत्व को और ज्यादा मज़बूती मिलेगी - अगले साल होने वाले 8 राज्यों के विधानसभा चुनाव में गुजरात और हिमाचल की जीत भुनाएगी

अगले साल बीजेपी शासित तीन राज्यों राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक सहित उत्तर पूर्व के चार राज्यों में भी चुनाव होने हैं, तो ज़ाहिर है बीजेपी गुजरात और हिमाचल की जीत को भुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी. मई 2014 में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने थे और जुलाई 2014 में अमित शाह बीजेपी के अध्यक्ष बने थे उसके बाद से इस जोड़ी ने लगातार जीत हासिल की है. एग्जिट पोल: कौन किस पर कहां भारी

पीएम मोदी-अमित शाह की जोड़ी का कमाल 2014 में इस जोड़ी ने पहली बार हरियाणा में बीजेपी की सरकार बनवायी. झारखंड, महाराष्ट्र में सरकार बनी, इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी. हालांकि 2015 में उन्हें दिल्ली और बिहार में हार मिली लेकिन बिहार में फिलहाल जेडीयू के साथ सरकार में हैं.

2016 में तमिलनाडु, केरल, पुदुचेरी और पश्चिम बंगाल में हार का सामना करना पड़ा लेकिन असम में जीत कर उत्तर पूर्व में पांव जमाए. 2017 में उत्तर प्रदेश में बड़ी जीत मिली, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर में सरकार बनायी, हालांकि पंजाब हार गए. और अब अगर गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भी बीजेपी जीत जाती है जैसा कि एग्जिट पोल इशारा कर रहे हैं तो इस जोड़ी का कद और ज्यादा बढ़ जाएगा.

बता दें कि एबीपी न्यूज-सीएसडीएस एग्जिट पोल के मुताबिक गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाजी ही पलट दिया. बीजेपी एक बार फिर सत्ता में जोरदार वापसी कर रही है. गुजरात विधानसभा की कुल 182 सीटों में बीजेपी-117, कांग्रेस-64 और अन्य-01 सीटें मिल रही हैं. ये जीत साल 2012 के विधानसभा चुनाव से भी बड़ी जीत है. साल 2012 में बीजेपी को 115 सीटें मिली थीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने लिखी चिट्ठी, कहा- 'जांच रिपोर्ट नहीं मिली, भरोसा कम...'
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग, पत्नी ने लिखी चिट्ठी, कहा- 'जांच रिपोर्ट नहीं मिली, भरोसा कम...'
'सरकार ने किसी को नहीं बख्शा', सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाया तो बोले मल्लिकार्जुन खरगे
'सरकार ने किसी को नहीं बख्शा', सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाया तो बोले खरगे
आस्था की आड़ में 42.88 करोड़ की ठगी, 142 बेनामी अकाउंट्स से ब्लैक मनी को किया व्हाइट, अशोक खरात पर ED का शिकंजा
आस्था की आड़ में 42.88 करोड़ की ठगी, 142 बेनामी अकाउंट्स से ब्लैक मनी को किया व्हाइट, अशोक खरात पर ED का शिकंजा

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Thief Caught in Train: कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
Embed widget