एक्सप्लोरर

गुजरात चुनाव: रावण से औकात और सद्दाम की दाढ़ी तक... पहले चरण की वोटिंग से पहले कैसे चले बयानों के तीर

Gujarat Elections 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज (1 दिसंबर) 19 जिलों में मतदान चल रहा है. कुल 89 सीटों पर वोटिंग होगी.

Gujarat Assembly Elections 2022: चुनाव के दौरान बयानबाजी होना आम बात है. चुनाव में जीत हासिल करने के लिए अक्सर ही पार्टियां हर हथकंडा अपनाती हैं. गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले भी खूब बयानबाजी के तीर चले. सभी राजनीतिक दलों ने एक दूसरे पर खूब कटाक्ष किया और तंज किया. एक तरफ पीएम मोदी की तुलना रावण से तो दूसरी तरफ राहुल गांधी की तुलना सद्दाम से की गई. यहां तक की औकात पर बात आने पर भी देर नहीं लगी. 

आज गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान होना है. कुल 788 उम्मीदवारों किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी. राज्य में चुनावी पारा चरम पर है. सभी दल सत्ता पर काबिज होने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. इस बार राज्य में त्रिकोणीय मुकाबला है. बीजेपी, कांग्रेस और आप तीनों के बीच जीत हासिल करने के लिए खूब जुबानी जंग हुई. 

रावण से हुई पीएम की तुलना 

प्रचार के दौरान अहमदाबाद के बेहरामपुरा में एक जनसभा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी की तुलना रावण से कर दी थी. उन्होंने कहा था, “हम आपका (मोदी का) चेहरा निगम चुनाव, एमएलए चुनाव या सांसद चुनाव, हर जगह देखते हैं… क्या आपके पास रावण की तरह 100 सिर हैं?" उनके इस बयान के बाद खूब सियासी बवाल हुआ. एक तरण बीजेपी ने इसे अपमानजनक बताया को कांग्रेस भी आखिर तक बचाव करती रही. 

राहुल गांधी पर भी जुबानी हमला 

बीजेपी पर ही नहीं कांग्रेस के खिलाफ भी बयानों के खूब तीर चले थे. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी की तुलना सद्दाम हुसैन से कर डाली थी. इस बयान के बाद भी खूब राजनीतिक सर्गमियां तेज हुई थीं. यह तंज राहुल गांधी के लुक को लेकर था. 

औकात तक पहुंची थी बात 

बयानबाजी का दौर यही खत्म नहीं हुआ. बात औकात तक पहुंचने में समय नहीं लगा था. कांग्रेस नेता मधुसूदन मिस्त्री ने पीएम मोदी को लेकर कुछ बयान देने पर 'औकात' शब्द का इस्तेमाल किया. इसपर भी काफी बवाल हुआ था. यहां तक की पीएम मोदी ने एक चुनावी रैली के दौरान खुद इसका पलटवार किया था. मोदी ने कहा था “वो कहते हैं औकात दिखा देंगे। मैं कहता हूं मेरी कोई औकात नहीं है. हमारी औकात बस सेवा देने की है'. 

केजरीवाल को कह डाला था नमूना

गुजरात विधानसभा में पहले केवल कांग्रेस और बीजेपी के बीच चुनावी लड़ाई देखी जाती थी, लेकिन इस बार आप भी यहां जमकर प्रचार कर रही है और सभी सीटों से चुनाव लड़ रही है. प्रचार के दौरान केजरीवाल को भी काफी कटाक्ष का सामना करना पड़ा था. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्होंने 'नमूना' तक कह डाला था. योगी ने कहा था 'यह जो आम आदमी पार्टी का नमूना आया है न दिल्ली से, यह आतंकवाद का सच्चा हितैषी है। ये राम मंदिर का विरोध करता है.'

खूब चले बयानों के तीर 

पहले चरण के मतदान से पहले सभी दलों के बीच खूब बयानों के तीर चले. कभी बीजेपी कांग्रेस के बयानों को लेकर माफी की मांग करती को कभी कांग्रेस बीजेपी के बयानों को लेकर नाराजगी दिखाती. वहीं, आम आदमी पार्टी ने भी दोनों पार्टियों के खिलाफ जमकर तंज कसने और आरोप लगाने का काम किया. 

ये भी पढ़ें: 

Gujarat Election 2022: PM मोदी, अमित शाह और रिवाबा जडेजा समेत इन नेताओं ने की लोगों से वोट डालने की अपील, जानें क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रंगारेड्डी में छह लोगों की जान लेने वाले हत्यारे राजकुमार ने कर ली आत्महत्या, पुलिस ने शव किया बरामद
रंगारेड्डी में छह लोगों की जान लेने वाले हत्यारे राजकुमार ने कर ली आत्महत्या, पुलिस ने शव किया बरामद
शरीर पर 51 बार चाकू से गोदा और नाले में बहाया शव…, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली दंगे के खौफनाक मर्डर की कहानी
शरीर पर 51 बार चाकू से गोदा, नाले में बहाया शव…, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली दंगे के खौफनाक मर्डर की कहानी
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
बंगाल नाव हादसे में 9 मछुआरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख का ऐलान
बंगाल नाव हादसे में 9 मछुआरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख का ऐलान

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget