एक्सप्लोरर

गुजरात चुनाव: दिनभर चली सी-प्लेन पर सियासत, बीजेपी ने बताया विकास तो राहुल ने कहा- ध्यान भटकाने की कोशिश

गुजरात में चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है. गुरुवार को दूसरे और आखिरी चरण के लिए वोट डाले जाएंगे. 18 तारीख को नतीजे घोषित होंगे. सबसे तेज नतीजों के लिए देखना ना भूलें एबीपी न्यूज़

नई दिल्ली: गुजरात में आज प्रचार अभियान खत्म हो गया. 14 दिसंबर को दूसरे चरण के लिए वोटिंग होगी. प्रचार के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी गुजरात की जनता को लुभाने के लिए आखिरी दांव चले. प्रधानमंत्री ने जहां साबरमती रिवरफ्रंट पर सीप्लेन की सवारी की तो राहुल गांधी ने जगन्नाथ मंदिर में मत्था टेका और प्रेस कॉन्फ्रेंस की.

इस सब के बीच आज गुजरात की सियासत सीप्लेन के इर्दगिर्द सिमट गई. बीजेपी ने इसे गुजरात के विकास की उड़ान बताया तो कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राहुल गांधी ने ध्यान भटकाने की कोशिश कहा.

प्राधनमंत्री सी प्लेन की सवारी के बाद ट्वीट किया, ''भारत में पर्यटन के विकास की असीम संभावनाओं को ध्यान में रखकर सी-प्लेन जैसा प्रयोग पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन सकता है. आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं में भी सी-प्लेन उपयोगी हो सकता है.'' यहां पढ़ें पूरी खबर

वहीं राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री की इस उड़ान को ध्यान भटकाने वाला बता दिया. उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, ''मोदी जी अगर सीप्लेन में उड़ना चाहते हैं तो अच्छी बात है, उन्हें जाना चाहिए, अच्छा इवेंट है. मुख्य सवाल सीप्लेन का नहीं है. 22 सालों में गुजरात के लिए क्या किया, इसका है?'' इसके साथ ही राहुल गांधी ने गुजरात को लेकर कई सवाल भी उठाए. यहां पढ़ें पूरी खबर

गुजरात में बीजेपी को हराने की कोशिश में लगे हार्दिक पटेल ने भी सी प्लेन के बहाने मोदी पर निशाना साधा. उन्होंने ट्वीट किया, ''विकास तो लंका में भी हुआ था, लंका पूरी सोने की थी, लेकिन अहंकार और घमंड की वजह से पूरी लंका जल गई थी.'' यहां देखें हार्दिक का ट्वीट

थम गया प्रचार, 14 दिसंबर को होगा मतदान दूसरे चरण में 93 सीटों पर 14 दिसंबर को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक 25,558 मतदात केन्द्रों पर वीवीपैट युक्त 28,114 ईवीएम से होने वाले मतदान में कुल 851 उम्मीदवारों का चुनावी भविष्य तय होगा. इनमें 782 पुरुष और 69 महिला उम्मीदवार चुनाव मैंदान में हैं.

दूसरे चरण के चुनाव में सबसे ज्यादा 34 उम्मीदवार मेहसाणा सीट पर हैं. इस चरण में 2, 22, 96, 867 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे. इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1,15, 47, 435 और महिला मतदाताओं की संख्या 1,07,48,977 है. इनमें सबसे ज्यादा 80,91,737 मतदाता 26 से 40 साल की आयुवर्ग के हैं.

वहीं 18 से 25 साल की आयुवर्ग वाले मतदाताओं की संख्या 37,37,450 और 41 से 60 साल के आयुवर्ग के मतदाताओं की संख्या 74,15,727 है. प्रवासी मतदाताओं की संख्या 29 और सैन्य सेवाओं से जुड़े मतदाताओं की संख्या 14,423 है.

मतदाताओं की संख्या के लिहाज से सबसे छोटा निर्वाचन क्षेत्र लिमखेड़ा है. इस सीट पर कुल 1,87,245 मतदाता हैं, जबकि 3,52,316 मतदाताओं के साथ घाटलोदिया विधानसभा क्षेत्र सबसे बड़ा निर्वाचन क्षेत्र है.

क्षेत्रफल के मुताबिक सबसे छोटा निर्वाचन क्षेत्र दरियापुर(6 वर्ग किलोमीटर) और सबसे बड़ा निर्वाचन क्षेत्र राधनपुर (2,544 वर्ग किलोमीटर) है. गुजरात में पहले चरण का चुनाव 9 दिसंबर को हुआ जिसमें 66.75 फीसदी मतदान हुआ था. चुनाव के नतीजे 18 दिसंबर को घोषित किये जाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

By-Election Results 2026 Live: नंदीग्राम में एक लाख वोटों से आगे BJP, रेजीनगर में बड़ा उलटफेर, तमिलनाडु में विजय का जलवा
Live: नंदीग्राम में एक लाख वोटों से आगे BJP, रेजीनगर में बड़ा उलटफेर, तमिलनाडु में विजय का जलवा
रेजीनगर में ममता बनर्जी की हार पर बोले अधीर रंजन चौधरी- 'ऐसा चुनाव हुआ जिसमें...'
रेजीनगर में ममता बनर्जी की हार पर बोले अधीर रंजन चौधरी- 'ऐसा चुनाव हुआ जिसमें...'
Rejinagar Bypoll Result Live: भाजपा ने रेजीनगर सीट पर दर्ज की 72 हजार वोटों से जीत, हुमायूं कबीर को करारा झटका
Live: भाजपा ने रेजीनगर सीट पर दर्ज की 72 हजार वोटों से जीत, हुमायूं कबीर को करारा झटका
Live: CJP प्रोटेस्ट से पहले ट्रेन-मेट्रो में पाबंदी का मामला SC पहुंचा, जज ने पूछा- आयोजक कौन?
Live: CJP प्रोटेस्ट से पहले ट्रेन-मेट्रो में पाबंदी का मामला SC पहुंचा, जज ने पूछा- आयोजक कौन?

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Live: CJP प्रोटेस्ट से पहले ट्रेन-मेट्रो में पाबंदी का मामला SC पहुंचा, जज ने पूछा- आयोजक कौन?
Live: CJP प्रोटेस्ट से पहले ट्रेन-मेट्रो में पाबंदी का मामला SC पहुंचा, जज ने पूछा- आयोजक कौन?
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
207 पर गिरे थे 3 विकेट, फिर 68 रन के भीतर ढेर ऑस्ट्रेलिया, भारतीय गेंदबाजों का कहर
207 पर गिरे थे 3 विकेट, फिर 68 रन के भीतर ढेर ऑस्ट्रेलिया, भारतीय गेंदबाजों का कहर
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?

Embed widget