एक्सप्लोरर

सीडी कांड पर हार्दिक पटेल बोले, 'अगर विजय रुपाणी ने सीडी देखी है तो वो मौज करें'

हार्दिक पटेल से पहले आए वक्ता के तौर पर सीएम विजय रुपाणी ने उस आरोप को खारिज किया कि हार्दिक की सीडी जारी करने के पीछे बीजेपी का हाथ है.

अहमदाबाद: गुजरात के चुनावी मौसम में गंदी सीडी का मुद्दा गरमाया हुआ और आरोप प्रत्यारोप का दौरा जारी, लेकिन इस बीच पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने इसे लेकर सूबे के सीएम विजय रुपाणी को करारा जवाब दिया है. हार्दिक पटेल का कहना है कि सीडी से उनका को कोई लेना देना नहीं है. उन्होंने कहा, "मैं यहीं खड़ा हूं जितनी सीडी लानी है लाइए. मुझे कोई दस करोड़ दे तो मैं उसी सीडी में विजय रूपाणी को दिखा सकता हूं. मैं तो पूछना चाहता हूं कि विजय रूपाणी क्या टेस्ट ट्यूब बेबी से पैदा हुए थे. क्या उन्होंने सीडी देखी है, अगर देखी है तो मौज करें." पाटीदार नेता यहीं नहीं रुके, बल्कि ये आशंका जाहिर की कि आने वाले समय में हो सकता है कि उनपर किसी लड़की के जरिए रेप के आरोप लगवा दिए जाएं. सीडी कांड से आहत हार्दिक पटेल ने कहा, "मैं फिर भी डरने वाला नहीं हूं, इन लोगों के पास यही काम है. मैं मुद्दों की बात करता हूं." आपको बता दें कि एबीपी न्यूज़ के शिखर सम्मेलन में हार्दिक पटेल से पहले आए वक्ता के तौर पर सीएम विजय रुपाणी ने उस आरोप को खारिज किया कि हार्दिक की सीडी जारी करने के पीछे बीजेपी का हाथ है. विजय रुपाणी ने कहा, "हमने कोई सीडी नहीं बनवाई, आरोप लगाना बहुत आसान है. अगर सबूत हैं तो सबूत दें. सीडी में बीजेपी की कोई भूमिका नहीं है." गुजरात के मुख्यमंत्री ने हार्दिक पटेल के पाटीदार आंदोलन को उस समाज का नहीं बल्कि प्राइवेट आंदोलन करार दिया. विजय रुपाणी ने कहा, "हार्दिक अब कांग्रेस की बात छोड़ कर कांग्रेस की गोद में बैठ गए हैं. अल्पेश कांग्रेस में शामिल हो गए और जिग्नेश मेवाणी भा कांग्रेस के समर्थन से चुनाव लड़ रहे हैं. " आपको बता दें कि गुजरात विधानसभा में 182 सीटें हैं और बहुमत के लिए 92 सीटें दरकार हैं. बीते 22 साल से सूबे में बीजेपी सत्ता में है. गुजरात में दो चरणों में 9 और 14 दिसंबर को मतदान हो रहे हैं और वोटों की गिनती 18 दिसंबर को होगी. याद रहे कि गुजरात की चुनावी गहमागहमी के बीच जनता के मुद्दे, सवालों के जवाब जानने के लिए एबीपी न्यूज़ गुजरात शिखर सम्मेलन कर रहा है. इसमें बीजेपी और कांग्रेस के कई बड़े नेता शामिल हो रहे हैं. इस चर्चा में नेता चुनाव जीतने की अपनी रणनीति से भी पर्दा उठा रहे हैं.  
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

30 दिन जेल में रहे तो PM-CM पर क्या होगा एक्शन? संसदीय समिति ने दिया ये बड़ा सुझाव
30 दिन जेल में रहे तो PM-CM पर क्या होगा एक्शन? संसदीय समिति ने दिया ये बड़ा सुझाव
लद्दाख में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 17 नई तहसीलों को उप-राज्यपाल की हरी झंडी, जानिए क्यों लिया फैसला
लद्दाख में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 17 नई तहसीलों को उप-राज्यपाल की हरी झंडी, जानिए क्यों लिया फैसला
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
US-ईरान जंग के 134 दिन बाद पहली बार दिखेंगे नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई! सामने आई तारीख
US-ईरान जंग के 134 दिन बाद पहली बार दिखेंगे नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई! सामने आई तारीख

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
मुंबई लोकल ट्रेन का यह वीडियो आपका दिन बना देगा, सीट पर सो रहे डॉगी पर पैसेंजर्स ने जमकर लुटाया प्यार
मुंबई लोकल ट्रेन का यह वीडियो आपका दिन बना देगा, सीट पर सो रहे डॉगी पर पैसेंजर्स ने जमकर लुटाया प्यार
क्या सच में नाग की मौत का बदला लेने आती है नागिन, अंधविश्वास या इसके पीछे है कोई साइंस?
क्या सच में नाग की मौत का बदला लेने आती है नागिन, अंधविश्वास या इसके पीछे है कोई साइंस?
Embed widget