एक्सप्लोरर

युवा कार्ड खेलने जा रही है कांग्रेस, गुजरात फतह के लिए ये है 'मास्टर प्लान'

रोजगार युवाओं का पसंदीदा मुद्दा होता है और युवाओं को लुभाने के लिए कांग्रेस ने इस मुद्दे को भुनाने के लिए पूरा प्लान तैयार कर लिया है.

नई दिल्ली: गुजरात में अगर कांग्रेस की सरकार बनी तो बेरोजगार युवाओं को 3 से 4 हजार तक का बेरोजगारी भत्ता मिलेगा. ये एलान गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी ने एबीपी न्यूज से एक्सक्लूसिव बातचीत करते हुए किया है. यानी कांग्रेस बेरोजगारी भत्ता कार्ड के जरिए युवाओं को लुभाने की तैयारी में है. इसके अलावा सोलंकी ने कहा कि सरकार बनने पर कांग्रेस आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों के लिए अलग से 20 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान करेगी. घोषणा पत्र तैयार करने के लिए पार्टी सैम पित्रोदा जैसे विशेषज्ञों का सहारा भी ले रही है. दरअसल गुजरात में बीजेपी का किला ध्वस्त करने के लिए कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में युवा कार्ड खेलने जा रही है. कांग्रेस की इस रणनीति के पीछे सबसे बड़ी वजह है गुजरात में बने राजनीतिक हालात. इस वक्त गुजरात में बीजेपी सरकार के खिलाफ तीन युवा नेताओं ने मोर्चा खोला हुआ है. इनमें सबसे बड़ा नाम पाटीदार नेता हार्दिक पटेल और दलित नेता जिग्नेश मेवानी कांग्रेस के साथ माने जा रहे हैं. इसके अलावा ओबीसी समाज के युवा नेता अल्पेश ठाकोर कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं. इनके समर्थकों में बड़ी तादाद युवाओं की है. गुजरात में कांग्रेस के वापसी का सपना युवा वोट बैंक पर टिका हुआ है क्योंकि माना जाता है कि युवाओं को परिवर्तन आकर्षित करता है और गुजरात में 22 सालों से बीजेपी सत्ता पर काबिज है. बीजेपी का दावा है कि उसने इन सालों में जम कर विकास किया है. लेकिन उसके विरोधियों का नारा "विकास पागल हो गया है" युवाओं में खूब लोकप्रिय हो रहा है और ये बात बीजेपी के लिए सबसे बड़ी सरदर्दी है. रोजगार युवाओं का पसंदीदा मुद्दा होता है और युवाओं को लुभाने के लिए कांग्रेस ने इस मुद्दे को भुनाने के लिए पूरा प्लान तैयार कर लिया है. कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपनी सभाओं में रोजगार के मुद्दे पर केंद्र की मोदी सरकार को जम कर घेर रहे हैं. गुजरात चुनाव के लिए तैयार हो रहे घोषणापत्र में कांग्रेस पार्टी रोजगार को लेकर बड़े वादे कर सकती है. लेकिन सबसे अहम होगा बेरोजगारी भत्ता का लॉलीपॉप. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी ने एबीपी न्यूज को बताया कि कांग्रेस बेरोजगारों को 3 हजार से लेकर 4 हजार तक बेरोजगारी भत्ता देगी. कांग्रेस अंडर ग्रेजुएट बेरोजगार को 3 हजार, ग्रेजुएट बेरोजगार को साढ़े 3 हजार और पोस्ट ग्रेजुएट बेरोजगार को 4 हजार रुपए का भत्ता देने का एलान घोषणापत्र में करेगी. इसके अलावा सूत्रों के मुताबिक युवाओं को स्मार्ट फोन और मोटरसाइकिल देने का वादा करने पर भी विचार चल रहा है. सोलंकी ने बताया कि कांग्रेस विकास के साथ हैप्पीनेस इंडेक्स की बात करेगी. महिलाओं को घर, व्यापारियों के लिए व्यापार अनुकूल नीतियां और सरकारी स्वास्थ्य और शिक्षा पर फोकस कांग्रेस के घोषणापत्र के अहम बिंदु होंगे. गुजरात का घोषणापत्र तैयार करने के लिए कांग्रेस सैम पित्रोदा जैसे टेक्नोक्रेट्स का सहयोग भी ले रही है. नवम्बर के दूसरे हफ्ते तक कांग्रेस अपना घोषणापत्र जारी कर देगी. पार्टी के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला ने बताया कि घोषणापत्र जारी करने से पहले पार्टी राज्य में 3-4 जगहों पर लोगों से संवाद करेगी और लोगों के सुझावों को भी घोषणापत्र में जगह दी जाएगी. खास बात ये है कि पाटीदार समाज को अपने पाले में करने के लिए कांग्रेस आर्थिक रूप से विछड़े वर्गों के लिए अलग से 20 प्रतिशत आरक्षण का वादा करेगी. भरत सिंह सोलंकी ने बताया कि अगर कांग्रेस की सरकार बनी तो विधानसभा के पहले सत्र में ही इससे संबंधित बिल पास किया जाएगा.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने रचा इतिहास, श्रीहरिकोटा से पहला प्राइवेट रॉकेट लॉन्च, विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा इतिहास, श्रीहरिकोटा से पहला प्राइवेट रॉकेट लॉन्च, विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को हटाए जाने के बाद भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके, मंच पर ही रो पड़े CJP चीफ, Video
सोनम वांगचुक को हटाए जाने के बाद भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके, मंच पर ही रो पड़े CJP चीफ, Video
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget