एक्सप्लोरर

गुजरात: एग्जिट पोल के आंकड़ों के बाद क्या कहता है सट्टा बाजार?

एबीपी न्यूज-सीएसडीएस एग्जिट पोल के मुताबिक गुजरात में बीजेपी की एक बार फिर सत्ता में जोरदार वापसी हो रही है. गुजरात विधानसभा की कुल 182 सीटों में से बीजेपी को 117, कांग्रेस को 64 और अन्य को 01 सीटें मिल रही हैं.

नई दिल्ली: गुजरात के चुनावी दंगल पर सट्टा बाजार की भी पैनी नजर है. न्यूज चैनलों के एग्जिट पोल के बाद सट्टा बाजार में भी सर्वे का खेल चल रहा है. हालांकि सट्टा बाजार ने किसी सैंपल के आधार पर सर्वे नहीं किया, उसके अनुमान का आधार सिर्फ अंदाजा ही है. सट्टा बाजार का अनुमान है कि अबकी बार भी गुजरात में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है. मुंबई के सट्टा बाजार का आंकड़ा मुंबई के सट्टा बाजार में बीजेपी को 102 से 104 सीट मिलने का आंकड़ा चल रहा है. जबकि कांग्रेस को 74 से 76 सीटे मिलने का अनुमान सट्टा बाजार ने लगाया है. जबकि अन्य के खाते में 3 से 5 सीट जा सकती है. गुजरात के सट्टा बाजार का आंकड़ा गुजरात के सट्टा बाजार के मुताबिक बीजेपी को 103 से 105 सीट मिलने का अनुमान है, जबकि कांग्रेस को 74 से 76 सीट और अन्य को 2 से 4 सीट मिलने का अनुमान जताया है. बीजेपी और कांग्रेस की झोली में 18 दिसंबर को कितनी सीटें आएंगी इस पर भी सट्टा लग रहा है. ज्यादातर बुकी बीजेपी की 110 सीट आने पर सट्टा लगा रहे हैं. किसका कितना भाव? बीजेपी के 110 सीटें जीतने का भाव 3 रुपया 40  पैसा है यानि एक रुपया लगाने पर 4 रुपये 40 पैसे मिलेंगे. बीजेपी के 125 सीटें जीतने का भाव 4 रुपये 50 पैसे है. बीजेपी के मिशन 150 हासिल करने का भाव 9 रुपये है. इसका मतलब है कि ज्यादातर सटोरियों के यकीन नहीं है कि बीजेपी 150 सीट हासिल कर पाएगी. कांग्रेस के लिए यहां भी मुश्किल सट्टा बाजार में कांग्रेस के 99 सीटें जीतने का भाव 7 रुपये है. जबकि 75 सीटें जीतने का भाव 5 रुपये 20 पैसे है. सट्टा बाजार में जिस पर ज्यादा रेट लगता है उसका मतलब होता है कि उसकी संभावना कम है. यानी सट्टा बाजार भी मानता है कि कांग्रेस को 99 सीटें मिलना मुश्किल है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
Lehra Do Tiranga March: 'धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं', CJP के तिरंगा मार्च पर बोली दिल्ली पुलिस
'धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं', CJP के तिरंगा मार्च पर बोली दिल्ली पुलिस
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
Explained: कितने IAS-IPS राजनीति में नाकाम हुए, कितने हुए कामयाब? देख लें पूरी रिपोर्ट कार्ड
Explained: कितने IAS-IPS राजनीति में नाकाम हुए, कितने हुए कामयाब? देख लें पूरी रिपोर्ट कार्ड

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
Embed widget