एक्सप्लोरर

Gujarat Election: रावण विवाद पर कूदीं रेणुका चौधरी, ‘पीएम मोदी ने सुर्पणखा से की थी मेरी तुलना’

BJP Vs Congress: बीजेपी के तमाम नेताओं ने कांग्रेस पर मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) के बयान को लेकर कार्रवाई की मांग की है. वहीं, अब कांग्रेस भी बीजेपी को घेरते नजर आ रही है.

Gujarat Assembly Elections 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां एक दूसरे को घेरने के लिए मुद्दों की तलाश कर रही हैं. बीजेपी भी कांग्रेस के खिलाफ नया मुद्दा बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के रावण वाले बयान पर लगातार कांग्रेस को घेरा जा रहा है, लेकिन इस बीच अब पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद रेणुका चौधरी खरगे के बचाव में उतरी हैं. उन्होंने पीएम मोदी पर हमला किया है. रेणुका ने कहा, "जब पीएम मोदी ने संसद में मेरी तुलना सुर्पणखा से की थी उस वक्त मुद्दे को क्यों नहीं उठाया गया."

दरअसल, मल्लिकार्जुन खरगे ने अहमदाबाद के बेहरामपुरा में एक जनसभा में पीएम मोदी की तुलना रावण से कर दी थी. उन्होंने कहा था, “हम आपका (मोदी का) चेहरा निगम चुनाव, एमएलए चुनाव या सांसद चुनाव, हर जगह देखते हैं… क्या आपके पास रावण की तरह 100 सिर हैं?" इसी को लेकर अब बीजेपी ने इसे देश के प्रधानमंत्री का अपमान बताया है. कांग्रेस के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. 

जयराम रमेश ने भी दिलाया याद 

खरगे के इस बयान ने राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है. एक तरफ जहां उन्होंने अपने रास्ते में आलोचनाओं को आमंत्रित किया है तो वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस के कई नेता उनके समर्थन में खड़े हुए हैं. रेणुका ने इस बयान को लेकर पीएम मोदी पर तंज कसा है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि जब संसद में पीएम मोदी ने उन्हें सुर्पणखा कहा था तब मीडिया कहां थी. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भी कहा कि वह उस समय मौजूद थे जब पीएम मोदी ने रेणुका चौधरी पर टिप्पणी की थी और पीएम मोदी खुद 'हंस रहे थे'. 

संसद में पीएम मोदी का बयान 

कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके दावे का खंडन भी किया और कहा कि पीएम मोदी ने उन्हें सूर्पणखा कभी नहीं कहा. ट्विटर पर सामने आए राज्यसभा के पुराने फुटेज में पीएम मोदी ने राज्यसभा के तत्कालीन सभापति वेंकैया नायडू से रेणुका चौधरी को जारी रखने की अनुमति देने के लिए कहा. पीएम मोदी ने कहा, "मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि कृपया रेणुका जी को कुछ न कहें. रामायण सीरियल के बाद आज इस तरह की हंसी सुनने का सौभाग्य मिला."

इतना ही नहीं इसके बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें सुर्पणखा  हंस रही थीं और रेणुका चौधरी भी संसद में हंस रही थीं. अब कांग्रेस ने पीएम मोदी के इसी बयान को उठाते हुए बीजेपी पर तंज कसा है और खरगे के बयान का बचाव किया है. 

ये भी पढ़ें: 

तमिलनाडु में BJP का गंभीर आरोप, बोले- PM मोदी के दौरे के दौरान हुई 'सुरक्षा में चूक', राज्यपाल से की मुलाकात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘बंगाल में घुसपैठ के लिए TMC जिम्मेदार’, अमित शाह ने आरोपों पर भड़के अभिषेक बनर्जी, शेख हसीना को लेकर क्या कहा?
‘बंगाल में घुसपैठ के लिए TMC जिम्मेदार’, अमित शाह ने आरोपों पर भड़के अभिषेक बनर्जी, शेख हसीना को लेकर क्या कहा?
ओडिशा के गंजाम में 'दंड नाच' के दौरान झड़प, दो दलों में मामूली बहस के बाद हिंसक हुई घटना
ओडिशा के गंजाम में 'दंड नाच' के दौरान झड़प, दो दलों में मामूली बहस के बाद हिंसक हुई घटना
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन बनेगा ग्लोबल ट्रैवल हब, एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं से बदलेगा सफर का अनुभव
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन बनेगा ग्लोबल ट्रैवल हब, एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं से बदलेगा सफर का अनुभव
West Bengal Elections 2026: UCC, सीमा सुरक्षा और घुसपैठ... बंगाल चुनाव जीतने के बाद क्या है BJP का प्लान? अमित शाह ने संकल्प पत्र का किया ऐलान
UCC, सीमा सुरक्षा और घुसपैठ... बंगाल चुनाव जीतने के बाद क्या है BJP का प्लान? अमित शाह का संकल्प पत्र में ऐलान

वीडियोज

'दोस्त' ऑफ ईरान... 'Ghosts' ऑफ बेरूत !
बर्गर के अंदर निकला जिंदा कॉकरोच, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश!
Islamabad Meeting से पहले बढ़ा तनाव, क्या निकलेगा कोई हल?
शांतिपथ पर लेबनान वाला 'डायवर्जन'
Voter List में Mamata Banerjee या EC का 'खेला'?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War LIVE: पाकिस्तान पीएम शहबाज बोले- 'करो या मरो का वक्त', यूएस-ईरान वार्ता पर जताई उम्मीदें
LIVE: पाकिस्तान पीएम शहबाज बोले- 'करो या मरो का वक्त', यूएस-ईरान वार्ता पर जताई उम्मीदें
US Iran Peace Talk: इस्लामाबाद में चप्पे-चप्पे पर पहरा, ‘मिशन इम्पॉसिबल’ पर US-ईरान की वार्ता, पाक की अब असली अग्नि परीक्षा
इस्लामाबाद में चप्पे-चप्पे पर पहरा, ‘मिशन इम्पॉसिबल’ पर US-ईरान की वार्ता, पाक की अब असली अग्नि परीक्षा
हुमायूं कबीर-AIMIM गठबंधन टूटने पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'अब साबित हो गया है कि...'
हुमायूं कबीर-AIMIM गठबंधन टूटने पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'अब साबित हो गया है कि...'
'हम नए थे और...', अक्षय कुमार ने प्रियंका चोपड़ा का उठाया फायदा? लारा दत्ता ने खोला राज
'हम नए थे और...', अक्षय कुमार ने प्रियंका चोपड़ा का उठाया फायदा? लारा दत्ता ने खोला राज
RCB के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंद में ठोकी फिफ्टी, राजस्थान ने बनाया पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर
RCB के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंद में ठोकी फिफ्टी, राजस्थान ने बनाया पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर
'सांप पर भरोसा कर सकते हैं पर बीजेपी पर नहीं', असम चुनाव का जिक्र कर ममता बनर्जी ने क्यों किया ऐसा दावा?
'सांप पर भरोसा कर सकते हैं पर बीजेपी पर नहीं', असम चुनाव का जिक्र कर ममता बनर्जी ने क्यों किया ऐसा दावा?
Fatty Liver Disease: क्या बिना शराब पिए डैमेज हो सकता है लिवर, जानें आपकी रोजाना की कौन-सी गलतियां पड़ रहीं भारी?
क्या बिना शराब पिए डैमेज हो सकता है लिवर, जानें आपकी रोजाना की कौन-सी गलतियां पड़ रहीं भारी?
भारत में आई Mercedes की खास लग्जरी कार, सिर्फ लिमिटेड लोगों को मिलेगा खरीदने का मौका
भारत में आई Mercedes की खास लग्जरी कार, सिर्फ लिमिटेड लोगों को मिलेगा खरीदने का मौका
Embed widget