एक्सप्लोरर

Gujarat Election Exit Poll: बीजेपी के कट्टर समर्थक रहे पाटीदारों पर केजरीवाल ने कर डाला कौन सा जादू?

Gujarat Election Exit Poll: गुजरात में 2017 के विधानसभा चुनाव में शून्य फीसदी पाटीदारों ने आम आदमी पार्टी को वोट किया था, यह 2019 के लोकसभा चुनाव में भी बरकरार रहा

Gujarat Election Exit Poll: गुजरात विधानसभा चुनावों के दोनों चरण सोमवार (5 दिसंबर) को पूरे हो गए. आखिरी चरण की वोटिंग होते ही सोमवार की शाम को अलग-अलग एग्जिट पोल जारी हुए. गुजरात के लिए सभी एग्जिट पोल में बीजेपी को प्रचंड़ बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करते हुए दिखाया गया है. वहीं आम आदमी पार्टी भले ही गुजरात में सरकार न बनाने की स्थिती में ना हो लेकिन 'आप' ने कांग्रेस का खेल जरूर बिगाड़ा है. साथ ही पार्टी ने बीजेपी के पारंपरिक वोटों में भी सेंधमारी की है.  

'आप' का खुल सकता है खाता
गुजरात के विधानसभा चुनाव 2022 के लिए एबीपी-सी वोटर के एग्जिट पोल के में बीजेपी की प्रचंड़ बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करते हुए दिखाया गया है. पोल के मुताबिक, गुजरात में बीजेपी को 128 से 140, कांग्रेस को 31 से 43 और आम आदमी पार्टी को 3 से 11 सीटें मिलती दिख रही हैं. वहीं, आजतक-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक राज्य में बीजेपी को 129 से 151, कांग्रेस को 16 से 30 कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को 9 से 21 सीटें मिलने का अनुमान है.

पाटीदार वोट में बड़ी सेंधमारी
आम आदमी पार्टी ने राज्य के पाटीदार वोट में बड़ी सेंधमारी की है. 2017 के विधानसभा चुनावों में जहां 35 फीसदी पाटीदारों ने कांग्रेस का साथ दिया था, वही मजह 12 फीसदी पाटीदारों ने 2022 के चुनाव में कांग्रेस को वोट दिया है. इसके अलावा 2019 के लोकसभा चुनाव में 25 फीसदी पाटीदारों ने कांग्रेस को पसंद किया था. 

कैसे की सेंधमारी...
गुजरात में 2017 के विधानसभा चुनाव में शून्य फीसदी पाटीदारों ने आम आदमी पार्टी को वोट किया था, यह 2019 के लोकसभा चुनाव में भी बरकरार रहा, जब पाटीदोरों ने 'आप' को सिरे से नकार दिया. लेकिन गुजरात के 2022 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को पाटीदारों का अभूतपूर्व समर्थन मिला है. 23 फीसदी पाटीदारों ने इस बार 'आप' पार्टी को वोट दिया है. इसी तरह से दिल्ली और पंजाब में सरकार बनाने वाली आप पार्टी ने सभी समुदायों के वोटरों में सेंधमारी की है. 

गुजरात में पाटीदार पिछले 27 साल में बीजेपी का पारंपरिक वोटर रहा है, जिसने 2017 के विधानसभा, 2019 के लोकसभा और इस बार के चुनाव में बीजेपी को दिल खोल कर वोट दिया है. इस बार के चुनाव में 63 फीसदी पाटीदारों ने बीजेपी को वोट किया.   

यह भी पढ़ें: Gujarat Election 2022: एग्जिट पोल में कांग्रेस की हालत खराब, गुजरात के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी को दे डाली ये नसीहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
LIVE: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
रिजिजू ने विपक्ष को दी ओवैसी से सीखने की नसीहत, बोले- 'कभी-कभी वह...'
रिजिजू ने विपक्ष को दी ओवैसी से सीखने की नसीहत, बोले- 'कभी-कभी वह...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget