एक्सप्लोरर

क्या रावण की तरह आपके 100 मुख हैं...’, PM मोदी पर खरगे के बयान से भड़की BJP, संबित पात्रा बोले- ये सोनिया-राहुल की जुबान

Gujarat Election 2022: संबित पात्रा ने कहा कि पीएम मोदी गुजरात के पुत्र हैं. वो गुजराती हैं, जो गुजरात के स्वाभिमान के रूप में हैं. हिंदुस्तान के गरीब को कैसे आगे ले जा सके उसके लिए काम कर रहे है.

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग 1 दिसंबर को होनी है. चुनाव के लिए प्रचार अभियान पूरे जोरों पर है. इस बीच बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने संबित पात्रा (Sambit Patra) ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) के इस बयान की आलोचना की है, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की तुलना रावण से कर दी. संबित पात्रा ने कहा कि पीएम मोदी के लिए इस तरह की गली-गलोच करना वो भी गुजरात में ये निंदनीय है.

संबित पात्रा ने कहा कि पीएम मोदी गुजरात के पुत्र हैं. वो गुजराती है, जो गुजरात के स्वाभिमान के रूप में है. हिंदुस्तान के गरीब को कैसे आगे ले जा सके उसके लिए काम कर रहे है. गुजरात की मिट्टी को सैल्यूट है जिसने ऐसा सपूत दिया है. उनको रावण कहना सिर्फ पीएम मोदी का अपमान नहीं ये प्रत्येक गुजराती का अपमान है, गुजरात का अपमान है.

सोनिया-राहुल की जुबान बोल रहे खरगे

पात्रा ने खरगे के इस बयान को लेकर सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि ये साबित हो गया है कि उन्होंने, पीएम मोदी को लेकर जो बयान दिया है वो सोनिया और राहुल गांधी का बयान है. सबसे सोनिया गांधी ने पीएम मोदी को मौत का सौदागर बताया. इसका नतीजा सबने देखा. इससे पहले मधुसूदन मिस्त्री ने कहा था कि औकात दिखा देंगे. यही नहीं कांग्रेस नेता सुबोध कांत सहाय पीएम मोदी को लेकर कहा था कि वो वो कुत्ते की मौत मरेगा. इतना ही नहीं उमंग सिंगार ने पीएम मोदी को राक्षक तक कहा.

इसके जवाब में पीएम मोदी ने कहा था कि रोज ढाई तीन किलो गाली खाता हूं, तो मुझे उसी से ऊर्जा मिलती है. बीजेपी हर गुजराती से अपील करती है मोदी देश के पीएम है. उनको रावण कहना, जिस पार्टी के मुखिया ने गुजरात के बेटे और स्वाभिमान के लिए कहा उसके खिलाफ खड़े हो जाए. 

पीएम मोदी के नेतृत्व में हुआ चौतरफा विकास

पात्रा ने कहा कि पीएम मोदी देश के नेतृत्व में देश के आर्थिक हालात में सुधार हुआ है. इसी का नतीजा है कि आज भारत विश्व की सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था की लिस्ट में 11वें स्थान से 5वें स्थान पर पहुंच गया है. बीजेपी नेता संबित पात्रा ने कहा कि पीएम मोदी ने पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक कर उसकी औकात दिखा दी. पीएम मोदी ने ऐसा करके ना केवल पाकिस्तान बल्कि आतंकवाद को उसकी औकात दिखाई है.  

मल्लिकार्जुन खरगे ने क्या कहा था

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुजरात की एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना रावण से की थी. खरगे ने कहा था मोदी हर चुनाव में दिख जाते हैं, क्या उनके रावण की तरह उनके 100 सिर हैं. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी नगरपालिका तक के चुनाव में कहती है मोदी को वोट दो. क्या मोदी यहां काम करने आएंगे? पीएम हर वक्त अपनी ही बात करते हैं. आप किसी को मत देखो मोदी को देख कर वोट दो. तुम्हारी सूरत कितनी बार देखना. कॉरपोरेशन में भी तुम्हारी सूरत देखना, एमएलए के इलेक्शन में भी तुम्हारी सूरत देखना, एमपी इलेक्शन में भी तुम्हारी सूरत देखना..हर जगह..आपके रावण के जैसे 100 मुख हैं क्या?''

इसे भी पढ़ेंः-

Monkeypox: अब इस नाम से जाना जाएगा मंकीपॉक्स, WHO ने किया एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कमरे में पति की लाश, खून से लथपथ पड़ा बेटा और फोन चला रही थी डॉक्टर पत्नी, कर्नाटक में मर्डर से सनसनी
कमरे में पति की लाश, खून से लथपथ पड़ा बेटा और फोन चला रही थी डॉक्टर पत्नी, कर्नाटक में मर्डर से सनसनी
Supreme Court: बीमार-बुजुर्ग कैदियों की समय से पहले रिहाई पर SC का बड़ा आदेश, 3 महीने में बनाएं स्पष्ट नीति, पोर्टल पर भी हो ट्रैकिंग की सुविधा
बीमार-बुजुर्ग कैदियों की समय से पहले रिहाई पर SC का बड़ा आदेश, 3 महीने में बनाएं स्पष्ट नीति, पोर्टल पर भी हो ट्रैकिंग की सुविधा
Hyderabad School: हैदराबाद कलमा होमवर्क मामले पर स्कूल सख्त, परिवार ने शिकायत ली वापस, टीचर बर्खास्त
हैदराबाद कलमा होमवर्क मामले पर स्कूल सख्त, परिवार ने शिकायत ली वापस, टीचर बर्खास्त
India Monsoon 2026: मानसून क्यों पड़ा कमजोर? देश में 51% कम बारिश ने बढ़ाई चिंता, जानिए एल नीनो का कितना पड़ रहा असर
मानसून क्यों पड़ा कमजोर? देश में 51% कम बारिश ने बढ़ाई चिंता, जानिए एल नीनो का कितना पड़ रहा असर

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
Embed widget