एक्सप्लोरर
गुजरात चुनाव में छिड़ा वीडियो वार, कांग्रेस ने किया बीजेपी पर पलटवार
विकास के मुद्दे पर बीजेपी ने एक के बाद एक कई वीडियो जारी किए थे. अब कांग्रेस नए वीडियो के जरिए बीजेपी के विकास के दावों को खोखला बता रही है.

नई दिल्ली: गुजरात चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के बीच वीडियो वार छिड़ा हुआ है. कुछ दिनों पहले बीजेपी ने विकास के मुद्दे पर एक वीडियो जारी किया था. आज कांग्रेस ने बीजेपी के उसी वीडियो पर पलटवार करते हुए एक वीडियो जारी किया है. दरअसल कुछ दिनों पहले बीजेपी ने एक वीडियो के जरिए अपने विकास कार्यों को सामने रखा था. बीजेपी का ये वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे उस वीडियो का जवाब था, जिसमें कहा जा रहा है कि गुजरात में विकास पागल हो गया है. विकास के मुद्दे पर बीजेपी ने ‘मैं बीजेपी हूं-मैं विकास हूं’ के स्लोगन के बाद एक के बाद एक कई वीडियो जारी किए, लेकिन अब कांग्रेस नए वीडियो के जरिए बीजेपी के विकास के दावों को खोखला बता रही है. यहां आपको बता दें कि गुजरात में सरदार पटेल की जो भव्य स्टैच्यू बनायी जा रही है, उसका ठेका चीन की एक कंपनी को दिया गया है और कांग्रेस के इस वीडियो में इसी का जिक्र करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया मिशन पर तंज कसा गया है. यहां देखें वीडियो
यह भी पढ़ें- VIDEO: नोटबंदी की सालगिरह पर बीजेपी ने वीडियो जारी कर गिनाई खूबियां गुजरात चुनाव: अमित शाह ने अहमदाबाद से शुरू किया ‘गुजरात गौरव महासंपर्क अभियान’ हिमाचल प्रदेश में थमा चुनाव प्रचार, वीरभद्र सिंह बोले- भविष्य में नहीं लड़ूंगा इलेक्शन जेटली का जवाब-कांग्रेस का मकसद परिवार सेवा, हमारा देश सेवा और पढ़ें
Source: IOCL























