एक्सप्लोरर

Gujarat Election 2022: गुजरात चुनाव में दूसरे फेज का मतदान खत्म, 93 सीटों पर करीब 60 फीसदी वोटिंग हुई

Gujarat Poll 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में मतदान हुआ है. दूसरे फेज में विधानसभा की कुल 182 में से 93 सीटों पर वोटिंग हुई है.

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे फेज के लिए सोमवार (5 दिसंबर) को मतदान खत्म हो गया है. दूसरे फेज में 59.87 प्रतिशत मतदान हुआ है. 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा के लिए दो चरण में मतदान हुआ है. गुजरात चुनाव के दूसरे और अंतिम दौर में 14 जिलों में 93 सीटों पर वोटिंग हुई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने अहमदाबाद में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला है.

अहमदाबाद, वडोदरा, गांधीनगर और अन्य जिलों में फैले इन विधानसभा क्षेत्रों में 61 राजनीतिक दलों के कुल 833 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. दूसरे चरण में सबसे अधिक मतदान साबरकांठा में 65.84% हुआ और सबसे कम मतदान महीसागर में 54.26% हुआ है.

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 

इससे पहले 1 दिसंबर को पहले फेज में 89 सीटों के लिए वोटिंग हुई थी जिसमें करीब 63 प्रतिशत मतदान हुआ था. गुजरात चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को हिमाचल के साथ जारी किए जाएंगे. गुजरात के पहले फेज में दक्षिण गुजरात, कच्छ और सौराष्ट्र में मतदान हुआ था. पहले फेज में 788 उम्मीदवार मैदान में थे. पहले चरण में सबसे ज्यादा मतदान डेडियापाडा, नर्मदा जिले में 82.71 प्रतिशत हुआ था. इसके बाद कपराडा, वलसाड जिले में 79.57 प्रतिशत वोट डाले गए थे. सबसे कम मतदान, 47.86%, कच्छ जिले में गांधीधाम सीट पर हुआ था. नर्मदा जिले में सबसे ज्यादा 78.24% मतदान हुआ था. बोटाड जिले में सबसे कम 57.58% मतदान हुआ. 

बड़े-बड़े नेताओं ने किया प्रचार

बीजेपी, जो 27 वर्षों से राज्य में सत्ता में है, लगातार सातवें कार्यकाल की उम्मीद में है. बीजेपी को कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी (AAP) भी इस चुनाव में चुनौती दे रही है. गुजरात चुनाव प्रचार में बीजेपी की ओर से पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा, यूपी के सीएम योगी समेत कई नेताओं ने ताबड़तोड़ रैलियां की हैं.

कांग्रेस की ओर से भी पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सांसद राहुल गांधी, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत सहित कई नेता प्रचार कमान संभाल रहे थे. आम आदमी पार्टी के लिए पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने चुनाव की कमान संभाली थी. 

ये भी पढ़ें- 

Gujarat Assembly Elections 2022: किन मुद्दों पर गुजरात की जनता डाल रही है वोट, एबीपी न्यूज़ को बताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'एक हिंदुस्तानी ने 9/11 होने से बचा लिया', कैप्टन स्मित माछर की तारीफ कर बोले PM मोदी
'एक हिंदुस्तानी ने 9/11 होने से बचा लिया', कैप्टन स्मित माछर की तारीफ कर बोले PM मोदी
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका! TMC के खातों के मामले पर अहम टिप्पणी
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका! TMC के खातों के मामले पर अहम टिप्पणी
LIVE: फ्लाई दुबई फ्लाइट पर नेतन्याहू का बड़ा दावा, 'हमारे पास खुफिया जानकारी थी, ईरान...'
LIVE: फ्लाई दुबई फ्लाइट पर नेतन्याहू का बड़ा दावा, 'हमारे पास खुफिया जानकारी थी, ईरान...'
'जजों को अपनी सीमा में...', जस्टिस मेहता के आरोपों पर भड़के संजीव प्रकाश शर्मा
'जजों को अपनी सीमा में...', जस्टिस मेहता के आरोपों पर भड़के संजीव प्रकाश शर्मा

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन से पहले बयान, सौरभ दास बोले- 'हर किसी को...'
CJP का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन से पहले बयान, सौरभ दास बोले- 'हर किसी को...'
प्रदूषण बढ़ने पर बजेगा अलार्म, इन चीजों पर रोक, दिल्ली में आज से लागू सख्त नियम
प्रदूषण बढ़ने पर बजेगा अलार्म, इन चीजों पर रोक, दिल्ली में आज से लागू सख्त नियम
कर्नाटक SIR पर बवाल: नाराज CM डीके शिवकुमार बोले '...मैं इसमें नाकाम रहा हूं'
कर्नाटक SIR पर बवाल: नाराज CM डीके शिवकुमार बोले '...मैं इसमें नाकाम रहा हूं'
कार्थी की 'सरदार 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म?
कार्थी की 'सरदार 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म?
Asian Games: ईशान किशन ने बचाई लाज! सेमीफाइनल में श्रीलंका को दिया 170 का लक्ष्य; अभिषेक-संजू-तिलक फेल
ईशान किशन ने बचाई लाज! सेमीफाइनल में श्रीलंका को दिया 170 का लक्ष्य
पायलट पर कुल्हाड़ी से हमला हुआ! जानें विमान के कॉकपिट में क्यों रखी जाती है ये ‘क्रैश एक्स’?
पायलट पर कुल्हाड़ी से हमला हुआ! जानें विमान के कॉकपिट में क्यों रखी जाती है ये ‘क्रैश एक्स’?
कैप्टन स्मित माछर पर CM सम्राट चौधरी की प्रतिक्रिया, 'आपका यह शौर्य…'
कैप्टन स्मित माछर पर CM सम्राट चौधरी की प्रतिक्रिया, 'आपका यह शौर्य…'
गेहूं-चने के अलावा किन फसलों पर बढ़ा MSP? जान लें काम की बात
गेहूं-चने के अलावा किन फसलों पर बढ़ा MSP? जान लें काम की बात
Embed widget