एक्सप्लोरर

निजामी की मोदी को चिट्ठी, लिखा- ‘मैं तिनके जैसा और डूबने वाले ने तिनके का सहारा लिया’

पीएम मोदी ने सलमान निजामी को कांग्रेस का नेता बताया था. लेकिन कांग्रेस ने सलमान निजामी को अपना नेता मानने से इनकार कर दिया.

नई दिल्ली: दो दिन पहले गुजरात के सियासी समर में सलमान निजामी और आतंकी अफजल गुरु की एंट्री हुई थी, अब ये मुद्दा अब और तूल पकड़ता जा रहा है. इसी कड़ी में सलमान निजामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुला खत लिखा है. निजामी ने चिट्ठी में पीएम मोदी के सामने अपने आप को तिनके जैसा बताया है और कहा है कि मेरा जिक्र करके डूबने वाले ने तिनके का सहारा लिया है. निजामी ने पीएम मोदी को लिखा खत निजामी ने अपने खत में लिखा है, ‘’मुझे गर्व है कि मैं एक भारतीय हूं. आपने एक फर्जी ट्वीट का हवाला देकर मेरा नाम गुजरात चुनावों में लिया है. मैं आपके लिए एक तिनके समान हूं और आपको इस तिनके का नाम लेना पड़ा जिससे साबित हो गया है कि गुजरात में आपकी नाव डूब रही है.’’ इस विवाद का असर अहमदाबाद की सड़कों पर दिखने भी लगा है. सरदाल पटेल एकता मंच नाम की एक संस्था ने शहर में कई जगहों पर इस तरह के बैनर लगा दिए हैं. क्या है पूरा विवाद? सलमान निजामी जम्मू-कश्मीर के रहने वाले हैं. सलमान निजामी के ट्विटर हैंडल से साल 2013 में आतंकी अफजल के समर्थन में एक ट्वीट किया गया था, जिसका जिक्र पीएम मोदी ने शनिवार को गुजरात की एक रैली में किया. पीएम मोदी ने निजामी को कांग्रेस का नेता बताया था. लेकिन कांग्रेस ने सलमान निजामी को अपना नेता मानने से इनकार कर दिया. क्या कहा था पीएम मोदी ने? पीएम मोदी ने रैली में कहा, ‘’कांग्रेस नेता कहते हैं कि हर घर से अफजल निकलेगा. लेकिन यहां का मुस्लिम भी ऐसा नहीं कहता. क्या गुजरात की जनता इसे माफ करेगी?’’ उन्होंने कहा, ‘’वह गुजरात में चुनाव प्रचार करने आया है. वो कहता है कि हमें आजाद कश्मीर चाहिए. वो कहता है कि देश की सेना रेपिस्ट है. मां-बहनों का बलात्कार करने वाली सेना है. क्या गुजरात की जनता इसे माफ करेगी?’’ सलमान निजामी ने एबीपी न्यूज़ पर दी थी सफाई सलमान निजामी ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में कहा, ‘’वायरल हो रहे ट्वीट साल 2013 के हैं और यह फेक ट्वीट थे. इस बारे में मैंने साल 2015 में पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी.’’ उन्होंने कहा है कि मैं कांग्रेस का सदस्य हूं और 'हर घर से अफजल निकलेगा' वाला ट्वीट मेरा नहीं है. मेरा अकाउंट हैक हो गया था.’’ निजामी ने आगे कहा, ‘’मैं उस पार्टी के साथ हूं जिसने अफजल गुरु को फांसी दी थी. मैंने कभी अफजल गुरु को शहीद नहीं कहा. मैं खुद आतंकवाद के खिलाफ हूं और मुझे ही देशविरोधी बताया जा रहा है.’’ उन्होंने कहा, ‘’मेरे नाम पर छह अकाउंट बने हुए थे. मुझे इन ट्वीट्स के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. मैं फख्र से कह रहा हूं कि मैं हिंदुस्तानी हूं.’’ उन्होंने बताया, ‘’मोदी जी झूठ बोल रहे हैं. वह फेक ट्वीट के जरिए मुझपर निशाना साध रहे हैं. मैं हमेशा अपनी सेना के साथ हूं.’’
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
मनीष कश्यप ने एथेनॉल पर फैलाया 'झूठ'? चार इन्फ्लुएंसर्स पर FIR, जनता को गुमराह करने का आरोप
मनीष कश्यप ने एथेनॉल पर फैलाया 'झूठ'? चार इन्फ्लुएंसर्स पर FIR, जनता को गुमराह करने का आरोप
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
खाड़ी क्षेत्र में अब तक कितने भारतीयों की गई जान? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव के बीच भारत सरकार ने दी जानकारी
खाड़ी क्षेत्र में कितने भारतीयों की गई जान? होर्मुज में तनाव के बीच सरकार का चौंकाने वाला आंकड़ा

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
Watch: एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे एमएस धोनी, अचानक नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न; फिर...
एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे धोनी, नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
Embed widget