एक्सप्लोरर

पाकिस्तान पर बरसे रविशंकर प्रसाद, कहा-‘हमें नसीहत न दे पाक, देश के लोकतंत्र पर गर्व’

दरअसल पीएम मोदी पिछले कई दिनों से गुजरात की चुनावी रैलियाों में पाकिस्तान का नाम लेकर कांग्रेस पर निशाना साध रहे हैं.

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है, ‘’पाकिस्‍तान हमें हिंदुस्‍तान के लोकतंत्र के बारे में बिल्‍कुल नसीहत ना दें. औऱ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में तो बिल्‍कुल नहीं.’’ उन्होंने कहा है, ‘’हमें देश के लोकतंत्र पर गर्व है. देश में कौन जीतेगा, ये भारत की जनता तय करेगी.’’ मणिशंकर के घर बैठक में बड़ा खुलासा, पूर्व सेनाध्यक्ष ने कहा- ‘सिर्फ भारत-पाक रिश्तों पर हुई थी बातचीत' कांग्रेस पर निशाना साधते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा है, एक बात का आश्‍चर्य है कि कांग्रेस के नेता आनंद शर्मा ने एक बयान दिया कि मणिशंकर अय्यर के घर पर कोई बैठक नहीं हुई. बल्कि आज पूर्व सेनाध्यक्ष दीपक कपूर ने कहा है कि उस बैठक में सिर्फ भारत और पाकिस्तान के रिश्तों पर बातचीत हुई थी. इससे साबित होता है कि आनंद शर्मा ने झूठ बोला था.’’ गुजरात चुनाव पर पाकिस्तान का बड़ा बयान, ‘हमें न घसीटो, अपने दम पर जीतो’ आपको बता दें कि कांग्रेस से सस्पेंड किए गए वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर के घर बैठक को लेकर पूर्व सेनाध्यक्ष दीपक कपूर ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में कहा है कि, ‘’मैं उस बैठक में मौजूद था. बैठक में सिर्फ भारत और पाकिस्तान के रिश्तों पर बातचीत हुई थी और किसी मुद्दे पर नहीं.’’ वहीं गुजरात की रैलियों में बार बार अपना नाम आने पर पाकिस्तान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैजल ने कहा है, ‘’चुनावी बहस में भारत पाकिस्तान को घसीटना बंद करे. अपनी ताकत पर चुनाव जीतें. आधारहीन और मनगढ़ंत साजिश की गैर जिम्मेदाराना बात न करें.’’ एक बार फिर बता दें कि रविशंकर ने पाकिस्तान के इसी बयान पर पलटवार किया है.  दरअसल पीएम मोदी पिछले कई दिनों से गुजरात की चुनावी रैलियाों में पाकिस्तान का नाम लेकर कांग्रेस पर निशाना साध रहे हैं. पीएम मोदी ने रैली में क्या कहा था? बता दें कि पीएम मोदी ने गुजरात के बनासकांठा की रैली में कहा था, ‘’मणिशंकर अय्यर के घर पाकिस्तान के उच्चायुक्त, पाकिस्तान के पूर्व विदेश सचिव के साथ कांग्रेस के बड़े नेताओं की बैठक हुई थी, जिसके अगले ही दिन मणिशंकर अय्यर ने उन्हें नीच कहा.’’ पीएम मोदी ने दावा किया कि उस बैठक में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और पूर्व उपराष्ट्रपति भी मौजूद थे. यही नहीं पीएम मोदी ने एक पाकिस्तान जनरल का नाम लेकर कहा है कि वो अहमद पटेल को गुजरात का सीएम बनवाना चाहता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
बढ़ते हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र ने कहा- '2 हफ्ते के भीतर...'
बढ़ते हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र ने कहा- '2 हफ्ते के भीतर...'
मार्को रुबियो के भारत दौरे पर राहुल गांधी का तंज, कहा- 'मोदी जी, मैं समझा दूं...'
मार्को रुबियो के भारत दौरे पर राहुल गांधी का तंज, कहा- 'मोदी जी, मैं समझा दूं...'
Lehra Do Tiranga March Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
यमुना हुई जहरीली? हजारों मछलियों की एकसाथ मौत से हड़कंप, जांच जारी
यमुना हुई जहरीली? हजारों मछलियों की एकसाथ मौत से हड़कंप, जांच जारी
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget