एक्सप्लोरर

राहुल गांधी ने विधानसभा चुनाव में किया जीत का दावा, कहा- बीजेपी करती है बांटने की राजनीति

गुजरात में जातिवादी राजनीति के आरोप पर राहुल ने कहा, "हार्दिक एक पटेल हैं, जिग्नेश एक दलित हैं और अल्पेश एक ओबीसी. सभी समुदाय कांग्रेस के मंच पर एकजुट हुए हैं. ऐसे में आप हम पर जातीयता का आरोप कैसे लगा सकते हैं.''

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी ने अपने पहले इंटरव्यू में गुजरात और हिमाचल के विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत का दावा किया है. राहुल गांधी ने बीजेपी पर आऱोप लगाते हुए कहा है कि शुरुआत में बीजेपी ने कहा कि हम ओबीसी मुद्दे पर ये चुनाव लड़ेंगे. बीजेपी खुद बांटने की राजनीति करती है और आरोप कांग्रेस पर लगाती है. हर कोई बीजेपी से नाराज है- राहुल गुजरात में जातिवादी राजनीति के आरोप पर राहुल ने कहा, "हार्दिक एक पटेल हैं, जिग्नेश एक दलित हैं और अल्पेश एक ओबीसी. सभी समुदाय कांग्रेस के मंच पर एकजुट हुए हैं. ऐसे में आप हम पर जातीयता का आरोप कैसे लगा सकते हैं. ये सब हमारे मंच पर एक साथ हैं. दूसरी तरफ, पटेल आपसे नाराज हैं, ओबीसी आपसे खफा हैं और दलितों को आप पर गुस्सा है और आप कहते हैं कि आप यह चुनाव ओबीसी मुद्दे पर लड़ेंगे. फिर भी हमारे बारे में कहते हैं कि हम समाज को बांट रहे हैं. यह तो बहुत ही ताज्जुब की बात है." पीएम मोदी ने मनमोहन जी के बारे में गलत बातें कही- राहुल राहुल ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘’पीएम मोदी ने प्यार से किसी से बात नहीं की है. उनकी पार्टी के लोग हर चीज के बारे में नफरत से बात करते हैं.’’ राहुल ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को लेकर कहा, ‘’जिस व्यक्ति ने अपनी पूरी जिंदगी हिंदुस्तान को दे दी उस व्यक्ति के बारे में पीएम मोदी ने गलत बातें कही. वो भी सिर्फ कुछ वोट हासिल करने के लिए.’’ कांग्रेस में प्रतिभाओं की कमी नहीं- राहुल राहुल ने कहा, ‘’ कांग्रेस को अभी काफी काम करना है. बहुत से ऐसे नए लोग हैं, जिन्हें हमें आगे लाना होगा. कांग्रेस में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, हमें ऐसी प्रतिभाओं को सही जगह देनी है. लेकिन यह ध्यान रखना होगा कि कांग्रेस के खिलाफ एक सुनियोजित प्रचार अभियान चल रहा है, जिसका हमें डटकर मुकाबला करना है." क्या राहुल गांधी पार्टी को ऊपर से नीचे तक बदलने वाले हैं, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, "हां, दरअसल यह मेरी योजना नहीं है. यह कांग्रेस पार्टी की इच्छा है कि वह बदले, विकसित हो. मैं तो सिर्फ इसमें मदद करूंगा. हमने युवा कांग्रेस और एनएसयूआई में काफी काम किया है. हम पार्टी में ज्यादा से ज्यादा नए, युवा, उत्साहित करने वाले और ऊजार्वान लोगों को लाना चाहेंगे, लेकिन इसका मतलब यह कतई नहीं है कि पुराने और अनुभवी लोगों के लिए कोई जगह नहीं होगी." यह भी पढ़ें- सूरत से कांग्रेस के उम्मीदवार ने लगाया 'नमो वाईफाई' से EVM हैक करने का आरोप गुजरात चुनाव 2017: हर पार्टी और दिग्गज के अपने-अपने दावे, किसके दावे की होगी जीत पंजाब नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस ने मारी बाजी, बीजेपी की बड़ी हार
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget