एक्सप्लोरर

राम मंदिर को लेकर पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, पूछा- ‘2019 में वक्फ बोर्ड चुनाव लड़ेगा या कांग्रेस’

कपिल सिब्बल समेत तीन वकीलों ने कल सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई जुलाई साल 2019 के बाद करने की मांग की है. कपिल सिब्बल की इसी मांग पर बीजेपी ने हमला बोला है.

अहमदाबाद: गुजरात में चुनावी सरगर्मियों के बीच राम मंदिर का मुद्दा गरमा गया है. आज अहमदाबाद में धुंधाआ में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर मामले को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कांग्रेस से पूछा है कि साल क्या 2019 में सुन्नी वक्फ बोर्ड चुनाव लड़ेगा या कांग्रेस? क्या आप चुनाव के लिए राम मंदिर को लटकाना चाहते हो?- पीएम मोदी रैली में पीएम मोदी ने कहा, ‘’कांग्रेस के सांसद कपिल सिब्बल सुप्रीम कोर्ट में मुस्लिम समाज का पक्ष रख रहे हैं. ये उनका हक है, मुझे इसपर कोई शिकायत नहीं है. वह बाबरी मस्जिद बचाने के लिए वकालत कर रहे हैं, मुझे कोई समस्या नहीं है.’’ उन्होंने आगे कहा, ‘’आप दलील रख सकते हैं लेकिन सुप्रीम कोर्ट में ये कहने की हिम्मत कर रहे हो कि साल 2019 के चुनाव तक सुनवाई टाल दी जाए, क्या आप (कांग्रेस) चुनाव के लिए राम मंदिर को लटकाना चाहते हो?’’ चुनाव सुन्नी वक्फ बोर्ड लड़ेगा या कांग्रेस पार्टी लड़ेगी- पीएम मोदी पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘’कांग्रेस ने इसी तरह देश की दुर्दशा की है, मुझे अब समझ में आया.’’ उन्होंने कहा, ‘’कांग्रेस कह रही है कि कपिल सिब्बल ने कोर्ट में जो कहा वो उनकी निजी राय है. आप ये बताइए कि चुनाव सुन्नी वक्फ बोर्ड लड़ेगा या कांग्रेस पार्टी लड़ेगी. राम मंदिर का फैसला सुप्रीम कोर्ट करेगा और आप राजनीतिक नफा नुकसान में लगे हो.’’ क्या है पूरा मामला? दरअसल अयोध्या विवाद को लेकर कल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने कल सुन्नी वक्फ बोर्ड की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में पक्ष रखा. कपिल सिब्बल समेत तीन वकीलों ने कल सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई जुलाई साल 2019 के बाद करने की मांग की है. कपिल सिब्बल की इसी मांग पर बीजेपी ने हमला बोला है और राहुल गांधी से राम मंदिर पर अपना स्टैंड साफ करने की अपील की है. विवादित जमीन पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई अयोध्या केस में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई का कल पहला दिन था. सुप्रीम कोर्ट को तय करना है कि अयोध्या में विवादित जमीन किसकी है? रामलला विराजमान की, निर्मोही अखाड़ा की या फिर सुन्नी वक्फ बोर्ड की? सुप्रीम कोर्ट में अब इस मामले की अगली सुनवाई आठ फरवरी को होगी. राम मंदिर का मुद्दा बरसों से चुनावों में खूब उछलता रहा है, इस बार भी गुजरात चुनाव से ऐन पहले मंदिर पर संग्राम छिड़ गया है. यह भी पढ़ें- अयोध्या विवाद: BJP प्रवक्ता नरसिम्हा राव ने राहुल को बताया ‘बाबर भक्त’ और ‘खिलजी के रिश्तेदार’ बाबरी विध्वंस विशेष: चार घंटे के अंदर पूरी मस्जिद का नामोनिशान मिटा दिया गया ABP न्यूज़ पर बाबरी विध्वंस की पूरी कहानी, पढ़ें 10 चश्मदीदों की जुबानी राम मंदिर विवाद: जानें- छह दिसंबर 1992 को अयोध्या में क्या हुआ था?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Bloc Protest Live: इंडिया गठबंधन मार्च को लेकर 2 FIR दर्ज, शाम 4 बजे कांग्रेस करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
LIVE: इंडिया गठबंधन मार्च को लेकर 2 FIR दर्ज, शाम 4 बजे कांग्रेस करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
EXPLAINED: विरोध-प्रदर्शनों के बीच जानिए कब-किन तरीकों से सरकार आपका सोशल मीडिया कंटेंट हटा सकती है
EXPLAINED: विरोध-प्रदर्शनों के बीच जानिए कब-किन तरीकों से सरकार आपका सोशल मीडिया कंटेंट हटा सकती है

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
लखनऊ में बारिश के बाद डेंगू ने पसारे पैर, अस्पतालों में मरीजों की कतार
लखनऊ में बारिश के बाद डेंगू ने पसारे पैर, अस्पतालों में मरीजों की कतार
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget